ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल की पुलिस के आला अधिकारियों संग बैठक…. गांजा व हुक्का पर दिखे सख्त… कहा- प्रदेश में पूरी तरह प्रतिबंधित हो हुक्का बार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल की पुलिस के आला अधिकारियों संग बैठक…. गांजा व हुक्का पर दिखे सख्त… कहा- प्रदेश में पूरी तरह प्रतिबंधित हो हुक्का बार

By @dmin
Published: October 22, 2021
Share
सीएम बघेल की पुलिस के आला अधिकारियों संग बैठक…. गांजा व हुक्का पर दिखे सख्त… कहा- प्रदेश में पूरी तरह प्रतिबंधित हो हुक्का बार
सीएम बघेल की पुलिस के आला अधिकारियों संग बैठक…. गांजा व हुक्का पर दिखे सख्त… कहा- प्रदेश में पूरी तरह प्रतिबंधित हो हुक्का बार
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को न्यू सर्किट हाऊस ऑडिटोरियम में पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों की कॉन्फ्रेस में गांजा व हुक्काबार को लेकर बेहद सख्त दिखे। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में हुक्का बार पूरी तरह प्रतिबंधित हों। प्रदेश में नशे के कारोबार को पनपने न दिया जाए। पुलिस अधीक्षक कड़ी कार्यवाही करे।

सीएम बघेल ने कहा दूसरे राज्यों से आ रहे नशीले पदार्थ छत्तीसगढ़ में नहीं घुसने चाहिए। उन्होंने कहा कि गांजे की एक पत्ती भी दूसरे राज्य से छत्तीसगढ़ में नहीं पहुंचने देना चाहिए। सीएम व पुलिस विभाग की कॉन्फ्रेंस में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रवींद्र चौबे, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी सहित गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

छोटी घटनाओं को बड़ा रूप देने का प्रयास
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छोटी छोटी घटनाओं को साम्प्रदायिक और अराजक तत्व बड़ा रूप देने की चेष्टा कर रहे हैं। सभी पुलिस अधीक्षक उन्हें पहचानें, अपना आसूचना तंत्र विकसित करें क्योंकि ऐसी घटनाओं का सीधा असर प्रदेश की शांति व्यवस्था और सरकार की छवि पर होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर स्तर पर, थाना, अनुविभाग, जि़ला और रेंज लेवल पर सूचना तंत्र विकसित करें। पुलिस अधीक्षक हर जि़ले में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की स्पेशल टीम बनाएं जो सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों का चिन्हांकन कर कार्यवाही करें।

राजनीतिक लाभ लेने हो रहा दुष्प्राचार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छोटी घटनाओं का राजनीतिक लाभ लेने अवसरवादी तत्व अफवाह, दुष्प्रचार और भ्रामक समाचार फैलाते हैं, उनकी पहचान कर कार्यवाही करना जरूरी है। सोशल मीडिया अफवाह फैलाने का सबसे बड़ा साधन बन गया है। सोशल मीडिया में भी एक सुदृढ़ आसूचना तंत्र विकसित करना ज़रूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के बीच परस्पर समन्वय आवश्यक है। कलेक्टर-एसपी महीने में 4-5 बार साथ में दौरा करें। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन की उपस्थिति हर स्तर पर दिखनी चाहिए।

कोविड महामारी में हुआ बेहतर प्रबंधन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान हमारी सरकार, प्रशासन और पुलिस ने अभूतपूर्व कार्य किया है। आपने प्रवासी मजदूरों के हित में बेहतरीन कार्य किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। विकास के लिए शांति जरूरी है।

अवरोध सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से कर सकेंगे सोनी लिव पर स्ट्रीम…
CG Crime : मामूली विवाद के बाद बेटे ने मां के सिर पर मारी कुल्हाड़ी, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
छत्तीसगढ़ हाट में चल रही है हस्त शिल्प प्रदर्शनी… कांथा वर्क की साड़ियां, लौह और बेल मेटल शिल्प आकर्षण का केन्द्र
Bhilai Breaking : दुर्ग जिले में चार राउंड का मतदान खत्म, दोपहर 3 बजे तक 51 फीसदी से ज्यादा मतदान
Big Breking: National Convention: छत्तीसगढ़ में सजने वाला है दिग्गजों का महाकुंभ, विधानसभा और लोकसभा चुनावों की बनेगी रणनीति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सचिन पायलट को बीजेपी का ऑफर, कहा- देश को प्राथमिकता देने वालों के लिए खुला है दरवाजा अब ओडिशा में कांग्रेस को लगा करारा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष ने ही छोड़ दी पार्टी
Next Article ट्विटर इंडिया के पूर्व एमडी की बढ़ी मुसीबत, यूपी सरकार की याचिका पर एससी ने भेजा नोटिस ट्विटर इंडिया के पूर्व एमडी की बढ़ी मुसीबत, यूपी सरकार की याचिका पर एससी ने भेजा नोटिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?