ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चोर का कारनामा: पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए कई घरों से उड़ाए करोड़ों रूपए, 7 गांवों में बनवाई थी सड़कें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चोर का कारनामा: पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए कई घरों से उड़ाए करोड़ों रूपए, 7 गांवों में बनवाई थी सड़कें

By @dmin
Published: October 25, 2021
Share
चोर का कारनामा: पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए कई घरों से उड़ाए करोड़ों रूपए, 7 गांवों में बनवाई थी सड़कें
चोर का कारनामा: पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए कई घरों से उड़ाए करोड़ों रूपए, 7 गांवों में बनवाई थी सड़कें
SHARE

गाजियाबाद (एजेंसी)। गाजियाबाद के कवि नगर में बीते माह कारोबारी कपिल गर्ग के घर में हुई डेढ़ करोड़ रुपये की चोरी के मास्टर माइंड इरफान उर्फ उजाले के कारनामों को जानकर पुलिस भी हैरान है। वह करोड़ों रुपये कीमत की जैगुआर कार से देशभर में घूम-घमकर आलीशान कोठी-बंगलों में चोरी करने निकलता था। बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले इस चोर की तलाश 12 राज्यों की पुलिस कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक नगर (प्रथम) निपुण अग्रवाल ने बताया कि इरफान की पत्नी गुलशन परवीन जमानत पर रिहा होने के बाद बिहार में हो रहे जिला पंचायत के चुनाव में प्रत्याशी है। इस चुनाव के लिए सोमवार को ही मतदान होना है। इस चुनाव में पत्नी को जीत दिलाने के लिए इरफान ने दोनों हाथों से रुपया खर्च किया है। उसने एक करोड़ रुपये तो सात गांवों की गलियों में सड़क निर्माण पर ही खर्च कर दिए हैं। वहीं, अपने पड़ोस में रहने वाली एक गरीब लड़की के कैंसर के ऑपरेशन पर उसने 20 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोपी ने बताया कि वह राजनीति में नहीं आना चाहता था, लेकिन गांव के लोगों ने ही उसे चुनाव में उतरने की सलाह दी और उसकी अनुपस्थिति में ग्रामीण ही चुनाव का सारा काम देख रहे हैं।

एक बीबी और चार प्रेमिका हैं
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसकी एक मात्र पत्नी गुलशन परवीन है और वह गांव में चुनाव लड़ रही है, जबकि चार प्रेमिका हैं। यह चारों आगरा, अलीगढ़, सवाई माधोपुर और मुंबई में रहती हैं। वारदात के बाद आरोपी अपनी इन प्रेमिकाओं के पास भी कुछ दिन ठहरता था और उनके ऊपर भी जमकर रुपये खर्च करता था।

जज के घर में की थी 65 लाख की चोरी
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि नोटबंदी लागू होने से ठीक पहले उसने दिल्ली में रहने वाले एक जज के घर में 65 लाख की चोरी की थी। आरोपी ने बताया कि इसके अलावा उसने गोवा में गवर्नर हाउस के पास रहने वाले एक कारोबारी के घर में भी लाखों रुपये की नकदी और जेवर चोरी किए थे।

11 साल पहले शुरू की वारदात
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बहुत गरीब परिवार से है। 11 साल पहले उसकी बहन की शादी थी, लेकिन दहेज के लिए रुपयों की व्यवस्था नहीं हो पाने पर उसने बिहार में ही एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया और शादी संपन्न होने के बाद से वह लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देता आ रहा है। उसने बताया कि वह बहुत पिछड़े इलाके में रहता है। वहां गांव या आसपास में कहीं से भी कोई उसके पास मदद मांगने आता है तो वह मना नहीं कर पाता। वह लोगों की मदद घरों में चोरी करने के बाद माल बेचकर करता है।

सितंबर महीने में गिरफ्तार हुए थे 11 आरोपी
कविनगर कोतवाल अब्दुल रहमान सिद्दीकी ने बताया कि इरफान ने गाजियाबाद में तीन सितंबर को कविनगर के डी ब्लॉक में रहने वाले कारोबारी कपिल गर्ग के घर में करीब डेढ़ करोड़ की चोरी को अंजाम दिया था। इस मामले में उसी समय पुलिस ने इरफान की पत्नी गुलशन परवीन और एक प्रेमिका समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, पुलिस ने इनकी जैगुआर और स्कार्पियो कार जब्त कर ली थी। उस समय इरफान फरार होने में सफल हो गया था।

बिना रेकी के करता था वारदात
क्राइम ब्रांच के दारोगा सतबीर सिंह ने बताया कि इस चोर ने आज किसी भी वारदात से पहले रेकी नहीं की है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी गाड़ी से निकलता था और जहां भी उसका दिल गवाही देता था, रुक कर वारदात को अंजाम देता था। उसका अंदाजा इतना सटीक था कि वह आज तक जिस घर में गया, एक डेढ़ लाख रुपये लेकर ही निकला है। आरोपी ने बताया कि वह इस तरह से कोठियों में घुसता था कि कड़ी चौकसी के बाद भी सुरक्षा कर्मियों की नजर उस पर नहीं पड़ती थी। यहां तक कि कुत्ते भी उसे देखकर नहीं भौंकते थे।

राज्यपाल रमेन डेका ने जनजातीय संग्रहालय का किया निरीक्षण, राज्योत्सव पर पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण
Big breaking : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच जगहों पर 50 से ज्यादा जुआरियों पर चला पुलिस का डंडा
बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर दीपावली पर पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन का तोहफा…. प्रदेश भर के इनते हजार पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति
महिला सहित दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दो-दो लाख का था इनाम
जमीन विवाद के चलते चचेरे भाइयों ने 12 साल के बच्चे समेत तीन को ट्रैक्टर से कुचला, तीनों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, महामारी का एक नया और खतरनाक चरण आने की उम्मीद महामारी अभी खत्म नहीं हुई, WHO चीफ ने फिर दुनिया को चेताया- कोरोना तब खत्म होगा जब…
Next Article हार के बाद अब भारतीय टीम को एक और झटका, सभी खिलाडिय़ों पर ICC ने लगाया जुर्माना फाइनल में पहुंचने के लिए अब: टीम इंडिया को बाकी बचे चारों मैच जीतने होंगे, न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान मैच भी अहम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?