ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मंथन में निष्कर्ष: ओमिक्रॉन से बचने केंद्र ने दिए 6 मंत्र, राज्यों संग बनाया मास्टर प्लान, जानें पूरी रणनीति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

मंथन में निष्कर्ष: ओमिक्रॉन से बचने केंद्र ने दिए 6 मंत्र, राज्यों संग बनाया मास्टर प्लान, जानें पूरी रणनीति

By @dmin
Published: November 30, 2021
Share
मंथन में निष्कर्ष: ओमिक्रॉन से बचने केंद्र ने दिए 6 मंत्र, राज्यों संग बनाया मास्टर प्लान, जानें पूरी रणनीति
मंथन में निष्कर्ष: ओमिक्रॉन से बचने केंद्र ने दिए 6 मंत्र, राज्यों संग बनाया मास्टर प्लान, जानें पूरी रणनीति
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दुनिया भर में ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत ने बचाव के लिए प्लान तैयार करने को मंथन शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ कोरोना के नए वैरिएंट से निपटने के लिए मीटिंग की। इस बैठक में केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को 6 सूत्रीय प्लान दिया गया है। केंद्र सरकार का कहना है कि यदि इन नियमों का पालन किया गया तो फिर ओमिक्रॉन वैरिएंट के बारे में पता चल सकेगा और उससे निपटना भी आसान होगा। हेल्थ सेक्रेटरी ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वे टेस्टिंग में इजाफा करें ताकि डिटेक्शन हो सके और केसों का मैनेजमेंट भी किया जा सके।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर के एक्सपट्र्स का कहना है कि यह वैरिएंट आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट्स को चकमा दे सकता है। ऐसे में उन्होंने कहा कि लोगों को आइसोलेशन में रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक अब तक देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट का कोई भी केस दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन इससे बचाव के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को 6 सूत्रीय प्लान बताया है। इसके तहत कंटेनमेंट जोन तैयार करने, सर्विलांस, टेस्टिंग में इजाफे, हॉटस्पॉट की निगरानी, वैक्सीनेशन के कवरेज में इजाफा और हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना शामिल है।

इससे पहले 28 नवंबर को भी केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को खत लिखकर कहा था कि वे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर पूरी निगरानी रखें। ओमिक्रॉन वैरिेएंट का पहला केस दक्षिण अफ्रीका में बीते सप्ताह मिला था और इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंताजनक करार दिया है। एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि अब तक देश में ओमिक्रॉन का कोई केस नहीं मिला है और लोगों की ज्यादा से ज्यादा जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है ताकि इसके बारे में पता लग सके। रविवार को ही केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। इसके मुताबिक ‘ऐट-रिस्क’ देशों से आने वाले लोगों के लिए आइसोलेशन में रहना अनिवार्य होगा। इसके अलावा कुल 5 फीसदी यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग होगी।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अम्बेडकर जयंती पर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, कहा- अम्बेडकर आधुनिक भारत के प्रमुख वकील व समाज सुधारक
खेलो इंडिया यूथ गेम्स: छत्तीसगढ़ के मलखंब खिलाडिय़ों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम किया रोशन
अगहन माह का पहला गुरुवार आज, महिलाएं कर रहीं हैं विधि विधान से पूजा
Breaking News : दुर्ग में बढ़ गया 20 फीसदी क्राइम रेट, एसपी पल्लव का निर्देश कम करें आंकड़े
केरल में पहली बार भाजपा का मेयर, वीवी राजेश चुने गए तिरुवनंतपुरम नगर निगम के महापौर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उपलब्धि: इन भारतीयों के हाथ में डिजिटल दुनिया की कमान, पराग अग्रवाल-सुंदर पिचाई समेत ये लोग शामिल उपलब्धि: इन भारतीयों के हाथ में डिजिटल दुनिया की कमान, पराग अग्रवाल-सुंदर पिचाई समेत ये लोग शामिल
Next Article गढ़बो नवा छत्तीसगढ़: उद्योग हितैषी नीति से तेज हुई औद्योगीकरण की रफ्तार गढ़बो नवा छत्तीसगढ़: उद्योग हितैषी नीति से तेज हुई औद्योगीकरण की रफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?