ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेल्समैन ने मांगी सैलरी, शराब ठेकेदार ने जिंदा जलाया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सेल्समैन ने मांगी सैलरी, शराब ठेकेदार ने जिंदा जलाया

By @dmin
Published: October 26, 2020
Share
सेल्समैन ने मांगी सैलरी, शराब ठेकेदार ने जिंदा जलाया
सेल्समैन ने मांगी सैलरी, शराब ठेकेदार ने जिंदा जलाया
SHARE

अलवर (एजेंसी)। राजस्थान के कुमपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां शराब के ठेके पर काम करने वाले सेल्समैन को अपनी पांच महीने की सैलरी मांगने पर दर्दनाक मौत मिली। पुलिस के मुताबिक आरोप है कि शराब ठेकेदार ने सेल्समैन को पेट्रोल डालकर डीप फ्रीजर में जिंदा जला दिया।

राजस्थान के करौली में मंदिर के पुजारी को जिंदा जलाकर मार डालने के 18 दिन बाद अलवर में यह दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां के कुमपुर गांव में शनिवार शाम पांच महीने से तनख्वाह मांग रहे शराब ठेके के सेल्समैन की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई।
स्थानीय थाने के प्रभारी दारा सिंह ने बताया कि झाड़का निवासी रूप सिंह धानका ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रूप सिंह ने आरोप लगाया है कि उनका भाई कमल किशोर (23) शराब ठेका संचालक राकेश यादव और सुभाषचंद के यहां काम करता था। यह ठेका कुमपुर-भगेरी मोड़ पर एक कंटेनर में चलाया जा रहा था। ठेकेदार ने कमल को पिछले पांच महीने से तनख्वाह नहीं दी थी।
रूप सिंह ने पुलिस को बताया कि तनख्वाह मांगने पर उनके भाई को मारपीट कर धमकाया जाता था। शनिवार शाम करीब चार बजे ठेकेदार राकेश और सुभाष घर आए और कमल किशोर को अपने साथ ले गए। कमल पूरी रात घर नहीं आया तो परिजनों ने सोचा कि वह ठेकेदारों के साथ कहीं गया होगा।
लेकिन रविवार सुबह पता चला कि कुमपुर शराब ठेके में आग लग गई है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में लोहे के कंटेनर को खुलवाया। अंदर कमल का जला हुआ शव डीप फ्रीजर के अंदर बैठी हुई अवस्था में मिला।
रूप सिंह ने आरोप लगाया कि उनके भाई कमल को राकेश और सुभाष ने ही पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया और फिर कंटेनर में आग लगा दी। परिजनों की शिकायत पर सुभाष यादव निवासी भेड़टा श्योपुर और ठेकेदार राकेश यादव निवासी फतियाबाद के खिलाफ हत्या करने और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर राज्यभर में द्वितीय चरण के कार्यक्रम 19 से 26 जनवरी तक
हिजाब विवाद: कर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म का अनिवार्य हिस्सा नहीं हिजाब
Durg Breaking : हरिनगर में शिव मंदिर की दान पेटी उठा ले गए चोर, घर से नगदी व जेवर पार
छत्तीसगढ़ में हुई अनोखी शादी : बालोद में ढाई फीट की दुल्हन का मिला ढाई फीट का दूल्हा
अवैध कोयला परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रक में लदे 40 टन माल के साथ दो गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिम जाने से पहले और बाद में फॉलो करें ये 5 टिप्स
Next Article आठ साल के बच्चे का अपहरण, आरोपियों ने फिरौती में मांगे 60 बिटकॉइन, कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए अपहरण के चंद घंटों बाद व्यापारी बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ, बदमाशों ने मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?