ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हमारे अन्नदाता प्रसन्न रहे यही हमारी कोशिश: भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

हमारे अन्नदाता प्रसन्न रहे यही हमारी कोशिश: भूपेश बघेल

By @dmin
Published: June 29, 2022
Share
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान कोरिया जिले के भरतपुर विकासखण्ड के ग्राम बहरासी पहुंचकर वहां स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर भेंट-मुलाकात की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान आम जनता से राज्य शासन की योजनाओं पर फीडबैक लिया और ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र की विकास के लिए अनेक घोषणाएं की।

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में देवगुड़ी के निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपए, बहरासी हायर सेकंडरी स्कूल के लिए नये भवन के निर्माण, रमदहा जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, जनकपुर-कोटाडोल सड़क के प्रभावितों के मुआवजे के लिए तीन करोड़ रुपए की घोषणा, माड़ीसराई में नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना, क्षेत्र के बिजलीविहीन गांवों में बिजली पहुंचाने की व्यवस्था, केल्हारी में नए जिला सहकारी बैंक की शाखा, केल्हारी में नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने, कुवांरपुर और नागपुर को उपतहसील कार्यालय खोले जाने और जनकपुर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाये जाने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को कैम्प लगाकर बंदोबस्त त्रुटि सुधार करने के लिए भी निर्देशित किया। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारे अन्नदाता प्रसन्न रहे यह हमारे सरकार की कोशिश है। प्रदेश में लोग गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर बेचकर भी पैसा कमा रहे हैं, ऐसी योजना पूरे देश और दुनिया में कहीं नहीं है। गौठान में हमारी स्व-सहायता समूह की बहनें विविध आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। अब राज्य सरकार ने तय किया है कि गोबर के साथ गौ-मूत्र की भी खरीदी की जाएगी, जिससे भी पैसा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान ग्रामीणों से ऋण माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राशनकार्ड, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना सहित अनेक योजनाओं से मिल रहे लाभ के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक गुलाब कमरो, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद भी उपस्थित थे।

वर्मी कम्पोस्ट बेचकर महिलाओं ने दो साल में कमाए 13 लाख रूपए

बहरासी में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जनकपुर गौठान से आई नीलिमा ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि उनके समूह को विगत दो वर्षों में 13 सौ क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट बेचकर लगभग 13 लाख रूपए की आमदनी हुई, जिससे समूह की महिलाओं ने पेवर ब्लॉक बनाने की मशीन खरीदी। समूह को 86 हजार की पेवर ब्लॉक के विक्रय से लगभग 13 लाख 76 हजार का आय प्राप्त हुआ। इसके अलावा समूह की दीदीयों द्वारा मसाला, अचार, पापड़, बड़ी बनाकर सी-मार्ट, मध्यान्ह भोजन एवं छात्रावास में बेचा जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि गौठान से जुड़कर मुझे व्यक्तिगत रूप से 80 हजार रूपए की आमदनी हुई, जिसे मैंने अपने बच्चों की शिक्षा में खर्च किया। नीलिमा ने गोधन न्याय योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री बघेल का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नीलिमा बहन ने अपने जनकपुर की कहानी बताई, जिसमें वे न केवल वर्मी कम्पोस्ट बना रही बल्कि मसाला, पापड़, पेवर ब्लॉक जैसे विभिन्न आय मूलक गतिविधियां संचालित कर रही है जिनसे उन्हें रोजगार मिला और उनके आय में भी वृद्धि हुई है। यह बताने का उद्देश्य है कि हमें सभी गांवों में इन गतिविधियों को संचालित करना होगा। जिससे रोजगार पाने के लिए हमें गांवों से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, हमें अपने गांवों में ही रोजगार मिलेगा। जिसके लिए शासन पूरी तरह से समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो महिलाएं एवं युवा साथी काम करना चाहते हैं, उन्हें संगठित होकर आगे आना होगा। राज्य शासन द्वारा ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण की तैयारी भी की गई है। इसके अंतर्गत सभी गौठानों में प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। अब लघुवनोपजों से बने और गौठानों में बनने वाले उत्पादों के विक्रय के लिए प्रत्येक जिलों में सी-मार्ट भी खोल दिए है। इससे उत्पादकों को अपने उत्पादों के अच्छे दाम मिलने लगे है।

वैक्सीनेशन के अगले चरण के लिए राज्य ने दो उत्पादकों को 50 लाख डोज वैक्सीन के आर्डर दिए… कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा
बजट 2025 : छत्तीसगढ़ में रेलवे को मिले 6,925 करोड़ रुपए, नई ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी.. डेवलपमेंट में खर्च होगी बड़ी राशि
पेट्रोल-डीजल व गैस-तेल की बढ़ती किमतों के विरोध में कांग्रेस का चक्काजाम, बीच सड़क पर सिलेंडर लेकर पहुंचे कांग्रेसी….. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
लंबे समय तक फोन पर चैटिंग टैक्स्ट, नेक पेन का कारण….
शराब घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार, रायपुर में ईडी की बड़ी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 37 साल की जिंदगी को फिल्म में समेटने के लिए रणबीर ने खूब बेले पापड़, संजू बनने के लिए किए ये काम…
Next Article जमीन विवाद में भाई-भाभी की हत्या: कुल्हाड़ी, रॉड और तलवार से किया हमला, दो भतीजियां घायल, आरोपी, उसकी पत्नी, दो नाबालिग बेटियां गिरफ्तार

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?