नईदिल्ली। एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर में सीजेपी ने प्रदर्शन का ऐलान किया। प्रदर्शन के पहले ही दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है। यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम में घर से ही हिरासत में लिया गया। इसके अलावा 600 अन्य समर्थकों को भी राजधानी के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। इससे पहले अलग-अलग इलाकों से सीजेपी समर्थक जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस इन्हें हिरासत में ले रही है।
आज जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है। सुरक्षा पर नज़र रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। सुरक्षा इंतजामों के तहत 45 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं, साथ ही नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली 250 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें आज रद्द की गई हैं। वहीं, इंडिया गेट के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट बंद रखने का भी निर्णय लिया है।




