ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : जादू टोना के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, डंडे से किया जानलेवा वार… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : जादू टोना के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, डंडे से किया जानलेवा वार… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: April 5, 2026
Share
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। जादू टोना के शक में डंडे से जानलेवा वार कर हत्या की वारदात को अंजाद दिया गया। घटना की सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के बगीचा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुखेश्वर राम निवासी ग्राम बगडोल, थाना बगीचा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि  उसकी बड़ी मां मृतिका फूलमइत बाई, जो कि थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गितार पानी में अपने प्रधानमंत्री आवास के घर में अकेली रहती थी। उसके पति व बच्चों की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी थी और वह भी लकवा ग्रस्त थी, व ठीक से चल फिर भी नहीं सकती थी। शनिवार को वह सुबह करीबन 6.00 बजे सुखेश्वर राम की मां प्रधान मंत्री आवास में फूलमइत बाई को खाना पहुंचाने गई थी, तो देखा कि वह आवास में मृत हालत में पड़ी थी।

उसने घटना के संबंध में गांव वालों को सूचित किया गया, साथ ही प्रार्थी की मां के द्वारा प्रार्थी को भी घटना के संबंध में सूचित किया गया। सुखेश्वर भी अपनी पत्नी के साथ, मृतका फूल मनी बाई के घर पहुंचा, जहां मृतिका फूल मनी बाई मृत हालत में थी, प्रार्थी ने जब मृतिका के ऊपर ढके कंबल को हटा कर देखा तो पाया कि मृतिका के सिर व चेहरे पर चोट के कई निशान थे व पास ही एक लकड़ी के डंडे का टुकड़ा पड़ा हुआ था, जिससे कि मृतिका पर वार कर हत्या की गई थी। प्रार्थी के द्वारा जब गांव के लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि गांव के ही छदनू राम के द्वारा जादू टोना का शक करते हुए मृतिका फूल मनी बाई पर लकड़ी के डंडे से वार कर हत्या कर दी गई है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना बगीचा पुलिस के द्वारा मामले में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर, घटना स्थल रवाना हुआ गया, पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण व शव को पंचनामा कर, शव का पोस्ट मार्टम कराया गया, डॉक्टर के द्वारा शॉर्ट पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण शरीर में लगी चोट के कारण हत्यात्मक बताया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी छदनू राम को उसके घर से हिरासत में लिया गया। पुलिस के पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उसके परिवार के सदस्य आए दिन बीमार होते रहते थे, जिस पर उसे मृतिका के द्वारा जादू टोना कर, उसके परिवार को बीमार करने का शक हुआ था।

3 अप्रैल की रात करीबन 09.00 बजे फूलमति बाई की हत्या करने की नियत से उसके घर गया, उस दौरान मृतिका फूल मति बाई अपने घर में अकेली थी, वहीं पास में जलाऊ लकड़ी का डंडा पड़ा हुआ था, जिसे उठाकर फूल मति बाई के सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किया गया, जिससे फूलमती बाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी छदनू राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी के डंडे को भी जप्त कर लिया है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किंडो, नरेंद्र मिंज, आरक्षक मुकेश पांडे व नगर सैनिक बलिराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उलन मार्केट में रौनक: ठंड बढ़ते ही सज गया गर्म कपड़ों का बाजार
Gustakhi Maaf: राजनांदगांव में पीएम के लिए भटक रहे शव
किराए के घर में भाई-बहन बनकर रहे रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, अचानक हुआ कुछ ऐसा फंदे पर झूल गई प्रेमिका
दुर्ग एसपी एसपी गर्ग ने की पैदल पेट्रोलिंग, त्योहार व चुनाव को देखते हुए किया शहर का दौरा
अरूण वोरा ने शहर में मूलभूत विकास कार्यों के लिए मांगे 36 करोड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक लाख का गांजा बरामद
Next Article 10 साल में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 1475 किलोमीटर लंबी 15 रेल परियोजनाएं पूरी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?