ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bijapur : चार दिन से जारी है एनकाउंटर, अब तक 7 नक्सली ढेर… सभी के शव बरामद
Share
Notification Show More
Latest News
भिलाई निगम की कार्यशैली पर प्रमुख सचिव ने दिखाई नाराजगी, बोले- रोज सुबह फील्ड में उतरें अफसर
October 11, 2026
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट
October 11, 2026
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBijapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

Bijapur : चार दिन से जारी है एनकाउंटर, अब तक 7 नक्सली ढेर… सभी के शव बरामद

By Mohan Rao Published June 8, 2025
Share
मुठभेड़
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के  बीजापुर जिले में पिछले चार दिनों से जारी एनकाउंटर में अब तक 7 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। मुठभेड़ के पहले दो दिन दो हार्डकोर नक्सलियों को ढेर करने के बाद इसी दिन शाम से शनिवार तक पांच नक्सलियों को सुरक्षबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है। मारे गए सातों नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गए हैं वहीं मौके से हथियार भी बरामद किया गया है। रविवार को भी ऑपरेशन जारी है।

बता दें मुठभेड़ के पहले दिन पांच जून गुरुवार को केंद्रीय कमेटी मेंबर सुधाकर उर्फ गौतम मारा गया। सुधाकर नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी (सीसीएम) का मेंबर था। उस पर अलग-अलग राज्यों में कुल मिलाकर करीब एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। कई राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसके बाद छह जून को तेलंगाना स्टेट कमिटी मेंबर भास्कर को ढेर किया गया।  6 जून की शाम को हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। 7 जून शनिवार को जारी मुठभेड़ में दो और नक्सली मारे गए, कुल सात नक्सलियों को जवानों ने मौत की नींद सुला दी है। सभी सातों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। दो नक्सलियों की पहचान हो गई है। पांच नक्सलियों की शिनाख्त बाकी है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादियों के बड़े कैडर तेलंगाना राज्य समिति सदस्य बांदी प्रकाश, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य पप्पा राव और कुछ अन्य सशस्त्र माओवादी कैडर्स एक जगह जमा हैं। इसकी सूचना पर संयुक्त फोर्स नक्सल आपरेशन पर निकली थी। इसमें डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की संयुक्त बल को अभियान पर भेजा गया था।

गुरुवार सुबह बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसके बाद मुठभेड़ अब तक जारी है। इस बीच सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। वर्ष 2024–2025 की अवधि में अब तक बस्तर रेंज में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ों में 403 से अधिक माओवादी कैडरों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

You Might Also Like

भिलाई निगम की कार्यशैली पर प्रमुख सचिव ने दिखाई नाराजगी, बोले- रोज सुबह फील्ड में उतरें अफसर

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

Mohan Rao June 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का किया शुभारंभ, बोले- आम की खेेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार
Next Article पर्यावरण को बचाने मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन का पोस्टर व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न पर्यावरण को बचाने मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन का पोस्टर व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?