ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यपाल सुश्री उइके ने महिला प्रसाधन सह शिशु देखभाल केन्द्र पिंक केयर का किया लोकार्पण
Share
Notification Show More
Latest News
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती
October 3, 2026
एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान
October 3, 2026
दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार
October 3, 2026
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? - डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

राज्यपाल सुश्री उइके ने महिला प्रसाधन सह शिशु देखभाल केन्द्र पिंक केयर का किया लोकार्पण

By @dmin Published January 31, 2021
Share
SHARE

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने शास्त्री बाजार और पंडरी कपड़ा मार्केट में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा निर्मित आधुनिक महिला प्रसाधन सह शिशु देखभाल केन्द्र ”पिंक केयर का लोकार्पण किया।
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा कि राजधानी रायपुर में नागरिकों को प्रतिदिन बाजार आना पड़ता है। महिलाओं की जरूरतों को देखते हुए रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा भीड़ भरे क्षेत्रों में महिलाओं को पृथक से प्रसाधन एवं शिशु देखभाल के लिए ‘पिंक केयर भवन निर्मित किया गया है, यह सराहनीय है। इसके लिए महापौर एजाज ढेबर और नगर निगम आयुक्त सौरव कुमार बधाई के पात्र हैं। रायपुर तेजी से विकास कर रहा है। नगर निगम द्वारा उसके अनुरूप सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।

राज्यपाल ने कहा कि पंडरी कपड़ा मार्केट प्रदेश ही नहीं देश के प्रमुख कपड़ा मार्केट में से एक है। इस बाजार में सभी वेरायटी के कपड़े उपलब्ध हो जाते हैं। मेरे परिवार के लोग भी आते हैं तो पंडरी कपड़ा मार्केट जरूर आते हैं। यहां के व्यापारियों द्वारा रायपुर नगर निगम को सुव्यवस्थित करने में जिस प्रकार सहयोग दिया जा रहा है उसके लिए मैं बधाई देती हूं। इस अवसर पर व्यापारियों एवं आम नागरिकों ने धन्यवाद दिया और राज्यपाल का शाल पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल उनके मध्य पहुंची है, इससे बहुत प्रसन्नता हो रही है।
महापौर ढेबर ने बताया कि प्रथम चरण में रायपुर के सबसे पुराने बाजार एवं थोक कपड़ा व्यवसाय के महत्वपूर्ण केन्द्र पंडरी में पिंक केयर यूनिट शुरू की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि शास्त्री बाजार में लगभग 18.30 लाख रूपए की लागत से तैयार किए गए पिंक केयर सेंटर में चार महिला प्रसाधन कक्ष निर्मित है। इसके अलावा शिशु दुग्धपान के लिए पृथक से कक्ष निर्मित है। महिलाओं की सुविधा हेतु प्रसाधन केन्द्र में सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन व गर्म पानी हेतु गीजर की व्यवस्था की गई है। आगंतुक महिलाओं के लिए एलईडी स्क्रीन भी लगाए गए हैं। पंडरी कपड़ा मार्केट में लगभग 19.40 लाख रूपए की लागत से निर्मित पिंक केयर सेंटर में पांच महिला प्रसाधन कक्ष निर्मित है। इस केन्द्र पर भी शिशु दुग्धपान के लिए पृथक कक्ष, प्रसाधन हेतु सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन व गर्म पानी के लिए गीजर, एलईडी टीवी लगाए गए हैं। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा, विधायक कुलदीप जुनेजा, नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, पार्षद अनवर हुसैन तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

You Might Also Like

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होंगी 1812 पदों पर संविदा भर्ती

एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बोले- कवर्धा की बेटी ने बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

दस दिन बाद सुलझा हत्या का मामला, बकाया पैसे के विवाद में लकड़ी के फाड़े से किया था वार

मध्य प्रदेश में क्यों नहीं बन रहे पर्याप्त अंग प्रत्यारोपण केंद्र? – डॉ. अतुल मलिकराम, राजनीतिक रणनीतिकार

@dmin January 31, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 10 साल छोटे बिजनेसमैन से प्रीति ने रचाई थी गुपचुप शादी
Next Article कोरोना की मार से परेशान हैं सभी क्षेत्र, जानिए बजट 2021 से क्या हैं उम्मीदें कोरोना की मार से परेशान हैं सभी क्षेत्र, जानिए बजट 2021 से क्या हैं उम्मीदें
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?