ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ में दाढ़ी मूंछ की राजनीति
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ में दाढ़ी मूंछ की राजनीति

By Om Prakash Verma Published March 16, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ में अब दाढ़ी मूंछ की राजनीति शुरू हो गई है. भाजपा नेता नंद कुमार साय ने कहा है कि जब तक प्रदेश से कांग्रेस की सरकार नहीं हटती वे बाल नहीं कटवाएंगे. वैसे भी बड़े बाल साय की पहचान बन चुके हैं. इसके जवाब में प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि यदि कांग्रेस चुनाव हार जाती है तो वे अपनी मूंछ मुंडवा लेंगे. इससे पहले 20 साल से मनेन्द्रगढ़ को जिला बनाने की मांग कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता रमाशंकर ने दाढ़ी नहीं बनवाने की कसम खाई थी. मनेन्द्रगढ़ के जिला बनने के बाद ही उन्होंने दो साल पहले अपनी दाढ़ी मुंडवाई. दाढ़ी-मूंछ और केश इन दिनों भारतीय राजनीति में अपना अलग जलवा बिखेर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में 18 दाढ़ी मूंछ वालों को मंत्रिमंडल में मौका दिया. 57 मंत्रियों की इस फौज में केवल 6 महिलाएं थीं. अब मोदी स्वयं भी एक शानदार दाढ़ी के मालिक हैं. आजाद भारत ने अब तक 14 पुरुष प्रधानमंत्री देखे हैं. इनमें से इंद्रकुमार गुजराल और चंद्रशेखर दाढ़ी रखते थे. वहीं मनमोहन सिंह सिख थे. भारतीय क्रिकेट में भी माचो लुक वाले क्रिकेटर्स की संख्या बढ़ती जा रही है. कुछ लोगों को दाढ़ी रौबदार शख्सियत देती है वहीं अधिकांश लोग दाढ़ी वालों को साधु संत के रूप में देखते हैं. प्रधानमंत्री मोदी पर ये दोनों बातें फिट बैठती हैं. इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी ‘उस्तरा छोड़ो-भारत जोड़ो’ के बाद से दाढ़ी में ही नजर आ रहे हैं. दाढ़ी ने उनके व्यक्तित्व में थोड़ा वजन भी पैदा किया है. वैश्विक राजनीति की बात करें तो कई बड़े नेता अपनी दाढ़ी के कारण ही पहचाने जाते थे. 1860 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए अब्राहम लिंकन बेहद दुबले पतले थे. एक बच्ची ने उन्हें चिट्ठी लिखकर दाढ़ी रखने की सलाह दी ताकि उनका व्यक्तित्व भरा-भरा सा लगे. उन्होंने दाढ़ी रख ली और आज दुनिया उनको उनके दाढ़ी के कारण ही तस्वीरों में पहचान पाती है. रूस के नेता व्लादिमीर इलिच लेनिन भी दाढ़ी रखते थे. जुल्फिकार अली भुट्टो ने अपने जीवन के आखिरी दिनों में दाढ़ी रख ली थी. अफगानिस्तान में तालिबान का हुक्म है कि मर्द लंबी दाढ़ी रखें. दाढ़ी इतनी लंबी होनी चाहिए कि मुट्ठी में पकड़ने के बाद भी नीचे से नजर आए. चन्द्रशेखर के बारे में यह कहा जाता है कि जिस होस्टल में रहते थे वहां रोज सुबह नाई आता था. एक बार वे अपने दोस्त के साथ किसी शहर में गए और होटल में ठहरे. वहां उन्हें नाई की दुकान नहीं मिली. दो चार दिन में उनकी दाढ़ी बढ़ गई तो लोगों ने उनके नए लुक की तारीफ की. इसके बाद उन्होंने कभी दाढ़ी नहीं मुंडवाई. वैसे दाढ़ी समाजवादियों की भी पहचान रही है. कहा जाता है कि समाजवादी बेकार के कामों में अपना वक्त बर्बाद नहीं करते. तो क्या देश गुपचुप समाजवाद की ओर लौट रहा है?

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

Om Prakash Verma March 16, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खड़ी कार के पहिए चुरा ले गए चोर, रात में घर के बाहर किया था पार्क सुबह देखा तो पहिए गायब
Next Article Breaking News : दुर्ग में बढ़ गया 20 फीसदी क्राइम रेट, एसपी पल्लव का निर्देश कम करें आंकड़े

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?