ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खेतों में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत… वन एवं पुलिस विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Share
Notification Show More
Latest News
बालिका@work कार्यक्रम
सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक
October 26, 2026
बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ
October 26, 2026
राजा फतेह सिंह खेल मैदान में चार दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज
खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
October 26, 2026
राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय
October 26, 2026
जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार
October 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedkawardhaRaipur

खेतों में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत… वन एवं पुलिस विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

By Mohan Rao Published September 11, 2026
Share
SHARE

कबीरधाम। वन मंडल कवर्धा के अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी में गुरुवार प्रातः खेतों के बीच स्थित मार्ग के समीप तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। तेंदूआ देखने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के सहयोग से सफल एवं सुरक्षित रेस्क्यू अभियान संचालित किया।

वन मंडल अधिकारी के मार्गदर्शन में उप वन मंडल अधिकारी कवर्धा, परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा एवं भोरमदेव अभयारण्य, थाना प्रभारी कवर्धा एवं राजनवागांव तथा वन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। टीम ने सबसे पहले ग्रामीणों को आवश्यक समझाइश देकर भीड़ को नियंत्रित किया और क्षेत्र की घेराबंदी कर मानव एवं वन्यप्राणी दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की। तेंदुए के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए रायपुर से विशेषज्ञों एवं वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया। विशेषज्ञ दल के घटनास्थल पहुँचने के बाद परिस्थितियों का सावधानीपूर्वक आकलन किया गया और दोपहर 1ः42 बजे ट्रैंक्विलाइजर डार्ट की सहायता से तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।

प्रारंभिक परीक्षण में तेंदुए की आयु लगभग 8 वर्ष आंकी गई है। वन्यप्राणी चिकित्सकों द्वारा उसका स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार किया गया। इसके बाद उसे आगामी उपचार एवं निगरानी के लिए भोरमदेव वन्यजीव अभयारण्य ले जाया गया है। पूर्णतः स्वस्थ पाए जाने पर उसे नियमानुसार सुरक्षित प्राकृतिक आवास में पुनः छोड़ा जाएगा। वन विभाग ने इस सफल रेस्क्यू अभियान में ग्रामीणों के सहयोग की सराहना करते हुए नागरिकों से अपील की है कि वन्यप्राणी दिखाई देने पर उसके निकट न जाएँ, भीड़ एकत्रित न करें तथा तत्काल वन विभाग या पुलिस विभाग को सूचना दें। वन विभाग मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ

खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय

जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार

Mohan Rao September 11, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में हनुमान अंश टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा
Next Article छत्तीसगढ़ की पहली सामाजिक विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माता विनायक कोहली बने देश के सबसे युवा ‘बेस्ट टीचर‘

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?