ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : नाम व वेशभूषा बदलकर छिपा था हत्या का आरोपी, 12 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा
Share
Notification Show More
Latest News
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
October 14, 2026
वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई
वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई
October 14, 2026
घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर
घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर
October 14, 2026
चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान
October 14, 2026
पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : नाम व वेशभूषा बदलकर छिपा था हत्या का आरोपी, 12 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

By Mohan Rao Published November 17, 2024
Share
12 साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

नेवई थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने रखा था 10 हजार का ईनाम, एसीसीयू की कार्रवाई

भिलाई। नेवई थाना क्षेत्र में 12 साल पुराने एक हत्या के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस के बचने के लिए आरोपी कभी अपनी बेटी के घर पर कभी कहीं और छिपकर रह रहा था। आरोपी अपना नाम व वेशभूषा बदलकर मजदूरी करते पुलिस पुलिस को चकमा दे रहा था। पुराने अपराधों की वारंट तामिली के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस मामले में 12 साल पहले नेवई थाने में धारा 307, 302 के तहत अपराध दर्ज हुआ था।

दरअसल यह घटना 15 जनवरी 2012 की है। स्टेशन मरोदा निवासी ममता साहू पर उसके पति घासू उर्फ झासू ने मिटट्टी तेल डालकर आग लगा दिया था। घटना के बाद घासू उर्फ झासू फरार हो गया। इधर बुरी तरह से झुलसी ममता साहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने झुलसी महिला का बयान लेने के बाद अपराध दर्ज किया था। बाद में इलाज के दौरान ममता साहू की मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पति घासू व उसकी पत्नि ममता साहू अत्यधिक मात्रा में शराब पीते थे। दिनांक घटना को दोनों शराब के नशे में थे आपसी विवाद के चलते घासू ने अपनी पत्नि को मिटट्टी तेल डाल कर आग दिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 307, 302 के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

राजनांदगांव में बेटी के पास रह रहा था आरोपी
घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपी की पतासाजी कर रही थी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। हाल ही में पुलिस को पता चला कि 2012 में अपनी पत्नी पर मिटट्टी तेल डालकर जलाने वाला आरोपी घासू उर्फ झासू राम पिता गंगाराम गायकवाड अपनी बेटी के घर राजनांदगांव में रह रहा है। सूचना के बाद नेवई पुलिस व एसीसीयू ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने राजनांदगांव पहुंचकर ग्राम इंदावनी से आरोपी घासू उर्फ झासू को हिरासत में लिया।

गिरफ्तारी से बचने छिप रहा था आरोपी
पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि घटना के बाद फरार होकर गिरफ्तारी से बचने जिला बालोद क्षेत्र एवं जिला रायपुर क्षेत्र के अलग-अलग गांव व शहरों में नाम, वेशभूषा बदल कर मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था। इतने साल बाद उसने सोचा कि केस क्लोज हो गया होगा इसलिए राजनांदगांव में बेटी के घर पर रह रहा था। इस पूरी कार्रवाई में उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से सउनि गुप्तेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक पंकज कुमार, मेघराज चेलक, आरक्षक चित्रसेन, अजय ढीमर, राजकुमार चन्द्रा की उल्लेखनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा

वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई

घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर

चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान

पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी

Mohan Rao November 17, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तीन अफगानी शरणार्थी गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर कर रहे थे भागने की कोशिश तीन अफगानी शरणार्थी गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर कर रहे थे भागने की कोशिश
Next Article पीएम जनमन योजना : पीवीटीजी परिवारों की हो रही स्वास्थ्य जांच, छत्तीसगढ़ में चल रहे हैं 62 मोबाइल मेडिकल यूनिट

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?