ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बैकों की सुरक्षा को देखने एसपी अचानक पहुंचे बैंक, सेफ्टी ऑडिट के साथ देखा सायरन अलार्म, बैंक के बाहर खड़ी संदिग्ध गाडिय़ों पर कार्रवाई के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बैकों की सुरक्षा को देखने एसपी अचानक पहुंचे बैंक, सेफ्टी ऑडिट के साथ देखा सायरन अलार्म, बैंक के बाहर खड़ी संदिग्ध गाडिय़ों पर कार्रवाई के निर्देश

By @dmin
Published: August 29, 2022
Share
SP Prashant Thakur convenes meeting of departmental officers: Instructions for in-charge action on gambling
SP Prashant Thakur convenes meeting of departmental officers: Instructions for in-charge action on gambling
SHARE

भिलाई। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने सोमवार को दुर्ग के सरकारी औऱ निजी बैंक में पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था देखी। आईजी दुर्ग रेंज बद्री नारायण मीणा के मार्गदर्शन में एसपी डॉ पल्लव ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर निजी एवं सरकारी बैंकों का औचक निरीक्षण किया गया। उनके साथ इस निरीक्षण में एएसपी शहर संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह भी साथ थे। वे सभी 11 बजे गंजपारा स्थित एसबीआई शाखा में पहुंचे और वहां शाखा का सुरक्षा ऑडिट किया। उन्होंने जहां पर सायरन, अलार्म सिस्टम, सिक्योरिटी गार्ड, सीसीटीवी, सुरक्षा के बंदोबस्त को चेक कर बैंक मैनेजर एवं अन्य कर्मचारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान कुछ खामिया भी मिली, जिसे तत्काल सुधारने को कहा गया। इसके साथ ही बैंकों के साथ सभी एटीएम बूथ एवं गार्डों की भी चेकिंग की गई।

तीन सौ से अधिक की बनी टीम
एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया क बैंकों के सामने होने वाली उठाईगिरी की वारदातों एवं असामाजिक तत्व बैंकों को टारगेट लूटपाट एवं की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसलिए दुर्ग पुलिस ने सोमवार को सभी थाना थाना एवं चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारियों के माध्यम से 300 से अधिक जवानों के साथ अलग-अलग जगहों में बैंकों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा ऑडिट किया।

इस दौरान सीसीटीवी का एंगल एवं रिकॉर्डिंग क्वालिटी चेक, अलार्म का काम करना, कंट्रोल रूम से कनेक्टिविटी, गॉड का एंट्री गेट पर खड़ा होना एवं राइफल ठीक-ठाक है अथवा नहीं, फायर सेफ्टी, एटीएम में गार्ड की उपस्थिति, एटीएम से छेडख़ानी होने पर पुलिस को सूचना, चेस्ट वाल एवं सुरक्षा, बैंक मे संबंधित एसएचओ पुलिस स्टेशन, वरिष्ठ अधिकारियों का विजिबल बोर्ड में नंबर, मॉक ड्रिल, निरीक्षण रजिस्टर आदि पॉइंट्स को चेक किया गया। साथ ही बैंक में कार्यरत गार्ड के नॉलेज में कमी होने पर उनके लिए पुलिस लाइन दुर्ग में रिफ्रेशर कोर्स के माध्यम से ट्रेनिंग देने की भी बात कही।

इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, उप पुलिस अधीक्षक धंमधा सहित जिला दुर्ग के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी प्रभारी, एसीसीयु टीम, यातायात का बल, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बल, सहित 300 से अधिक जवान शामिल हैं।

राज्यपाल अनसइया उइके पहुंची भिलाई… जोन-2 दुर्गामंच पर की देवी आराधना… समिति ने किया शॉल व स्मृति चिह्न से सम्मान
नाला की जमीन पर बनाया बाऊंड्रीवाल, स्थल निरीक्षण के बाद हटाया, अतिक्रमण के चलते अटक गया था 85 लाख का निर्माण कार्य
छत्तीसगढ़ के 90 विधायकों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, प्रोटेम स्पीकर नेताम ने दिलाई शपथ
भिलाई में हेरोइन तस्करी : पंजाब से लाकर भिलाई में बेचने की थी तैयारी… महिला सहित चार गिरफ्तार
नशा करने के लिए पैसे न देने पर ट्रांसपोर्टर से मारपीट, चाकू भी लहराया, पुलिस की गिरफ्त में आया बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गुस्ताखी माफ़: रायपुर के 'हैप्पी स्ट्रीट' और भिलाई की 'तफरी' गुस्ताखी माफ: ज्यादा फर्क नहीं इंसान और कीट पतंगों में
Next Article बाघों की आबादी दोगुनी करने के लिए पीलीभीत रिजर्व को मिला ग्लोबल अवॉर्ड अजब-गजब: हत्या की कोशिश में उम्रकैद की सजा काट रहे तेंदुए, पढ़े पूरा मामला

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?