ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: NEET Result Controversy : परीक्षा परिणाम में हुए अनिमितताओं को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन, जांच व कार्रवाई की मांग
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiEducationFeatured

NEET Result Controversy : परीक्षा परिणाम में हुए अनिमितताओं को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन, जांच व कार्रवाई की मांग

By Mohan Rao Published June 12, 2024
Share
एनएसयूआई ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
SHARE

भिलाई। नीट परीक्षा परिणाम से जुड़े विवाद के बाद पूरे देश में विद्यार्थियों का प्रदर्शन जारी है। 4 जून को घोषित परिणाम ने इसकी पारदर्शिता पर सवाल खड़ा कर दिया है। देश भर में छात्र संगठन परीक्षा परिणाम का विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्ग जिले में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने भी सवाल खड़े करते हुए जिलाध्यक्ष गुरलीन सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से एनटीए के खिलाफ जांच और कार्रवाई  की मांग की है।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गुरलीन सिंह ने कहा कि इस वर्ष कुल 67 छात्रों ने 720 में पूरे 720 अंक प्राप्त किए जो अत्याधिक संदिग्ध है। आमतौर पर केवल 3 से 4 छात्र ही पूर्ण अंक प्राप्त करते हैं, हरियाणा के एक ही परीक्षा केंद्र से 6 छात्रों का टॉप करना भी संदेह पैदा करता है। साथ ही कुछ छात्रों को 718 और 719 अंक दिए गए है जोकि सांख्यिकीय रूप से संदिग्ध है। छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स के लिए कोई परिभाषिक तर्क नही दिया गया और ना ही दिए गए ग्रेस मार्क्स केअनुसार कोई सूची सांझा की गई है।

गुरलीन सिंह ने कहा कि नीट 2024 का पेपर कई जगहों पर लीक हुआ लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? परीक्षा का नतीजा 14 जून को घोषित होने वाला था लेकिन नतीजा उस समय घोषित किया गया जब मीडिया आम चुनाव के नतीजे को प्रसारित करने में व्यस्त था इस तत्परता का क्या कारण है? एनएसयूआई ने अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग की सभी छात्रों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पुनः परीक्षा का अनुरोध किया है। ज्ञापन देने वालों में एनएसयूआई से सोनू साहू, आकाश कन्नौजिया, आदित्य नारंग, मेशांक मिश्रा, सुरेंद्र बाघमारे, मोहम्मद मुज्जमिल, लोकेश भारती, राहुल सिंह, हर्षजीत सैनी, बॉबी सिंह, रवि साहू, वरूण केवलतानी, अमन कुमार, पियूष सिंह, रितिक देव सहित एनएसयूआई कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे थे।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao June 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओडिशा और आंध्रप्रदेश में आज शपथ लेंगे मुख्यमंत्री, मोहन माझी और नायडू की होगी ताजपोशी
Next Article Balodabazar violence : सतनामी समाज के प्रमुखों ने कहा शांतिपूर्ण वातावरण के लिए मिलकर करेंगे कार्य

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?