ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बढ़ा भारतीय रुपए का कद : श्रीलंका सरकार ने दी भारतीय मुद्रा को अंतरराष्ट्री मान्यता, रुपए से हो सकेगा लेनदेन
Share
Notification Show More
Latest News
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर
मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक
October 27, 2026
भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

बढ़ा भारतीय रुपए का कद : श्रीलंका सरकार ने दी भारतीय मुद्रा को अंतरराष्ट्री मान्यता, रुपए से हो सकेगा लेनदेन

By Mohan Rao Published July 25, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। श्रीलंका की सरकार ने भी भारतीय रुपया को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा के रूप में मंजूरी दे दी है। अब भारत और श्रीलंका के बीच भारतीय मुद्रा में व्यापार हो सकेगा। इससे भारतीय मुद्रा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपयोगिता बढ़ेगी। यही नहीं भारतीय नागरिक श्रीलंका में पर्यटन के लिहाज से भी भारतीय मुद्रा का उपयोग कर पाएंगे। इससे व्यापार तो बढ़ेगा ही साथ ही पर्यटन में भी तेजी से विकास होगा।

बता दें श्रीलंका पहला देश नहीं है, जिसने भारतीय मुद्रा को अपने यहां मान्यता दी है। इसके पहले भी कई देश भारतीय रुपए को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दे चुके हैं। भारतीय रुपया ने धीरे-धीरे डॉलर व पाउंड को टक्कर देने की तैयारी कर ली है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मुताबिक दुनियाभर के 64 देश भारत के साथ रुपए में व्यापार करने के लि बातचीत कर रहे हैं। इसमें जर्मनी, इस्राइल जैसे बड़े देश शामिल हैं। पहली बार यूरोपीय यूनियन में शामिल देश जर्मनी एशिया की किसी मुद्रा यानी भारतीय रुपए के साथ व्यापार करने के लिए आगे आया है।

अमेरिकी डॉलर दुनिया की सबसे ताकतवर मुद्रा
अपको बता दें कि फिलहाल अमेरिकी डॉलर दुनिया की सबसे ताकतवर मुद्रा है। कुल वैश्विक व्यापार में इसकी हिस्सेदारी 80 फीसदी के करीब है। भारत भी विदेशी आयात-निर्यात के लिए डॉलर पर ही निर्भर है। अब इसमें बदलाव हो रहा है जो कि अच्छे संकेत हैं। कई देशों ने भारतीय मुद्रा में लेनदेन की मंजूरी दे दी है और कई देशों से बातचीत भी हो रही है। इससे डॉलर पर निर्भरता घटेगी और रुपया अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत होगा।

ऐसे बनेगा रुपया अंतरराष्ट्रीय मुद्रा
जानकार बताते हैं कि भारतीय रुपया को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बनने के लिए कम से कम 30 देशों के साथ कारोबार शुरू करना पड़ेगा। यदि विश्व के 30 देश भारतीय रुपए को व्यापार के लिए मान्यता देते हैं तो फिर रुपया अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बन जाएगा। रूस और श्रीलंका के साथ-साथ चार अन्य अफ्रीकी देश इसके लिए मंजूरी दे चुके हैं। इसके अलावा 17 ऐसे देशों में भारत ने वोस्ट्रो खाते खोले हैं। इन 17 देशों में 12 भारतीय बैंकों को मंजूरी दी गई है। इस लिस्ट में एसबीआई, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, यस बैंक और आईडीबीआई बैंक शामिल हैं।

अरबों डॉलर की होगी बचत
जानकारों का यह भी कहना है कि यदि भारतीय रुपए से विदेशों में व्यापार करने पर डॉलर की निर्भरता घटेगी साथ की अरबों डॉलर भी बचेंगे।  कच्चे तेल समेत जो भी उत्पाद दूसरे देशों से आयात किया जाता है, उसका भुगतान रुपए से होगा तो कारोबार की लागत भी घटेगी। विदेशी मुद्रा खासकर डॉलर पर निर्भरता घटने से भारत पर बाहरी प्रभावों का कम असर होगा। रुपये में व्यापार बढ़ने के साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को भारतीय मुद्रा के लिए खरीदार तलाशने की जरूरत नहीं होगी। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपए की कीमत भी बढ़ेगी।

You Might Also Like

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

Mohan Rao July 25, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिग बॉस ओटीटी-2 से बाहर हुई फलक नाज…
Next Article क्या आप भी टॉवल से दबाकर पिंपल्स फोड़ते हैं, तो जान लीजिए ऐसा करने से बढ़ सकते हैं कौन से 5 स्किन प्रॉब्लम्स

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?