ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में आधार ऑपरेटर चिप्स (आधार एजेंसी) की धांधली से परेशान, सरकार से की कार्रवाई की मांग
Share
Notification Show More
Latest News
भिलाई में एसआईआर के नाम पर ठगी, शातिर ने पिता का नाम सुधारने का झांसा देकर सवा 6 लाख ठगे
October 10, 2026
महिला चेम्बर भिलाई द्वारा ‘रास रंग गरबा महोत्सव’, 14 व 15 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन
October 10, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि : ‘ साइबर जागृति’ अभियान में मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार
October 10, 2026
डोंगरगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी : देर रात घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर
October 10, 2026
shreekanchanpath 357 # 10 October 2026
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में आधार ऑपरेटर चिप्स (आधार एजेंसी) की धांधली से परेशान, सरकार से की कार्रवाई की मांग

By Om Prakash Verma Published July 21, 2025
Share
छत्तीसगढ़ में आधार ऑपरेटर चिप्स (आधार एजेंसी) की धांधली से परेशान, सरकार से की कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़ में आधार ऑपरेटर चिप्स (आधार एजेंसी) की धांधली से परेशान, सरकार से की कार्रवाई की मांग
SHARE

आधार ऑपरेटरों का भुगतान रोकने से लेकर गलत डाटा सीट देने का हो रहा काम, समाधान नहीं हुआ तो करेंगे उग्र आंदोलन
भिलाई। छत्तीगसढ़ के विभिन्न जिलों एवं ग्राम पंचायत के आधार ऑपरेटर चिप्स (आधार एजेंसी) की धांधली से परेशान हैं। इस संबंध में तमाम आधार ऑपरेटरों की शिकायतों पर छत्तीसगढ़ आधार समिति के अध्यक्ष भोजवानी साहू ने रायपुर में प्रेसवार्ता में सरकार से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर सरकार के सामने आधार ऑपरेटरों की मांग रखी है। आधार ऑपरेटरों ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे जाकर उग्र आंदोलन करेंगे।

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि विभिन्न आधार ऑपरेटरों को पेमेंट से संबंधित गलत डाटा सीट दिया जा रहा है जिसमें जुलाई, अगस्त, दिसम्बर 2023 का डाटा चिप्स द्वारा गायब कर दिया गया है जिनको पेनाल्टी लगा है उन्हें पेनाल्टी सीट दिया गया है जिनको भुगतान करना है उनको पेनाल्टी सीट नहीं दिया गया है ना ही किसी प्रकार की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि चिप्स कार्यालय द्वारा जी.एस.टी. हेतु दिनांक 27 नवंबर 2024 को लेटर जारी किया गया लेकिन आधार ऑपरेटरों से 2017 से जी.एस.टी. काटा जा रहा है।

भोजवानी साहू ने प्रेसवार्ता में बताया कि यूआईडीएआई हैदराबाद द्वारा पेनाल्टी राशि उस महिने के लगने वाले पेनाल्टी का 10 प्रतिशत देना होता है लेकिन कार्यालय चिप्स द्वारा आधार ऑपरेटरों से 100 प्रतिशत मनमानी तरीके से वसुला जा रहा है। चिप्स कार्यालय द्वारा कुछ ऑपरेटरों का 2016 से एवं समस्त ऑपरेटरों का 2022 से भुगतान नहीं किया गया है। जिनको पेनाल्टी नहीं लगा है उनका चिप्स के पास कोई डाटा सीट नहीं है इनके पास लगभग 1800 आधार ऑपरेटर है लेकिन इनके द्वारा मात्र कुछ लोगों का जिनसे पेनाल्टी लेना है उन्हीं का डाटा सीट तैयार किया गया है कहने पर स्टेशन आईडी बताओं उसके उपरांत आपको डाटा सीट बनाकर दिया जाएगा ऐसा कहा गया।

ई डिस्टीक मैनेजर अपना मानमानी चला रहे
उन्होंने कहा कि चिप्स द्वारा मानमानी करते हुए फेस-2 में जो रिकर्वरी था उसे जोड़ा नहीं गया है। ऑपरेटर को 2017 से दिसम्बर 2022 तक कार्य करने के उपरांत रिकवरी राशि 3,44,000 रुपए था उसे जनवरी 2023 से जून 2024 तक का हिसाब में वर्तमान पेनाल्टी 0 रुपए दिया गया है। छत्तीसगढ़ में चिप्स द्वारा भर्ती किए गए ई डिस्टीक मैनेजर अपना मानमानी चला रहे है इन हॉउस मॉडल में चिप्स द्वारा संचालित नियम सभी जिले के लिए एक होना चाहिए कुछ जिलों में पुराने ऑपरेटर को भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता दिया जा रहा है वह सही है लेकिन रायपुर जिले में दस्तावेज के आधार पर भर्ती किया जा रहा है वहीं महासमुंद जिले में 12वीं का प्रतिशत एवं कम्पूटर प्रतिशत के आधार पर भर्ती किया जा रहा है जो कि नियमता गलत है।

