ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सामूहिक अवकाश को लेकर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन… केन्द्र के समान महंगाई भत्ता देने व गृह भाड़ा बढ़ाने की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सामूहिक अवकाश को लेकर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन… केन्द्र के समान महंगाई भत्ता देने व गृह भाड़ा बढ़ाने की मांग

By @dmin
Published: June 29, 2022
Share
सामूहिक अवकाश को लेकर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन… केन्द्र के समान महंगाई भत्ता देने व गृह भाड़ा बढ़ाने की मांग
सामूहिक अवकाश को लेकर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन… केन्द्र के समान महंगाई भत्ता देने व गृह भाड़ा बढ़ाने की मांग
SHARE

भिलाई। नगरीय निकायों में आज कार्यालयीन कामकाज ठप्प रहा। कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश लेकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने से यह स्थिति जिले के सभी नगरीय निकायों में बनी रही। कर्मचारियों ने केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने और गृह भाड़ा बढ़ाने की मांग को लेकर निकायों के बाहर प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के बैनर तले आज नगर निगम और पालिका के कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता देने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। वहीं वर्तमान में मिल रहे गृह भाड़ा को कम बताते हुए बढ़ाने की मांग राज्य सरकार से की गई।‌ निगम व पालिका कार्यालय के प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन करने के बाद शाम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

फेडरेशन के आह्वान पर नगरीय निकाय कर्मचारियों के इस आंदोलन का असर दुर्ग, भिलाई, रिसाली और भिलाई – चरोदा नगर निगम में देखने को मिला। आवश्यक सेवाओं से संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को बाकी के अवकाश में रहने से कार्यालयीन कामकाज लगभग ठप्प रहा। जामुल और कुम्हारी नगर पालिका के कर्मचारी भी आज प्रदर्शन में शामिल रहे। भिलाई में प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष राम बृज यादव ने किया। भिलाई – चरोदा के कर्मचारियों ने अध्यक्ष कल्याणी शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। वहीं दुर्ग नगर निगम में अध्यक्ष शिव शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ।

भाजपा को कवर्धा से आक्सीजन की आस, जनवरी में हो सकता है सरगुजा-चिंतन
shreekanchanpath 164 # 29 March 2024
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की तैयारियां पूरी,अरण्य कांड की थीम पर सज रहा मंच
बाइक ट्रेल पर्यटन और संस्कृति का अनोखा अनुभव, 100 से ज्यादा बाइकर्स की भागीदारी
छत्तीसगढ़ में कोरोना: कई दिनों बाद नए संक्रमितों की संख्या एक हजार से कम…. 1034 मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बॉलीवुड इंडस्ट्री ड्रगीज से भरी हुई नहीं है, हम भी गलती करते हैं, बच्चा समझ माफ कीजिएगा: सुनील शेट्टी
Next Article 37 साल की जिंदगी को फिल्म में समेटने के लिए रणबीर ने खूब बेले पापड़, संजू बनने के लिए किए ये काम…

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?