ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरकारी काउंटर से शराब की अवैध बिक्री का मुद्दा सदन में छाया, विधायक रिकेश सेन ने उठाई जांच की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सरकारी काउंटर से शराब की अवैध बिक्री का मुद्दा सदन में छाया, विधायक रिकेश सेन ने उठाई जांच की मांग

By Mohan Rao
Published: February 28, 2024
Share
SHARE

प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए छत्तीसगढ़ के शराब की दुकानों में हो रही है बिक्री, ओवर रेट की भी शिकायत

भिलाई। छत्तीसगढ़ में शराब की दुकानों में बिकने वाली शराब को अवैध तरीके से काउंटर से ब्लैक करने का मुद्दा गरमाया हुआ है। शराब की दुकानों के काउंटर से शराब की अवैध बिक्री को लेकर वैशाली नगर विधायक ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में अपनी बात रखी। उन्होंने इस मुद्दे पर पूर्व की कांग्रेस सरकार व आबकारी मंत्री को घेरा और इस मामले में उच्चस्तरीय जांच कराने की भी मांग की है। उन्होंने प्लेसमेंट एजेंसी की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जिसे कई विधायकों ने अपना समर्थन दिया। इस पर विभागीय मंत्री ने सदन में प्लेसमेंट एजेंसी की जांच करवाने की घोषणा की है।

बता दें छत्तीसगढ़ में शराब सप्लाई सरकार द्वारा कराई जा रही है। शराब की दुकानों में शराब की बिक्री का जिम्मा प्लेसमेंट एजेंसी को दिया गया है। प्लेसमेंट एजेंसी द्वारा अपने कर्मचारियों के माध्यम से शराब की दुकानों में बिक्री करवाया जा रहा है। प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा डिमांड वाली शराब को ब्लैक में बेचा जाता है। वहीं कई ऐसे ब्रांड हैं जिसे ओवररेट कर भी बेचा जा रहा है। इस संबंध में कई बार शिकायतें मिलने के बाद भी पूर्व की सरकार ने किसी प्रकार की जांच नहीं करवाई और न ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई हुई। नजीता यह रहा कि शराब की दुकानों में बैठने वाले सेल्स मेन से लेकर मैनेजर तक मनमाने दाम पर शराब बेच रहे हैं।

शराब की अवैध बिक्री पर गरजे विधायक रिकेश सेन
छत्तीसगढ़ में शराब की दुकानों के काउंटर से शराब की बिक्री पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन सदन में जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कई मंत्री व अफसर शराब घोटाले के आरोप में फंसे हुए हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सरकारी शराब की दुकान के काउंटर से शराब को अवैध रूप से बेचे जाने की अनेक शिकायतें मिली थीं। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि इस मामले में प्लेसमेंट एजेंसी की कार्यप्रणाली पूरी तरह संदिग्ध रही इसलिए इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ एफआईआर के साथ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक रिकेश की मांग का अनेक विधायकों ने समर्थन किया।

ओवररेट की शिकायतें भी सबसे ज्यादा
शराब की दुकानों में कुछ ऐसे ब्रांड की शराब भी है जिसमें ओवर रेट की शिकायतें मिली हैं। मनचाहा ब्रांड होने के बाद भी शराब की दुकानों में नहीं दिया। इसके लिए ग्राहकों को अतिरिक्त दाम चुकाना पड़ता है। एक पौव्वा पर 10 से 20 व किसी-किसी में 50 रुपए तक अधिक राशि लेकर शराब दिया जाता है। इस प्रकार की शिकायतें प्रदेश की अधिकतर शराब की दुकानों में मिलेंगी। प्लेसमेंट एजेंसी सरकार से भुगतान लेने के साथ ही इस प्रकार 10, 20 व 50 रुपए की धांधली कर करोड़ों रुपए के वारे न्यारे कर रही है जो सीधा सरकार के खजाने पर चोट है। सरकार यदि शराब की दुकानों की सही जांच करवाए तो इस तरह की कई अनियमितताएं सामने आएंगी और कई बड़े नाम इसमें मिलेंगे।

राज्य स्तरीय आवास मेले में दो हजार करोड़ की नई आवासीय योजनाओं का होगा शुभारंभ
धान के अवैध परिवहन व भंडारण पर कड़ी नजर, रायगढ़ में 3,200 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, एक करोड़ से ज्यादा है कीमत
छावनी चौक का नामकरण गौमाता राष्ट्र माता चौक करने पर धर्मेंद्र यादव ने महापौर व पार्षदों का जताया आभार
डीजीपी अवस्थी ने किया आरंग थाने का आकस्मिक निरीक्षण
भाजयुमो ने पौधारोपण कर मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महतारी वंदन योजना : सत्यापन के बाद भी नहीं मिलेंगे रुपए, बैंक में जाकर करना होगा यह काम
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 Shreekanchanpath 136 # 28 February 2024

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?