ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में बनने वाले अत्याधुनिक राज्य कैंसर संस्थान का किया वर्चुअल भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Latest News
स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक
October 2, 2026
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 1.70 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण पूरा
बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान
October 2, 2026
सेवा संकल्प अभियान : कोहकामेटा में शिक्षकों का अनूठा नवाचार
सेवा संकल्प अभियान, नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश
October 2, 2026
तीन दिनों में 1,000 पौधे लगाने का लक्ष्य, टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारियों और ग्रामीणों ने निभाई सहभागिता
गांधी जयंती पर हरित भविष्य का संकल्पः चित्रोत्पला फिल्म सिटी में वृहद पौधारोपण अभियान
October 2, 2026
एनसीईआरटी में नया सिलेबस : 9वीं कक्षा के छात्र पढ़ेंगे इनकम टैक्स, सीखेंगे आयकर भरना
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में बनने वाले अत्याधुनिक राज्य कैंसर संस्थान का किया वर्चुअल भूमिपूजन

By @dmin Published May 22, 2022
Share
मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में बनने वाले अत्याधुनिक राज्य कैंसर संस्थान का किया वर्चुअल भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में बनने वाले अत्याधुनिक राज्य कैंसर संस्थान का किया वर्चुअल भूमिपूजन
SHARE

लगभग 120 करोड़ रूपए की लागत से होगा संस्थान का निर्माण
एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी प्रकार के कैंसर के इलाज की सुविधा
कैंसर के इलाज के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होगा संस्थान

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बिलासपुर में 120 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक राज्य कैंसर संस्थान का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य कैंसर संस्थान कैंसर के इलाज के लिए आवश्यक अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होगा और आगामी एक वर्ष में इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित आसपास के कैंसर मरीजों को इस संस्थान के माध्यम से कैंसर के इलाज की अच्छी सुविधा मिलेगी।

बिलासपुर निर्मित होने वाले राज्य कैंसर संस्थान में सभी प्रकार के कैंसर के इलाज की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। संस्थान में 100 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक कैंसर वार्ड और 20 बिस्तरों के अत्याधुनिक आईसीयू वार्ड की सुविधा उपलब्ध होगी।

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, राजस्व एवं बिलासपुर के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, सांसद अरूण साव, विधायक कृष्णमूर्ति बांधी, जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर अरूण सिंह चौहान भी कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े। मुख्यमंत्री निवास में विधायक श्री शैलेष पांडेय और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ.मनिंदर कौर द्विवेदी, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बीते साढ़े तीन वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों के क्रम में आज राज्य कैंसर संस्थान के भूमिपूजन के साथ एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। यह संस्थान निश्चित रूप से कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। हम मरीजों को कैंसर से मुक्ति दिलाने और जीवन को बचाने के लिए और भी प्रभावी तरीके से काम कर पाएंगे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि राज्य कैंसर संस्थान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदारतापूर्वक 34.19 करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संस्थान हेतु केन्द्रांश की राशि 51.84 करोड़ रूपये प्राप्त हो चुके हैं। इस संस्थान के निर्माण का कार्य जल्द प्रारंभ होगा।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि संभाग मुख्यालय बिलासपुर में राज्य कैंसर संस्थान खुलने से छत्तीसगढ़ वासियों को कैंसर के इलाज की अत्याधुनिक सुविधा का लाभ मिलेगा।

राज्य कैंसर संस्थान के भवन निर्माण के लिए 34.50 करोड़ एवं उपकरण के लिए 80.70 करोड़ रूपये खर्च होंगे। राज्य कैंसर संस्थान में सभी प्रकार की कीमोथिरेपी, जैसे -टार्गेटेड, इम्यूनो, मॉलिकुलर, मेटरोनोमिक सुविधा नि:शुल्क मिलेगी। यहां अत्याधुनिक रेडियोथेरेपी मशीन से इलाज किया जाएगा। दो लीनियर एक्सीलरेटर, कोबाल्ट ब्रेकीथेरेपी यूनिट, पी.ई.टी. स्कैन मशीन, सीटी सिमुलेटर, एमआरआई मशीन और कैंसर अनुसंधान के लिए सभी अत्याधुनिक साधन राज्य कैंसर संस्थान में उपलब्ध होंगे। स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, मुख एवं गले का कैंसर, फेफड़े का कैंसर, बड़ी आंत एवं गुदा का कैंसर, पेट के कैंसर, यकृत, पित्त की थैली के कैंसर, हड्डी के कैंसर, ब्लड कैंसर का इलाज एक ही छत के नीचे हो सकेगा।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी ने राज्य कैंसर संस्थान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर बिलासपुर डॉ. सारांश मित्तर ने कार्यक्रम का संचालन किया।

You Might Also Like

स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान

सेवा संकल्प अभियान, नुक्कड़ नाटक के जरिए पहुँचाया जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश

गांधी जयंती पर हरित भविष्य का संकल्पः चित्रोत्पला फिल्म सिटी में वृहद पौधारोपण अभियान

एनसीईआरटी में नया सिलेबस : 9वीं कक्षा के छात्र पढ़ेंगे इनकम टैक्स, सीखेंगे आयकर भरना

@dmin May 22, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ की जैव विविधता छत्तीसगढ़ का गौरव है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की जैव विविधता छत्तीसगढ़ का गौरव है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article कुत्ते से बचकर भाग रहा छह साल का बच्चा 300 फुट गहरे बोरवेल में गिरा, 100 फुट पर अटका कुत्ते से बचकर भाग रहा छह साल का बच्चा 300 फुट गहरे बोरवेल में गिरा, 100 फुट पर अटका
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?