ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 10 साल में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 1475 किलोमीटर लंबी 15 रेल परियोजनाएं पूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

10 साल में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 1475 किलोमीटर लंबी 15 रेल परियोजनाएं पूरी

By Mohan Rao
Published: April 5, 2026
Share
SHARE

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे स्थापित किए कीर्तिमान

रायपुर। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बुनियादी संरचना के विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। रेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप यात्री सुविधाओं, क्षमता विस्तार एवं संरक्षित परिचालन को नई गति मिली है। पिछले 10 वर्षों के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा कुल 1475 किलोमीटर लंबी 15 महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। यह उपलब्धि क्षेत्रीय विकास एवं रेल नेटवर्क सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में 125 किलोमीटर नई रेल लाइन का सफलतापूर्वक लोकार्पण व कमीशनिंग किया गया है। इस वर्ष पूर्ण किए गए 125 किलोमीटर कार्यों के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण खंडों की कमीशनिंग किया गया, जिसमें बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन के अंतर्गत कोतरलिया–जामगा (8 किमी), भूपदेवपुर–किरोड़ीमल नगर (8.70 किमी), किरोड़ीमल नगर–रायगढ़ (10.27 किमी), रायगढ़–कोतरलिया (9 किमी), सारागांव–बाराद्वार (7 किमी) तथा बाराद्वार–सक्ती (13 किमी) खंड शामिल हैं।

राजनांदगांव–नागपुर तीसरी रेल लाइन के अंतर्गत गुदमा–गोंदिया (10 किमी), गोंदिया–गंगाझरी (13.74 किमी) एवं आरओआर गोंदिया (13.50 किमी) खंडों में कार्य पूर्ण कर कमीशनिंग किया गया। गेवरा रोड–पेंड्रा रोड नई रेल लाइन के अंतर्गत उरगा–कुसमुंडा (11.51 किमी) खंड की कमीशनिंग की गई । केंद्री–धमतरी एवं अभनपुर–राजिम आमान परिवर्तन के अंतर्गत अभनपुर–कुरूद (21.20 किमी) खंड का सफलतापूर्वक आमान परिवर्तन कार्य पूर्ण किया गया। इन कार्यों के दौरान कोतरलिया, गोंदिया, किरोड़ीमल नगर, रायगढ़, सारागांव, चक्रधर नगर, बाराद्वार एवं तुमसर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य भी किए गए।

यातायात सुगमता एवं संरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 18 सड़क ऊपरी पुल (रोड ओवर ब्रिज) एवं 27 सड़क अधो पुल (रोड अंडर ब्रिज) का निर्माण भी किया गया है, जिससे रेल एवं सड़क यातायात दोनों में सुगमता और संरक्षा सुनिश्चित हुई है। इसके अतिरिक्त 2790 किलोमीटर लंबाई की 41 महत्वपूर्ण परियोजनाएँ स्वीकृत होकर विभिन्न चरणों में तीव्र गति से प्रगति पर हैं, जिनमें नई रेल लाइन, दोहरीकरण, तीसरी एवं चौथी रेल लाइन की परियोजनाएं शामिल हैं।

भविष्य की स्वीकृत महत्वपूर्ण परियोजनाएं

  1. खरसिया–नया रायपुर–परमालकसा नई रेललाइन : लंबाई 278 किमी, लागत 7854 करोड़
  2. रावघाट–जगदलपुर नई रेललाइन : लंबाई 140 किमी, लागत 3513 करोड़।
  3. गोंदिया – बल्लारशाह दोहरीकरण, लंबाई 240 किमी
  4. गोंदिया – जबलपुर, दोहरीकरण, लंबाई – 231 किमी।
यातायात पुलिस ने फिर बनाया ग्रीन कॉरिडोर : गंभीर मरीज को 45 मिनट में सेक्टर-9 हॉस्पिटल से रायपुर
महिला प्राध्यापकों ने एक-दूसरे पर बरसाई फूलों की पंखुडिय़ा, गीत, संगीत, नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम के बीच मनाई होली
बीजापुर में 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, सीएम साय बोले- बंदूक नहीं विकास ही भविष्य का सही विकल्प
अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन मिक्सड डबल्स में छत्तीसगढ़ का परचम लहराया, छत्तीसगढ़ ने पहली बार जीता गोल्ड
टी.बी जागरूकता की दी गई जानकारी 200 प्रतिभागियों ने निकाली रैली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : जादू टोना के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, डंडे से किया जानलेवा वार… आरोपी गिरफ्तार
Next Article shreekanchanpath 171 # 05 April 2025

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?