ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मासूमों का कत्ल नहीं भूलेगी सरकार, घाटी से आतंकियों का सफाया करने अमित शाह ने भेजी एक्सपट्र्स की टीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मासूमों का कत्ल नहीं भूलेगी सरकार, घाटी से आतंकियों का सफाया करने अमित शाह ने भेजी एक्सपट्र्स की टीम

By @dmin
Published: October 8, 2021
Share
पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल
पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल
SHARE

श्रीनगर (एजेंसी)। कश्मीर घाटी में मासूमों और अल्पसंख्यकों की बेरहम हत्याओं के बाद केंद्र सरकार आतंकियों को बख्शने के मूड में नहीं है। निहत्थों को निशाना बनाने वाले इन आतंकियों को चुन-चुन कर मारने की योजना है और इसके लिए केंद्र सरकार ने अपने टॉप आतंक-रोधी एक्सपट्र्स को घाटी भेजा है। ये एक्सपट्र्स स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर पाकिस्तान समर्थित आतंकियों का सफाया करने में मदद करेंगे।

गुरुवार को श्रीनगर के ईदगाह इलाके के सरकारी स्कूल में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर को लेकर पांच घंटे की मैराथन बैठक की। बीते पांच दिनों में हुए हमलों के पीछे पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा समर्थित द रेजिस्टेंस फोर्स का हाथ था। सुरक्षा एजेंसियों से आतंक रोधी एक्सपट्र्स की टीम घाटी भेजने के साथ ही शाह ने हमलों के साजिशकर्ताओं को भी पकडऩे के निर्देश दिए हैं।

शाह के आदेश के बाद इंटेलिजेंसी ब्यूरो के आतंक-रोधी अभियानों के प्रमुख तपन डेका शुक्रवार को घाटी रवाना हो रहे हैं। वह खुद आंतकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की निगरानी करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की अन्य आतंक रोधी दस्ते पहले ही कश्मीर पहुंच चुके हैं। घाटी में नागरिकों को निशाना बनाते हुए हुए आतंकी हमले ऐसे समय में हो रहे हैं जब देशभर के टूरिस्ट अब कश्मीर में जमा हो रहे हैं और सारे होटल भर गए हैं।

टॉप सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि हालिया हमलों में आतंकियों ने पिस्टल का इस्तेमाल किया है। संभव है कि ये हथियार सीमा पार से ड्रोन के जरिए घाटी में गिराए गए हों। घाटी में हमले बढ़वाकर पाकिस्तान भारत की मोदी सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश में है। हालांकि, मोदी सरकार पाकिस्तान के आगे किसी भी कीमत पर झुकने के मूड में नहीं है। गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों और अद्र्धसैनिक बलों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना देरी के हमलावरों को खत्म करे और घाटी में दोबारा शांति स्थापित करें।

गुस्ताखी माफ: चुनावी माहौल ठीक पर संयम भी उतना ही जरूरी
कृषि उत्पादकता में कारगार है सौर ऊर्जा
Breaking News : भिलाई में बड़ा हादसा, कोचिंग जा रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत… चालक ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार…. पिछले साल का टूटा रिकार्ड, 25 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान
भूतबाधा दूर करने तांत्रिक को दिए पैसे, काम नहीं बना तो कर दी हत्या… हैरान कर देगी आरोपियों के पकड़े जाने की वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद 5 महीनों में 2069 लोगों को अनुकम्पा नियुक्तियां… मई में शिथिल किया गया था 10 प्रतिशत सीमा का बंधन
Next Article Liquor-laden truck overturns: Lottery of people देश-दुनिया के लिए छत्तीसगढ़ में खुला राम वन गमन मार्ग…. सीएम बघेल ने लोकार्पण समारोह में कहा- छत्तीसगढ़ के जनमन में रचे बसे हैं राम

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?