ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्विटर इंडिया के पूर्व एमडी की बढ़ी मुसीबत, यूपी सरकार की याचिका पर एससी ने भेजा नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ट्विटर इंडिया के पूर्व एमडी की बढ़ी मुसीबत, यूपी सरकार की याचिका पर एससी ने भेजा नोटिस

By @dmin
Published: October 22, 2021
Share
ट्विटर इंडिया के पूर्व एमडी की बढ़ी मुसीबत, यूपी सरकार की याचिका पर एससी ने भेजा नोटिस
ट्विटर इंडिया के पूर्व एमडी की बढ़ी मुसीबत, यूपी सरकार की याचिका पर एससी ने भेजा नोटिस
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने ट्विटर इंडिया के पूर्व एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ एफआईआर का मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संवेदनशील वीडियो अपलोडिंग मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार हो गया है और उसने शुक्रवार को ट्विटर इंडिया के पूर्व एमडी मनीष माहेश्वरी से चार हफ्ते में जवाब देने को कहा गया है। दरअसल, यूपी सरकार ने एक संवेदनशील वीडियो की जांच के लिए माहेश्वरी की उपस्थिति की मांग करने वाले नोटिस को रद्द करने के कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

बता दें कि गाजियाबाद में एक मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले को सांप्रदायिक ऐंगल देने वाले वीडियो को लेकर माहेश्वरी के पक्ष में हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ यूपी पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में ट्विटर के खिलाफ भी एफआईआर दायर की थी और ट्विटर इंडिया के पूर्व एमडी मनीष माहेश्वरी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। हालांकि, इस पर माहेश्वरी ने कर्नाटक हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिसने उनके खिलाफ किसी एक्शन पर रोक लगा दी थी।

यही नहीं, खुद मनीष माहेश्वरी ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट फाइल की है। इसमें माहेश्वरी ने मांग की है कि यूपी सरकार की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई से पहले उनका पक्ष भी सुना जाए। गाजियाबाद के लोनी इलाके के एक बुजुर्ग का वीडियो पिछले दिनों ट्विटर पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में बुजुर्ग ने मुस्लिम होने के चलते पिटाई होने, दाढ़ी काटे जाने और जबरदस्ती जय श्री राम के नारे लगवाए जाने का आरोप लगाए थे। हालांकि यूपी पुलिस की जांच में इसका खंडन किया गया था। पुलिस का कहना था कि यह मामला तांत्रिक साधना से जुड़ा हुआ था और उसी के चलते उसकी पिटाई युवकों ने की थी।

यही नहीं उसकी पिटाई करने के आरोपी युवकों में कई मुस्लिम समुदाय से भी ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में दावा गलत पाए जाने के बाद यूपी पुलिस की ओर से वीडियो को सांप्रदायिक रंग देने वाले लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। इनमें से एक मामले में ट्विटर का नाम भी शामिल किया गया है। बता दें कि ट्विटर ने अपने मनीष माहेश्वरी का अमेरिका ट्रांसफर कर दिया है।

रावघाट रेल लाइन पर बड़ी खबर: केवटी से अंतागढ़ के मध्य पहली बार इंजन रोलिंग की सफल जांच
कोरोना पर ताजा अपडेट: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- 44 जिलों में संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा, 18 में मामले बढ़े
दुर्ग के उरला से पकड़ाए दो सटोरिए… मोबाइल से खिला रहे थे सट्टा… नगदी व 7 मोबाइल बरामद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे रायपुर, स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत
छत्तीसगढ़ में रिकवरी दर 70.2 प्रतिशत, मृत्यु दर 0.48 प्रतिशत, यह सभी पड़ोसी राज्यों से बेहतर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल की पुलिस के आला अधिकारियों संग बैठक…. गांजा व हुक्का पर दिखे सख्त… कहा- प्रदेश में पूरी तरह प्रतिबंधित हो हुक्का बार सीएम बघेल की पुलिस के आला अधिकारियों संग बैठक…. गांजा व हुक्का पर दिखे सख्त… कहा- प्रदेश में पूरी तरह प्रतिबंधित हो हुक्का बार
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 09 # 22 october 2021

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?