ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फाइनल में पहुंचने के लिए अब: टीम इंडिया को बाकी बचे चारों मैच जीतने होंगे, न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान मैच भी अहम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

फाइनल में पहुंचने के लिए अब: टीम इंडिया को बाकी बचे चारों मैच जीतने होंगे, न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान मैच भी अहम

By @dmin
Published: October 25, 2021
Share
हार के बाद अब भारतीय टीम को एक और झटका, सभी खिलाडिय़ों पर ICC ने लगाया जुर्माना
हार के बाद अब भारतीय टीम को एक और झटका, सभी खिलाडिय़ों पर ICC ने लगाया जुर्माना
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क/दुबई (एजेंसी)। टी-20 विश्व कप में भारत को अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया की राह मुश्किल हो गई है। अब भारतीय टीम को टूर्नामेंट में अपने बाकी बचे चारों मैच जीतने होंगे। इनमें से अगर टीम इंडिया अगर कोई मैच भी हारती है, तो सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी। चारों मैच जीतने पर टीम इंडिया का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड या वेस्टइंडीज से हो सकता है।

भारत का शेड्यूल अब क्या है?
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद भारत को अब 31 अक्तूबर को न्यूजीलैंड से, 3 नवंबर को अफगानिस्तान से, 5 नवंबर को स्कॉटलैंड से और 8 नवंबर को नामीबिया से भिडऩा है। भारत के लिए सबसे मुश्किल न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में होने वाली है। टीम इंडिया टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को कभी हरा नहीं पाई है। वहीं, टीम की नजर मंगलवार को होने वाले न्यूजीलैंड-पाकिस्तान मैच पर भी होगी। 

कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी भारतीय टीम?
न्यूजीलैंड अगर पाकिस्तान टीम को हरा देती है और भारत अगर न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो ग्रुप में स्थिति एक जैसी हो जाएगी। वहीं, पाकिस्तान की न्यूजीलैंड पर जीत, भारत और न्यूजीलैंड दोनों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ऐसे में भारत-न्यूजीलैंड के बीच जीतने वाली टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांसेज बढ़ जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि बाकी की तीन टीमें उतनी मजबूत नहीं हैं। भारत और न्यूजीलैंड दोनों टीमें इन मैचों में दो-दो अंक अर्जित कर सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेंगी।

न्यूजीलैंड से मुकाबला होगा बेहद अहम
पाकिस्तान और भारत दोनों अगर न्यूजीलैंड को हरा देता है और फिर दोनों टीमें अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत हासिल करता है, तो पाकिस्तान 10 अंकों के साथ टॉप पर और भारत आठ अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहेगा। ऐसे में दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी और न्यूजीलैंड इसके बाद तीन मैच में जीत हासिल भी करता है तो सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा। हालांकि, अफगानिस्तान की टीम टी-20 क्रिकेट में कोई भी उलटफेर कर सकती है।

यदि न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान को हराने में सफल हो गई और भारत ने न्यूजीलैंड को हरा दिया तो स्थिति मुश्किल हो जाएगी। ऐसे में भारत, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बाकी तीनों टीमों को हराने पर 8-8 अंक हो जाएंगे। इन हालात में सेमीफाइनल का टिकट नेट रन रेट से तय होगा, जिसमें कोई भी टीम आगे निकल सकती है।

दूसरे नंबर पर रहे तो दूसरे ग्रुप की टॉप टीम से भिडऩा होगा
भारत के दूसरे स्थान पर रहने पर उन्हें ग्रुप-1 की टॉप पर रहने वाली टीम से भिडऩा होगा। ग्रुप-1 में इसकी दावेदार तीन टीमें हैं। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज। विंडीज दो बार की टी-20 चैंपियन है। वहीं, इंग्लैंड फिलहाल उस ग्रुप में सबसे मजबूत टीम है। उनका पहले नंबर पर रहना तय माना जा रहा है।

आजकल की शादियाँ दिखावा…?
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लगा झटका, इस जिले में भाजपा पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
निरीक्षण के पहले दिन मॉर्निंग विजिट में स्लम क्षेत्र एवं निचली बस्तियों में पहुंचे आयुक्त प्रकाश सर्वे… शौचालय से नदारद केयर टेकर को नोटिस जारी करने दिये निर्देश
Dr. Bhimrao Ambedkar Hospital: इस विभाग में रोजाना 150 से 200 मरीजों का इलाज, मरीजों को मिल रही उपचार की अत्याधुनिक सुविधाएं
चक्रवात निसर्ग से रेड अलर्ट पर मुंबई, ले सकता है विकराल रूप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चोर का कारनामा: पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए कई घरों से उड़ाए करोड़ों रूपए, 7 गांवों में बनवाई थी सड़कें चोर का कारनामा: पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए कई घरों से उड़ाए करोड़ों रूपए, 7 गांवों में बनवाई थी सड़कें
Next Article कांग्रेस की बढ़ी मुश्किल: पंजाब, राजस्थान में नहीं थमी रार, अब कर्नाटक में शुरू नाटक बगावती नेताओं से सावधान हुई कांग्रेस: पार्टी के मेंबरशिप फॉर्म हुआ बदलाव, सार्वजनिक मंच पर आलोचना न करने का देना होगा हलफनामा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?