ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंचे कोरिया, जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंचे कोरिया, जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक

By @dmin
Published: August 31, 2022
Share
प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंचे कोरिया, जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक
प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंचे कोरिया, जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक
SHARE

बैठक में शासन की नई स्थानांतरण नीति पर चर्चा, नियम अनुसार प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
शासकीय योजनाओं और कार्यों की प्रगति की हुई समीक्षा
रायपुर। लोक निर्माण, गृह, जेल, एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज अपने जिला प्रवास पर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के जिले में क्रियान्वयन की जानकारी लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से शासन की नई स्थानांतरण नीति पर चर्चा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को स्थानांतरण नीति के नियमों की विस्तार से जानकारी दी और नियम अनुसार जिला स्तरीय स्थानांतरण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के संचालक एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, महापौर नगरनिगम चिरमिरी श्रीमती कंचन जायसवाल, कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, एसपी त्रिलोक बंसल, ओएसडी पीएस ध्रुव, वनमंडल अधिकारी बैकुंठपुर एम्यूतेम्सु आओ, वनमंडल अधिकारी मनेन्द्रगढ़ लोकनाथ पटेल एवं सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत उपस्थित रहे।

बैठक में प्रभारी मंत्री साहू ने कहा कि सभी प्रस्ताव नई स्थानांतरण नीति में उल्लेखित नियमों के आधार पर हों। वरीयता क्रम एवं ट्रांसफर प्रतिशत के संबंध में भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक में विभागीय योजनाओं और कार्यों पर जिले की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत सुपोषण टिफिन की पहल की जानकारी दी जिसे प्रभारी मंत्री ने भी जाना और सराहा। इसी तरह कलेक्टर ने कृष्ण कुंज, जिले में अल्प व अति वृष्टि की स्थिति, गोधन न्याय योजना, गिरदावरी, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, सी मार्ट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, धन्वंतरि मेडिकल स्टोर, आश्रम-छात्रावासों के शत-प्रतिशत निरीक्षण की जानकारी दी। बैठक में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

दशलक्षण महापर्व पर त्रिशला महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने की सीएम बघेल से मुलाकात, सेवा की शर्तों में गुणात्मक सुधार के लिए किया अनुरोध
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स वेबिनार: अर्थव्यवस्था को गति देने के संबंध में किया गया विचार-विमर्श, सीएम बघेल हुए शामिल
भारत पहुंचा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का अभेद्य किला ‘एयर इंडिया वनÓ विमान…. जानें क्या है इसकी खासियतें
58 साल पहले हुआ था बीएसएफ का उदय, जानिए क्यों पड़ी थी बीएसएफ के गठन की जरूरत… छत्तीसगढ़ में कैसा रहा इनका सफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए जिला निर्माण से नई उम्मीद और संभावना के खुलेंगे रास्ते, सीएम करेंगे खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई नवगठित जिले का शुभारंभ हड़तालियों को मनाने सीएम की अपील, कहा- जनता हो रही परेशान
Next Article दशलक्षण महापर्व पर त्रिशला महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दशलक्षण महापर्व पर त्रिशला महिला मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?