भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए वृहदस्तर पर पौधारोपण की शुरूआत की गई। शहर के हर गली मोहल्ले, गार्डन, स्कूल, कॉलेजों सहित सड़क के किनारे हरियाली बढ़ाने 6 जुलाई को निगम प्रशासन द्वारा वाहन शाखा में जनप्रतिनिधि, पत्रकार बंधु और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर शुरूआत हर घर एक पौधा अभियान की शुरूआत की गई।
जिला प्रशासन के सहयोग से हरियर भिलाई, सुंदर भिलाई के लिए वन होम वन ट्री अभियान के तहत मंगलवार को निगम के सभी जोन कार्यालयों में आम नागरिकों को पौधारोपण के लिए अपील करते हुए नि:शुल्क पौधा वितरण किया और सभी जोन कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारियों ने पौधारोपण कर संरक्षित करने का संकल्प भी लिए। एक साथ वृहदस्तर पर लगे पौधे बढ़ेंगे तो वाहन शाखा ऑक्सीजोन में तब्दील हो जाएगा।

इसी प्रकार एक पौधा लगाना है, प्रकृति को बचाना है के उद्देश्य के तहत शास्त्रीनगर वार्ड-19 में वन होम वन ट्री अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां वार्ड-19 के पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रूखमणी चन्द्राकर, रूखमणी कश्यप, सविता डाकोरे, तबस्सुम, प्रतिभा, रजनी साहू व इसी क्रम में मितानिन खिलेश्वरी, उमा साहू, समुन्द, मधु, अनिता, सुनीता, भुवनेश्वरी व अन्य संगीता, नीशा, पूर्णिमा सहित वार्डवासियों ने हरियाली बढ़ाने के लिए फलदार एवं छायादार पौधा रोपित किए।




