ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 10 साल छोटे बिजनेसमैन से प्रीति ने रचाई थी गुपचुप शादी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

10 साल छोटे बिजनेसमैन से प्रीति ने रचाई थी गुपचुप शादी

By @dmin
Published: January 31, 2021
Share
SHARE

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को हुआ था। इस साल प्रीति अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रीति जिंटा एक अभिनेत्री होने के साथ ही बिजनेस वुमन भी हैं। प्रीति की गिनती बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में होती है। उन्होंने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से प्रीति फिल्मों से थोड़ी दूर हैं। लेकिन वो लाइम लाइट में रहना बखूबी जानती हैं। प्रीति के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें…

प्रीति का जन्म 31 जनवरी 1975 को शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुआ था। प्रीति के पिता का नाम दुर्गानंद जिंटा और मां का नाम नीलप्रभा है। प्रीति जिंटा के पिता इंडियन आर्मी में ऑफिसर थे। प्रीति की स्कूली पढ़ाई शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस और मैरी स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने सेंट बेड़े कॉलेज शिमला से आगे की पढ़ाई की। प्रीति ने ग्रेजुएशन इंग्लिश ऑनर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन क्रिमिनल साइकोलाजी से किया है। उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी एक्ट्रेसेस में होती है।
प्रीति जब महज 13 साल की थीं तब उनके पिता एक हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे ने प्रीति के सिर से पिता का साया छीन लिया। हादसे के दौरान प्रीति की मां भी मौजूद थीं हादसे में उन्हें भी गंभीर चोटें आईं। जिसके बाद उन्हें ठीक होने में करीब दो साल का वक्त लगा था। इस हादसे का असर प्रीति पर भी गहरा पड़ा था और इस हादसे ने उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी। महज 13 साल की प्रीति काफी बड़ी हो गईं।

प्रीति जिंटा ने 1998 में बॉलीवुड में कदम रखा। 1996 में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी के दौरान में प्रीति की मुलाकात एक डायरेक्टर से हुई। इस निर्देशक ने उन्हें चॉकलेट कमर्शियल में काम करने का ऑफर दिया। जिसके बाद प्रीति ने कई विज्ञापनों में काम किया। साल 1997 में एक ऑडिशन के दौरान शेखर कपूर ने प्रीति को देखा और उन्हें एक्ट्रेस बनने की सलाह दी। जिसके बाद प्रीति ने उनकी सलाह मानते हुए फिल्मों में डेब्यू किया। प्रीति ने साल 1998 में शाहरुख के साथ ‘दिल से से डेब्यू किया। इसके बाद उनका करियर निकल पड़ा।
प्रीति जिंटा साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गईं। प्रीति ने साल की शुरुआत में 10 साल छोटे अमेरिकन सिटिजन जीन गुडइनफ के साथ शादी की। 29 फरवरी को प्रीति और जीन ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए थे। शादी के करीब छह महीने बाद उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं। प्रीति ने अचानक शादी कर सभी को हैरान कर दिया था। जीन से पहले प्रीति का नाम बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ भी जुड़ा था। लेकिन इन दोनों के रिश्ते का अंत आईपीएल के दौरान हो गया।

दुर्ग पुलिस ने जब्त किए ट्रक में भरे लाखों के चादर, बिना किसी दस्तावेज के हो रहा था परिवहन
CG Big Breaking : पत्रकार की हत्या कर जंगल में जला दिया था शव, गांव का सरपंच निकला मास्टरमाइंड… जानिए क्या थी वजह?
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ग्रामीणों की मांग पूरी, सूरजपुर में 11 करोड़ 39 लाख से दो सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ
मतदाता जागरूक अभियान, मतदान करने दीपदान कर लिया संकल्प
Good News : कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में जंगली भेड़ियों की हुई वापसी, ट्रैप कैमरा में कैद हुई तस्वीर व वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक सीन के लिए जैकी श्रॉफ ने अनिल कपूर को जड़े थे 17 थप्पड़, बाद में मिला था बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
Next Article राज्यपाल सुश्री उइके ने महिला प्रसाधन सह शिशु देखभाल केन्द्र पिंक केयर का किया लोकार्पण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?