ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पिटाई से महिला का हुआ गर्भपात, भ्रूण लेकर पहुंची थाने… जरा सी बात पर दूधवाले ने की मारपीट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

पिटाई से महिला का हुआ गर्भपात, भ्रूण लेकर पहुंची थाने… जरा सी बात पर दूधवाले ने की मारपीट

By Mohan Rao
Published: December 30, 2022
Share
सीतापुर में गर्भवती महिला से मारपीट
SHARE

सरगुजा। जिले में गर्भवती महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसके मायके में दूध देने वाला है। दरअसल दूध के पैसे बकाया होने पर दूधवाले ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर मायके वालों से मारपीट की। इस दौरान महिला बीच में आई तो उससे भी मारपीट की गई। इस दौरान दूधवाले ने महिला के पेट में जोरदार लात मार दी जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद महिला भ्रूण हाथ में लेकर थाने पहुंची।

यह पूरा मामला सरगुजा जिले के सीतापुर थाने का है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता प्रिया सोनी (20) पांच माह के गर्भ से थी। वह उलाकिया ग्राम पंचायत के बरबहला पारा स्थित मायके में पहुंची थी। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि उसके मायके वाले नारायण यादव नाम के व्यक्ति से दूध लेते हैं। तीन महीने का दूध का बिल करीब 2 हजार रुपए पहुंच गया था। गुरुवार सुबह वह दूध के पैसे लेने आया तो घर वालों ने कल देने की बात कही।

इसके बाद नारायण यादव वहां से चला गया लेकिन कुछ देर पर अपने साथियों के साथ आया और दूध के पैसे की मांग करते हुए विवाद करने लगा। नारायण यादव ने अपने साथियों के साथ पीडिता के माता पिता सहित अन्य को पीटना शुरू कर दिया था। वहीं बीच बचाव करने पहुंची पीड़िता को भी मारा। इससे उसके पेट में चोट लगी और दर्द से तड़प कर गिर गई। इसके बाद उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद पीडिता भ्रूण लेकर थाने पहुंची और नारायण यादव व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार पड़ रही धीमी…. पिछले 24 घंटों में मिले 7 हजार 664 नए मरीज…. मौतों का दैनिक आंकड़ा भी हुआ कम
अयोध्या: 39 माह में मंदिर निर्माण का बन रहा प्लान, एक हजार साल तक अक्षुण्ण रहेगी भव्यता
CG Accident : राजनांदगांव में एसपी ऑफिस के सामने फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा… ट्रक चालक की मौत
छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी :अब तक 18.09 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
नारायणपुर में भैरमदेव एरिया कमेटी के दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, पांच-पांच लाख का था ईनाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर की मांग, युवा कांग्रेस भेजेगी राज्यपाल को पोस्टकार्ड… स्टूडेंट्स भी आए सामने
Next Article Good News : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में होगा फोर्टिफाइड चावल का वितरण… इस श्रेणी के कार्डधारियों को मिलेगी प्राथमिकता

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?