ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : फैक्ट्री में लोहे की प्लेट चुराकर कबाड़ी को बेचा, तीन नाबालिग सहित खरीदार भी हुआ गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : फैक्ट्री में लोहे की प्लेट चुराकर कबाड़ी को बेचा, तीन नाबालिग सहित खरीदार भी हुआ गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: December 17, 2022
Share
थाना जामुल
SHARE

भिलाई। औद्योगिक क्षेत्र में घूमकर फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले नाबालिग चोर गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जामुल पुलिस ने नाबालिग आरोपियों के साथ ही इनके पास से चोरी का लोहा खरीदने वाले कबाड़ी व एक फैक्ट्री संचालक को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक कबाड़ी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश की जा रही है। कबाड़ियों ने अपने यहां सीसी टीवी कैमरे लगा रखे हैं लेकिन रोज इसके फुटेज को डिलीट कर दिया जाता है ताकि किसी प्रकार का साक्ष्य मिटाया जा सके।

बता दें ऋषभ नगर दुर्ग निवासी जय कुमार जैन लाईट इण्डस्ट्रीयल एरिया छावनी स्थित प्रीसीजन इंजीनियरिंग कार्पोरेशन मैनेजर है। उन्होंने जामुल थाने पहुंचकर शिकायत करते हुए बताया कि 14 दिसंबर को इलेक्ट्रिीशियन कुलदीप ने सूचना दी कि कंपनी में रखे लोहे के प्लेट्स की चोरी हो गए हैं। कंपनी में जाकर देखने पर स्टाक यार्ड में रखे अलग-अलग वजन के 50 लोहे के प्लेट्स चोरी हो गए। शिकायत पर जामुल पुलिस ने धारा 457.380 तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

जांच के दौरान विशेष पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 3 नाबालिगों को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में नाबालिगों ने सच उगल दिया। चोरी के प्लेट नाबालिगों ने मोह. चांद कबाडी एवं विक्की काठी को बेचना बताए। इसके बाद दोनों को हिरासत में लिया गया। इन दोनों ने उक्त पूरा माल ललित कबाड़ी को बेचने की जानकारी दी गई। पुलिस जब ललित कबाड़ी को गिरफ्तार करने पहुंची तो वह फरार मिला। इसके बाद पुलिस ललित कवाडी के वाहन चालक घनश्याम यादव एवं प्रिंस भट्टी से पूछताछ की। दोनों ने बताया कि लोहे प्लेट ललित कबाड़ी ने एसीसी चौक स्थित वीएमआई (विगल मैन्यूफैक्चरिंग इण्डस्ट्रीज) के शरद मेश्राम को दिया है। पुलिस ने शरद मेश्राम फैक्ट्री पहुंचकर 50 नग लोहे के प्लेट्स बरामद किया।

बड़ी घोषणा: सीएम ने दिये 1320 मेगावाट के नए बिजली संयंत्र लगाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि: कहा – पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा
घर बैठे दी जा रही है सोलह तरह की सुविधा,१४५४५ पर कॉल करने वाले ९७१७ हितग्राहियो के घर तक पहुचा प्रमाण पत्र
गरीबों का राशन हड़प रहे मुनाफाखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, चिन्हित राशन दुकाने होंगी सील, लगेगा रासुका
सिर दर्द होने पर क्या आप भी तुरंत खा लेते हैं दवा, ऐसा करना हो सकता है खतरनाक…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य सरकार की 4 साल की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, दुर्ग के राजेंद्र पार्क में विधायक वोरा ने किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में देखने पहुंचे लोग राज्य सरकार की 4 साल की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, दुर्ग के राजेंद्र पार्क में विधायक वोरा ने किया शुभारंभ, बड़ी संख्या में देखने पहुंचे लोग
Next Article गौरव दिवस पर विधायक वोरा ने किया स्वच्छता दीदियों का सम्मान, जनता को मिली 1.75 करोड़ के नवीन पानी टंकी की सौगात गौरव दिवस पर विधायक वोरा ने किया स्वच्छता दीदियों का सम्मान, जनता को मिली 1.75 करोड़ के नवीन पानी टंकी की सौगात

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?