ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हिस्ट्रीशीटर अमित जोश के एनकाउंटर के बाद उसका सहयोगी गिरफ्तार, छिपाने में की थी मदद
Share
Notification Show More
Latest News
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
October 14, 2026
वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई
वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई
October 14, 2026
घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर
घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर
October 14, 2026
चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान
October 14, 2026
पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

हिस्ट्रीशीटर अमित जोश के एनकाउंटर के बाद उसका सहयोगी गिरफ्तार, छिपाने में की थी मदद

By Mohan Rao Published November 17, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में अमित जोश की मदद करने वाला संतोष राव
SHARE

भिलाई। हिस्ट्रीशीटर अमित जोश के एनकाउंटर के बाद भी इस मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने पहले ही कहा था कि अमित की मदद करने वालों पर कार्रवाई होगी। इसी कड़ी में भिलाई नगर पुलिस ने अमित जोश के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने डी संतोष राव को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित जोश के द्वारा घटना में प्रयुक्त किये गये एक्टीवा वाहन को उसके साथी डी. संतोष राव के निशादेही पर जब्त किया गया।

बता दें भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्लोब चौक के पास 25 और 26 जून की दरमियानी रात 1 से 2 बजे के बीच युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस विवाद के बाद एक गुट जिसमें बदमाश अमित जोश शामिल था, उसने विश्रामपुर के रहने वाले आदित्य सिंह एवं सुनील यादव को पर गोली चला दी। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में रमनजीत सिंह पिता अवतार सिंह साकिन जेएमक्यु, कालोनी क्वाटर 07 विश्रामपुर जिला सूरजपुर द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के बाद पुलिस ने आर. यशवंत नायडू, अंकुर शर्मा, बी लक्की जार्ज, शकर भाट, सागर उर्फ डागी, मुकुल सोना, रुपेश सिंह व बिज्जी मोरिस को अलग अलग तिथियों में गिरफ्तार किया।

मुख्य आरोपी का हुआ एनकाउंटर
इस मामले में मुख्य आरोपी लगातार फरार चल रहा था। सप्ताह भर पहले 8 नवंबर को की शाम करीबन 5:00 बजे अमित जोश को भिलाई में देखा गया। जयंती स्टेडियम के पीछे झाड़ी के पास दिखने पर पुलिस के द्वारा पौछा करने पर उसने पुलिस वालो पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें अमित जोश की मौत हो गई। एनकाउंटर के बाद दुर्ग जिले के एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने मीडिया से चर्चा कर एनकाउंटर से जुड़ी खास बातें साझा की और यह भी कहा कि केस अभी खत्म नहीं हुआ। अमित जोश का साथ देने वालों की तलाश की जा रही है।

अमित जोश के मददगार संतोष राव की थी तलाश
इस मामले में पुलिस को अमित जोश के सहयोगी डी संतोष राव की तलाश थी। अमित जोश के एनकाउंटर के बाद संतोष राव भी पुलिस से बचने छिप रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ में उसने अमित जोश की मदद करना स्वीकार किया। पुलिस ने संतोष राव की निशानदेही पर अमित जोश द्वारा भागने के लिए इस्तेमाल किए गए एक्टिवा को पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन के पार्किंग से बरामद किया है।

You Might Also Like

नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा

वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई

घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर

चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान

पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी

Mohan Rao November 17, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खेल एवं युवा कल्याण विभाग में नौकरी पाने का मौका, कुल 16 पदों पर होगी भर्ती… जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन
Next Article तीन अफगानी शरणार्थी गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर कर रहे थे भागने की कोशिश तीन अफगानी शरणार्थी गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर कर रहे थे भागने की कोशिश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?