ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केजरीवाल ने मृतक टीचर के परिवार को सौंपा 1 करोड़ रुपये का चेक, बोले- हमें अपने कोरोना वॉरियर्स पर गर्व
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

केजरीवाल ने मृतक टीचर के परिवार को सौंपा 1 करोड़ रुपये का चेक, बोले- हमें अपने कोरोना वॉरियर्स पर गर्व

By @dmin
Published: May 20, 2021
Share
ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये देगी दिल्ली सरकार
ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये देगी दिल्ली सरकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कोविड-19 से जान गंवाने वाले शिक्षक श्योजी मिश्रा के घर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीडि़त परिवार का हाल जाना और उन्हें एक करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक भी सौंपा। इस दौरान केजरीवाल ने दिवंगत शिक्षक मिश्रा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। केजरीवाल ने बताया कि कोरोना ड्यूटी के दौरान मिश्रा भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। हालत अधिक बिगडऩे के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और वह शहीद हो गए थे, लेकिन उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक दिल्ली के नागरिकों की सेवा की। दिल्ली सरकार ऐसे फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को सलाम करती है, जिन्होंने दिल्ली के नागरिकों की अथक सेवा की है।
आज, दिल्ली सरकार की ओर से, मैंने शिक्षक श्योजी मिश्रा के परिवार के सदस्यों को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपनी अंतिम सांस तक लोगों की सेवा करते रहे। उन्होंने कहा कि पैसों से किसी के जीवन की कीमत नहीं लगाई जा सकती, लेकिन मुझे उम्मीद है कि इस वित्तीय सहायता से उनके परिवार को कुछ मदद मिलेगी।

माननीय मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal जी ने कोरोना वॉरियर स्व. श्री शिवजी मिश्रा जी के परिवार से मिलकर उन्हें 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि का चेक सौंपा।

स्व. श्री शिवजी मिश्रा जी स्कूल टीचर थे, ड्यूटी के दौरान उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ जिसके बाद उनका निधन हो गया था। pic.twitter.com/P7ZJ5jyWLa

— CMO Delhi (@CMODelhi) May 20, 2021

इस दौरान मीडिया द्वारा ब्लैक फंगस को लेकर सवाल किए जाने पर केजरीवाल ने कहा कि अगर जरूरत पड़ेगी तो हम दिल्ली में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करेंगे। हमें उम्मीद है कि केंद्र हमें पर्याप्त संख्या में ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन उपलब्ध कराएगा। हमने डॉक्टरों की एक टीम बनाई है जो प्रभावित मरीजों को एसओपी के अनुसार इंजेक्शन देगी। कल उन्हें इंजेक्शन को लेकर विभिन्न अस्पतालों से 84 आवेदन प्राप्त हुए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम अब दिल्ली में अपने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के बारे में सोच रहे हैं। दिल्ली के अंदर अब 1-2 दिन की वैक्सीन बची है।

गौरतलब है कि इससे पहले 13 मार्च को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शनिवार को कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले हिंदू राव अस्पताल के लैब टेक्नीशियन राकेश जैन के परिवार को भी एक करोड़ रुपये की राशि का चेक सौंपा था। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा था कि हम उनके बड़े बेटे को दिल्ली सरकार में नौकरी भी देंगे। पिछले एक साल में बड़ी संख्या में डॉक्टर, नर्सें और अन्य स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स कोरोना संक्रमण से संपर्क आए हैं, और उनमें से कुछ की मौत भी हो गई है।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव: दूसरे दिन का आगाज, उत्तराखंड की झींझीहन्ना लोकनृत्य के साथ… आदिवासी पहनावें को देख दर्शक हुए अभिभूत
‘मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए’ अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी पर फिल्म का एलान…
पेट्रोल-डीजल और एटीएफ पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ी, आमलोगों पर होगा ये असर
भारत और ऑस्ट्रेलिया में 7 समझौते, दोनों देश करेंगे एक दूसरे के सैन्य अड्डों का इस्तेमाल, चीन को चुभेगी यह डील
ग्लेनमार्क फार्मा ने पेश की दवा: कंपनी दावा संक्रमण की शुरुआत में हो सकेगा कोरोना का इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article थर्ड वेव की आशंका को देखते हुए बच्चों के इलाज की व्यवस्था पर प्लानिंग शुरू… चंदूलाल चंद्राकर कोविड हास्पिटल में 25 बेड चाइल्ड आईसीयू पर कार्य आरंभ थर्ड वेव की आशंका को देखते हुए बच्चों के इलाज की व्यवस्था पर प्लानिंग शुरू… चंदूलाल चंद्राकर कोविड हास्पिटल में 25 बेड चाइल्ड आईसीयू पर कार्य आरंभ
Next Article ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में डकैती, विरोध करने पर बदमाशों ने एक यात्री को मारी गोली रेल, सड़क एवं हवाईयात्रा से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए राहत: 96 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट मान्य… कल से प्रभावी होंगे नए निर्देश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?