ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 37 साल की जिंदगी को फिल्म में समेटने के लिए रणबीर ने खूब बेले पापड़, संजू बनने के लिए किए ये काम…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

37 साल की जिंदगी को फिल्म में समेटने के लिए रणबीर ने खूब बेले पापड़, संजू बनने के लिए किए ये काम…

By @dmin
Published: June 29, 2022
Share
SHARE

संजय दत्त की बायोपिक संजू ने रणबीर कपूर के करियर को नया आयाम दिया है। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े हर अच्छे बुरे किस्से को दिखाया गया है। 2018 में रिलीज हुई ये हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर ने संजय दत्त का रोल निभाया है। इस किरदार के लिए उन्हें काफी तारीफ भी मिली थी। ये फिल्म संजय दत्त के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। संजू में रणबीर कपूर ने संजय दत्त बनने के लिए खूब मेहनत की है।

राजकुमार हिरानी संजय दत्त की जिंदगी से इतने ज्यादा प्रेरित हो गए थे कि उनकी निजी जिंदगी, परिवार, पॉलिटिक्स, किस्से और कोर्ट केस सभी कुछ उन्होंने फिल्म में दिखाया है। आज इस फिल्म के चार साल पूरे हो चुके हैं। हालांकि संजय दत्त की बयोपिक की स्क्रिप्ट पढऩे से पहले वह इस रोल के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। लेकिन स्क्रिपप्ट पढऩे के बाद उन्होंने ये किरदार जितने शानदार तरीके से निभाया है शायद ही कोई और ऐसा कर पाता। संजय दत्त जैसा दिखने के लिए रणबीर को खुद को फिजिकली ट्रांसफॉर्म भी करना पड़ा था।

संजय दत्त का अंदाज, उनके चलने-फिरने का स्टाइल से सभी कुछ रणबीर को कॉपी करना था। इसके लिए उन्होंने और रणबीर के स्टाइलिस्ट ने बहुत पापड़ बेले हैं। इस फिल्म के लिए पहले रणबीर को 10 किलो वजन घटाना था और फिर सेकेंड हाफ के लिए 15 किलो वजन बढ़ाना पड़ा था। मस्कुलर बॉडी के लिए रणबीर दिन में आठ बार खाना खाते थे और कभी-कभी तो प्रोटीन शेक के लिए सुबह तीन बजे उठ जाते थे। बॉडी ट्रांसफॉर्म करने के लिए रणबीर ने बहुत एक्सरसाइज भी की थी।

सिर्फ इतना ही नहीं संजू बाबा का लुक लेने के लिए रात के 3 बजे से ही रणबीर का मेकअप शुरू हो जाता था, इसके लिए वह घर से करीब 2 बजे निकल जाते थे। ये मेकअप करीब सुबह 7 या 8 बजे तक चलता रहता था। इसकी शूटिंग के दौरान वह करीब 4 से 5 घंटे ही सोते थे। इतनी कड़ी मेहनत के बाद जब उनका लुक सभी के सामने आया तो लोग हैरान रह गए थे। संजय दत्त के लुक में रणबीर को पहचानना मुश्किल हो रहा था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

लद्दाख में फिर दिखाई अकड़, गोगरा-हॉट स्प्रिंग से सैनिक नहीं हटाने पर अड़ा चीन
सुकमा के नक्सल प्रभावित नागाराम में बना नया सुरक्षा कैंप, शुरू हुई सुरक्षा और विकास की नई राह
Bhilai Breaking : फैक्ट्री में लोहे की प्लेट चुराकर कबाड़ी को बेचा, तीन नाबालिग सहित खरीदार भी हुआ गिरफ्तार
भारत में कोरोना: 24 घंटे में कोरोना के 11,850 नए केस, 555 मौतें, दो दिन में करीब 63 फीसदी बढ़ा मृतकों का आंकड़ा
फिल्मी स्टाइल में हत्या: स्कूटी से जा रही मां-बेटी को बीच सड़क पर गोलियों से भूना, एक की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सामूहिक अवकाश को लेकर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन… केन्द्र के समान महंगाई भत्ता देने व गृह भाड़ा बढ़ाने की मांग सामूहिक अवकाश को लेकर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन… केन्द्र के समान महंगाई भत्ता देने व गृह भाड़ा बढ़ाने की मांग
Next Article हमारे अन्नदाता प्रसन्न रहे यही हमारी कोशिश: भूपेश बघेल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?