ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कयासों पर बीजेपी का विराम, बने रहेंगे योगी, बताया- किसलिए हो रहीं बैठकें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कयासों पर बीजेपी का विराम, बने रहेंगे योगी, बताया- किसलिए हो रहीं बैठकें

By @dmin
Published: June 11, 2021
Share
लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
लखीमपुर खीरी हिंसा: सीएम योगी बोले- पीडि़त के साथ होगा न्याय, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बड़े नेताओं और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच हो रही ताबड़तोड़ बैठकों को लेकर जारी अटकलों पर अब पार्टी ने विराम लगा दिया है। पार्टी सूत्रों ने कहा है कि दरार की अटकलें निराधार हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है, बल्कि पीएम मोदी, बीजेपी चीफ जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिलकर यूपी से जुड़े अलग-अलग मुद्दों की समीक्षा कर रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने यह भी बताया कि इन बैठकों से योगी के विरोध में उठने वाली आवाजों के खिलाफ भी एक सख्त संदेश है। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘इन बैठकों का उद्देश्य आगामी चुनाव में जीत के लिए रणनीति बनाने के साथ ही राज्य नेतृत्व को यह संदेश देना बी है कि अगले विधानसभा चुनाव में योगी ही चेहरा होंगे।

पिछले दो दिनों में बीजेपी के बड़े नेताओं, पीएम मोदी, पार्टी चीफ जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच दिल्ली में कई बैठकें हुई हैं। सूत्रों ने कहा कि बैठकों का उद्देश्य योगी में विश्वास को दर्शाना है। सूत्रों ने यह भी बताया कि इन चर्चाओं के केंद्र में केंद्र की योजनाओं के अनुपालन और राजनीतिक व जातिगत समीकरण भी रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी, बीजेपी चीफ नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ योगी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप को अंतिम रूप दिया गया है। पार्टी नेताओं ने बताया कि पीएम और सीएम के बीच मुलाकात के दौरान विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने पर चर्चा हुई। सूत्रों ने यह भी बताया कि बैठकों में योगी ने कोरोना महामारी के दौरान उनकी सरकार के किए गए कामों के बारे में भी जानकारी दी। यूपी में अगले साल 2022 में विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है। स्थानीय चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी परीक्षा होने जा रही है। यूपी में विधानसभा की 403 सीटें हैं तो लोकसभा में यहां से 80 सांसद चुनकर पहुंचते हैं। कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर ही गुजरता है।

एजुकेशन फ्रेंडली माहौल में बच्चों को मिल रहा निखरने का मौका, आर्थिक अभाव नहीं बन रही बाधा, मिल रही बच्चों को उकृष्ट शिक्षा
बलौदा बजार में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों कुचला, मौके पर हुई तीन की मौत
खारून नदी में बह गए 16 मवेशी, नदी किनारे छोड़ा था चरवाहे ने… तीन के शव बरामद
बारनवापारा में सैलानियों के लिए नया म्यूजियम और लायब्रेरी की स्थापना, लग्जरी फैमली कॉटेज भी
मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा – स्कूली बच्चों की ड्रेस की आपूर्ति करेगा हाथकरघा संघ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोवाक्सिन: अमेरिका में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए नहीं मिली मंजूरी, करना होगा और इंतजार कोवाक्सिन: अमेरिका में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए नहीं मिली मंजूरी, करना होगा और इंतजार
Next Article 45 साल से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को 1 अप्रैल से लगेगा कोरोना का टीका, कैबिनेट की मंजूरी केंद्र की सलाह: टीके की शीशी खुलने के बाद 4 घंटे में उपयोग हो जानी चाहिए, बर्बादी रोकें

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?