ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 51 करोड़ की पुरानी मुद्रा वापस करना चाहता है तिरुमला तिरुपति देवस्थानम, वित्त मंत्री से की मुलाकात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

51 करोड़ की पुरानी मुद्रा वापस करना चाहता है तिरुमला तिरुपति देवस्थानम, वित्त मंत्री से की मुलाकात

By @dmin
Published: July 14, 2020
Share
51 करोड़ की पुरानी मुद्रा वापस करना चाहता है तिरुमला तिरुपति देवस्थानम, वित्त मंत्री से की मुलाकात
51 करोड़ की पुरानी मुद्रा वापस करना चाहता है तिरुमला तिरुपति देवस्थानम, वित्त मंत्री से की मुलाकात
SHARE

तिरुमला (एजेंसी)। आंध्र प्रदेश के तिरुमला में देश के सबसे अमीर भगवान वेंकटेश के मंदिर का प्रबंध करने वाले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने 51 करोड़ रुपये की पुरानी मुद्रा को वापस करने की इच्छा रखी है। इसमें बंद किए गए 500 और 1,000 रुपये के नोट हैं, देवस्थानम ने ये फैसला नोटबंदी के करीब चार साल बाद लिया है।
सोमवार को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के चेयरपर्सन वाईवी रेड्डी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। रेड्डी ने वित्तमंत्री से पुराने नोट का मुद्रीकरण करने की अपील की, ये मुद्रा भक्तों की ओर से भगवान वेंकटेश को चढ़ाई गई थी।
रेड्डी ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री के सामने एक रीप्रेजेंटेशन रखी है और अपील की है कि कोरोना वायरस की वजह से तिरुमला तिरुपति देवस्थानम की वित्तीय स्थिति को समझें और इस समस्या का समाधान निकालें। वाईवी रेड्डी ने कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री को बताया कि तीर्थयात्री हंडी (दानपात्र) में राशि डालने को पवित्र समझते हैं और इससे एक तरह की महान भावना तीर्थयात्री के मन में आ जाती है, ऐसे में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम भक्तों की भेंट को खारिज नहीं कर सकता। 
रेड्डी ने कहा कि आठ नवबंर 2016 में केंद्र सरकार ने नोटबंदी का फैसला लिया था, जिसके बाद तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने भी 500 और 1,000 रुपये की प्रतिबंधित मुद्रा को लेना बंद कर दिया था और इन दोनों नोटों का ट्रांजैक्शन भी रोक दिया था।
हालांकि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम का कहना है कि हंडी में भक्तों ने ये पैसे कब डालें, इसके बारे में जानकारी नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के बाद भी भक्तों ने हंडी में 500 और 1,000 रुपये के नोट डालने बंद नहीं किए। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री ने रेड्डी को आश्वासन दिया है कि वो केंद्रीय बैंक से बात करेंगी और इस संबंध में समाधान निकालने की कोशिश करेंगी।

भिलाई चेम्बर के उद्योग विंग की टीम ने डिप्टी सीएम अरुण साव से की मुलाकात, उद्योग क्षेत्र पर लगाए जा रहे निर्यात कर का किया विरोध
10 साल में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 1475 किलोमीटर लंबी 15 रेल परियोजनाएं पूरी
भिलाई की बेटी निकिता की बड़ी उपलब्धि: फोब्र्स मैग्जीन ने अंडर 30 में एशिया की लेखिका रूप में किया शामिल
प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या एक करोड़ पार
Manipur Violence : उपद्रवियों ने केन्द्रीय मंत्री के घर को बनाया निशाना, लगा दी आग… केन्द्रीय मंत्री बोले- अमानवीय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 400 प्रवासी मजदूरों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए फिर सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ
Next Article इस म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ शुक्ला और नेहा शर्मा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?