ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उपलब्धि: इन भारतीयों के हाथ में डिजिटल दुनिया की कमान, पराग अग्रवाल-सुंदर पिचाई समेत ये लोग शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNationalWorld

उपलब्धि: इन भारतीयों के हाथ में डिजिटल दुनिया की कमान, पराग अग्रवाल-सुंदर पिचाई समेत ये लोग शामिल

By @dmin
Published: November 30, 2021
Share
उपलब्धि: इन भारतीयों के हाथ में डिजिटल दुनिया की कमान, पराग अग्रवाल-सुंदर पिचाई समेत ये लोग शामिल
उपलब्धि: इन भारतीयों के हाथ में डिजिटल दुनिया की कमान, पराग अग्रवाल-सुंदर पिचाई समेत ये लोग शामिल
SHARE

बिजनेस डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। सोमवार को ट्विटर के सीईओ पद से जैक डॉर्सी के इस्तीफा देने के बाद भारतवंशी पराग अग्रवाल को इस पद पर नियुक्त किया गया। वर्तमान में देखें तो डिजिटल दुनिया की कमान इस समय भारतीयों के हाथों में है। माइक्रोसॉफ्ट हो या फिर गूगल, एडोब हो या आईबीएम सभी कंपनियों में भारतीय के इशारे पर काम हो रहा है। अब इसमें नया नाम पराग अग्रवाल का जुड़ गया है। आइए जानते हैं इस सूची में और कौन-कौन भारतीय शामिल है, जो पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रहा है। 

ट्विटर के सीईओ बने पराग अग्रवान
दुनिया की सबसे प्रमुख सोशल मीडिया साइट्स में से एक ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद इसकी कमान अब भारतीय मूल के पराग अग्रवाल के हाथों में आ गई है। पराग को ट्विटर का नया सीईओ नियुक्त किया है। इससे पहले पराग अग्रवाल कंपनी में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (सीटीओ) के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने 2011 में इंजीनियर के पद पर कंपनी ज्वाइन करने के बाद सीटीओ तक का सफर तय किया और अब सीईओ की कुर्सी पर बैठ गए हैं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग और कैलिफोर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की पढ़ाई की है।

गूगल में सुंदर पिचाई का राज
विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन के सीईओ सुंदर पिचाई हैं। सुंदर पिचाई को साल 2015 में गूगल कंपनी का सीईओ नियुक्त किया गया था। आज गूगल में उनका आदेश माना जाता है। सुंदर पिचाई ने साल 2004 में उन्होंने गूगल को ज्वाइन किया था। 

माइक्रोसॉफ्ट की कमान सत्या नडेला के हाथ
गूगल और ट्विटर के साथ ही सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में भी भारतवंशी के इशारे पर ही सब काम होता है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ पर भी भारतीय मूल के सत्या नडेला पदस्थ हैं। हैदराबाद में जन्मे नडेला 2014 में कंपनी के सीईओ नियुक्त किए गए थे और अभी तक इसी पद पर कार्यरत हैं।

आईबीएम के सीईबो अरविंद कृष्णा
दुनिया की जानी-मानी कंप्यूटर हार्डवेयर कंपनी आईबीएम में सीईओ का पद भारतवंशी अरविंद कृष्णा के हाथ में है। अरविंद का जन्म भारत के आंध्र प्रदेश में हुआ था और साल 2020 में उन्हें आईबीएम कंपनी का सीईओ बनाया गया था। पढ़ाई लिखाई की बात करें तो अरविंद कृष्णा ने आईआईटी कानपुर से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। 

और भी कई बड़े नाम शामिल
इनके अलावा और भी कई भारतवंशी ऐसे हैं जो दिग्गज कंपनियों में सीईओ बने बैठे हैं और भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। इनमें कैलिफोर्निया स्थित एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, वीएम वेयर के सीईओ रघु रघुराम का नाम भी शामिल है। अब पराग अग्रवाल का नाम इस सूची में जुडऩा निश्चित तौर पर भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है।

Gustakhi Maaf: प्रधानमंत्री झाड़ू उठा सकते हैं तो बच्चे क्यों नहीं
बेंगलुरू से ट्रेवल कर कोरबा पहुंचा दुर्लभ प्रजाति का ग्रीन वाईन स्नैक, यात्रियों में मचा हड़कंप
 प्रभारी मंत्री लखमा ने बाढ़ प्रभावितों को दिया किचन सेट, मच्छरदानी और हाईजिन किट
भारत-पाक तनाव का असर आईपीएल पर, धर्मशाला का मैच रद्द…. वंदेभारत से दिल्ली भेजे गए खिलाड़ी
राजीव युवा मितान क्लब युवाओं को सशक्त बनाने का माध्यम: मंत्री उमेश पटेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओमिक्रॉन: दहशत के बीच अफ्रीकी देशों से मुंबई पहुंचे 1,000 यात्री, सिर्फ 100 की हुई टेस्टिंग ओमिक्रॉन: दहशत के बीच अफ्रीकी देशों से मुंबई पहुंचे 1,000 यात्री, सिर्फ 100 की हुई टेस्टिंग
Next Article मंथन में निष्कर्ष: ओमिक्रॉन से बचने केंद्र ने दिए 6 मंत्र, राज्यों संग बनाया मास्टर प्लान, जानें पूरी रणनीति मंथन में निष्कर्ष: ओमिक्रॉन से बचने केंद्र ने दिए 6 मंत्र, राज्यों संग बनाया मास्टर प्लान, जानें पूरी रणनीति

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?