पेनाल्टी राशि नही पटाने पर भर्ती प्रक्रिया में अपात्र
भोजवानी साहू ने बताया कि रायपुर जिले में पेनाल्टी राशि नहीं पटाने पर भर्ती प्रक्रिया में अपात्र कर दिया गया है तथा 4 वर्ष का कार्य अनुभव होने के उपरांत कम्पूटर सर्टिफिकेट नही होने के कारण अपात्र कर दिया गया है जबकि आधार ऑपरेटर नियुक्ति करते समय कोई ऐसा नियम नहीं बनाया गया था। छत्तीसगढ़ में लगभग 1800 लगभग आधार ऑपरेटर है लेकिन चिप्स द्वारा मात्र लगभग 845 आधार कीट इन हाउंस मॉडल के लिए खरीदा जा रहा है, जबकि प्रोजेक्ट में 1000 से अधिक मशीन खरीदने के लिए शासन द्वारा राशि बजट 2024-25 में स्वीकृत किया गया है।

ग्राम पंचायत के आधार ऑपरेटरों को बाहार किया जा रहा
भोजवनी साहू ने बताया कि शासन द्वारा ग्राम पंचायत के हितग्रहियों को बेहतर सुविधा के लिए डिजिटल ग्राम पंचायत एवं वर्तमान सरकार द्वारा अटल डिजिटल पंचायत खोला जा रहा है लेकिन ग्राम पंचायत के आधार ऑपरेटरों को आधार कार्य से बाहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चिप्स द्वारा आधार ऑपरेटरों के प्रशिक्षण के लिए जो राशि यूआईडीएआई से प्राप्त होता है उसे भी 2015 से अब तक गबन करते आ रहे है और ऑपरेटरों को दस्तावेज संबंधित किसी प्रकार का प्रशिक्षण नहीं दिया जा रहा है। चिप्स को हर महिने यूआईडीएआई द्वारा ऑपरेटरों के किए गए कार्य का भुगतान कर दिया जाता है लेकिन चिप्स द्वारा भुगतान 2 से 3 साल अटकाकर किया जाता है।

प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा दिया जा रहा गोलमोल जवाब
आधार आपरेटरों के पास रखे साक्ष्य के अनुसार ऑपरेटरों को 25 जून 2021 से जीएसटी स्लिप मिलना चालू हुआ लेकिन चिप्स ऑफिस के द्वारा हमें 2017 से ही जीएसटी वसूल किया जा रहा है। टीडीएस की जानकारी लेने पर प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा गोलमोल जवाब दिया गया जो कि संतोषप्रद नहीं है क्यूंकि यदि टीडीएस कटता है, तो आधार संचालक को फॉर्म 16 दिया जाना चाहिए। जिनको पेनाल्टी लगा है उन्हीं का शीट चिप्स द्वारा दिया गया है लेकिल जिनका कमिशन बना उनका पेमेंट डिटेल शीट आज दिनांक तक आधार ऑपरेटरों को अप्राप्त है। साथ ही बहुत से आधार संचालकों को आज दिनांक तक आधार के कमीशन का भुगतान नहीं हुआ है। जनवरी 2022 से जून 2024 तक जारी पेनाल्टी शीट में 3 माह का डाटा गायब है लेकिन आज हमें पता चला है कि 3 माह का डाटा भी आ गया है।

DocScanner 12 Jul 2025 1-27 pmDownload
DocScanner 12 Jul 2025 1-25 pmDownload

You Might Also Like

भिलाई में एसआईआर के नाम पर ठगी, शातिर ने पिता का नाम सुधारने का झांसा देकर सवा 6 लाख ठगे

महिला चेम्बर भिलाई द्वारा ‘रास रंग गरबा महोत्सव’, 14 व 15 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन

दुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि : ‘ साइबर जागृति’ अभियान में मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

डोंगरगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी : देर रात घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर

प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिए गए दीपके,आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत सीजेपी के 600 समर्थक

Om Prakash Verma July 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : 19 साल पुराने मुंबई लोकल ट्रेन विस्फोट मामले में सभी 12 आरोपी निर्दोष करार, कोर्ट ने किया बरी
Next Article आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर बन रही आत्मनिर्भर , समूहों से 1 लाख 24 हजार से अधिक महिलाएं जुड़कर कर रही है कार्य

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?