ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Asia Cup-2023: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए नियमों में बदलाव, बारिश ने डाला खलल तो रिजर्व डे पर पूरा होगा मुकाबला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

Asia Cup-2023: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए नियमों में बदलाव, बारिश ने डाला खलल तो रिजर्व डे पर पूरा होगा मुकाबला

By Om Prakash Verma
Published: September 8, 2023
Share
Asia Cup-2023: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए नियमों में बदलाव, बारिश ने डाला खलल तो रिजर्व डे पर पूरा होगा मुकाबला
Asia Cup-2023: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए नियमों में बदलाव, बारिश ने डाला खलल तो रिजर्व डे पर पूरा होगा मुकाबला
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) ने भारत और पाकिस्तान के बीच 10 सितंबर को होने वाले एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले के लिए नियमों में बदलाव किया है। अगर रविवार को होने वाले मैच में बारिश ने खलल डाला तो रिजर्व डे पर मुकाबला पूरा होगा। एशिया कप में पहले सारी नियमों में एक भी रिजर्व डे नहीं था। दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच के लिए इस नियम को शुक्रवार (आठ सितंबर) को एसीसी ने जोड़ा है।

एशिया कप के मौजूदा संस्करण में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दो सितंबर को ग्रुप राउंड में मैच खेला गया था, लेकिन वह वह बारिश के कारण रद्द हो गया था। मजेदार बात यह है कि भारत-पाकिस्तान मैच सुपर-4 में एकमात्र ऐसा मुकाबला है जिसके लिए रिजर्व डे वाला रखा गया है। सुपर-4 के किसी अन्य मैच के लिए यह सुविधा नहीं होगी। इसके अलावा 17 सितंबर को होने वाले फाइनल के लिए एक रिजर्व डे है।

कोलंबो में मैच के दौरान बारिश के आसार
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। कोलंबो में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। यहां तक कि उससे मैचों की मेजबानी वापस लेने की भी बात हो रही थी। माना जा रहा था कि मैचों को हंबनटोटा या दांबुला में शिफ्ट कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब एशिया कप के बचे सारे मुकाबले यहीं खेले जाएंगे।

क्या है मौसम का पूर्वानुमान?
एक्यूवेदर वेबसाइट के मुताबिक, मैच के दिन बारिश की संभावना 90 फीसदी है। रात में आंधी-तूफान के भी आसार हैं। दिन के मुकाबले में रात में बारिश तेज हो सकती है। इसके आसार 96 फीसदी तक हैं। रात में बादल छाए रहने की उम्मीद 98 फीसदी है। वेदर डॉट कॉम ने भी बारिश की संभावना 90 फीसदी तक बताई है।

मैच रद्द होगा तो क्या होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला रद्द होता है तो रिजर्व डे पर मुकाबला होगा। अगर रिजर्व डे के दिन भी नतीजा सामने नहीं आता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना होगा।

कार्डियोलॉजी अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, मरीजों को खिड़की तोड़कर बेड समेत बाहर निकाला, दो बुजुर्गों की मौत
पाकिस्तान में बवाल, सिंध में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं की तस्वीरों के साथ प्रदर्शन, अलग देश बनाने की मांग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद् में सदस्य बनाए गए विधायक रिकेश सेन
मंत्रिपरिषद की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय : इस वर्ग के युवाओं को छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में मिलेगी छूट
Transfer Breaking : सरकार ने 49 तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में राजस्व निरीक्षको व नायब तहसीलदारों का किया तबादला…. देखें सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक देवेन्द्र ने लगाए विजय बघेल पर गंभीर आरोप, कहा- टंकी ढहने के जिम्मेदार हैं सांसद… तीन दिन बाद भी नहीं ली सुध
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 श्रीकंचनपथ 326 # 08 September 2023

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?