ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीन अफगानी शरणार्थी गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर कर रहे थे भागने की कोशिश
Share
Notification Show More
Latest News
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
October 14, 2026
वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई
वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई
October 14, 2026
घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर
घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर
October 14, 2026
चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान
October 14, 2026
पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

तीन अफगानी शरणार्थी गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर कर रहे थे भागने की कोशिश

By Om Prakash Verma Published November 17, 2024
Share
तीन अफगानी शरणार्थी गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर कर रहे थे भागने की कोशिश
तीन अफगानी शरणार्थी गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर कर रहे थे भागने की कोशिश
SHARE

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने अफगानिस्तान से भागकर आए तीन शरणार्थियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर पुलिसकर्मियों को कार से कुचलने का प्रयास करने का गंभीर आरोप है। बताया जा रहा है कि ये तीनों, जिनमें एक महिला भी शामिल है, पेंड्रा से रतनपुर की ओर जा रहे थे। जब पुलिस ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की, तो ड्राइवर ने स्टापर को टक्कर मारते हुए भागने का प्रयास किया, जिससे मौके पर तैनात पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।

रतनपुर थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि पेंड्रा की ओर से तीन विदेशी नागरिकों के आने की सूचना पर पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू की थी। एक संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन ड्राइवर ने रुकने के बजाय कार को स्टापर से टकरा दिया और तेजी से भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार का पीछा किया और आखिरकार उन्हें रोकने में सफल रहे। कार की जांच करने पर उसमें तीन अफगानी नागरिक वैसुद्दीन, फयाजुद्दीन, और एक महिला समद्रोवा नजीरा पाए गए। दस्तावेजों की जांच में सामने आया कि ये तीनों शरणार्थी हैं और दिल्ली में रह रहे हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया और मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गई। इनके खिलाफ पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है, और जल्द ही इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये तीनों अफगानी नागरिक दिल्ली में रहते हुए ड्रायफ्रुट का व्यापार कर अपनी आजीविका चला रहे थे। वे देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर ड्रायफ्रुट बेचते थे। हाल ही में वे बिलासपुर के स्वदेशी मेले में व्यापार करने आ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समय रहते गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उनके बयानों की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि वे किस उद्देश्य से बिलासपुर आए थे और उनके इस तरह से भागने की क्या वजह थी।

You Might Also Like

नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा

वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई

घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर

चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान

पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी

Om Prakash Verma November 17, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हिस्ट्रीशीटर अमित जोश के एनकाउंटर के बाद उसका सहयोगी गिरफ्तार, छिपाने में की थी मदद
Next Article Bhilai Breaking : नाम व वेशभूषा बदलकर छिपा था हत्या का आरोपी, 12 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]

Advertisement

Advertisement

Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?