ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि : ‘ साइबर जागृति’ अभियान में मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार
Share
Notification Show More
Latest News
भिलाई में एसआईआर के नाम पर ठगी, शातिर ने पिता का नाम सुधारने का झांसा देकर सवा 6 लाख ठगे
October 10, 2026
महिला चेम्बर भिलाई द्वारा ‘रास रंग गरबा महोत्सव’, 14 व 15 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन
October 10, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि : ‘ साइबर जागृति’ अभियान में मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार
October 10, 2026
डोंगरगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी : देर रात घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर
October 10, 2026
shreekanchanpath 357 # 10 October 2026
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस की बड़ी उपलब्धि : ‘ साइबर जागृति’ अभियान में मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

By Mohan Rao Published October 10, 2026
Share
SHARE

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृह मंत्री विजय शर्मा ने किया सम्मानित

भिलाई। दुर्ग पुलिस के साइबर जागृति अभियान को छत्तीसगढ़ राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक संचालित इस अभियान के अंतर्गत जिले में 64,840 कार्यक्रम आयोजित कर 32,46,001 लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता गतिविधियों से लाभान्वित किया गया। अभियान के अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से जनसामान्य तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया।

दुर्ग पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आम नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक साइबर जागृति अभियान संचालित किया गया। अभियान को व्यापक जनसमुदाय तक पहुंचाने के लिए स्कूलों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में चौपालों के माध्यम से नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त नुक्कड़ नाटकों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न सार्वजनिक आयोजनों में भी साइबर जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं।

अभियान के दौरान जिले में कुल 64,840 कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से 32,46,001 लोगों को लाभान्वित किया गया। इन गतिविधियों में नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, डिजिटल भुगतान संबंधी धोखाधड़ी तथा गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा करने से होने वाले जोखिमों के बारे में जानकारी दी गई। दुर्ग पुलिस के इस साइबर जागृति अभियान को छत्तीसगढ़ राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 9 अक्टूबर 2026 को रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उपमुख्यमंत्री तथा गृह मंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम गौतम एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार भी उपस्थित रहे। दुर्ग पुलिस की ओर से अभियान के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणिशंकर चन्द्रा ने पुरस्कार ग्रहण किया। यह उपलब्धि साइबर अपराधों की रोकथाम, जनजागरूकता बढ़ाने तथा पुलिस और आम नागरिकों के बीच सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में दुर्ग पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों को दर्शाती है।

साइबर जागृति अभियान के संचालन में दुर्ग पुलिस के संबंधित थाना प्रभारियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका रही। शैक्षणिक संस्थानों, ग्रामीण क्षेत्रों, चौपालों, नुक्कड़ नाटकों तथा सार्वजनिक आयोजनों के माध्यम से साइबर सुरक्षा का संदेश जनसामान्य तक पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास किए गए। अभियान के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणिशंकर चन्द्रा के समन्वय में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM PIN, पासवर्ड अथवा बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने तथा अनजान व्यक्तियों के कहने पर ऑनलाइन भुगतान करने से बचें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें तथा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

You Might Also Like

भिलाई में एसआईआर के नाम पर ठगी, शातिर ने पिता का नाम सुधारने का झांसा देकर सवा 6 लाख ठगे

महिला चेम्बर भिलाई द्वारा ‘रास रंग गरबा महोत्सव’, 14 व 15 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन

डोंगरगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी : देर रात घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर

प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिए गए दीपके,आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत सीजेपी के 600 समर्थक

चित्रकोट की खूबसूरती और बस्तर की लोक-संस्कृति ने मोहा देशभर से आए अधिकारियों का मन

Mohan Rao October 10, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डोंगरगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी : देर रात घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर
Next Article महिला चेम्बर भिलाई द्वारा ‘रास रंग गरबा महोत्सव’, 14 व 15 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?