ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद 5 महीनों में 2069 लोगों को अनुकम्पा नियुक्तियां… मई में शिथिल किया गया था 10 प्रतिशत सीमा का बंधन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद 5 महीनों में 2069 लोगों को अनुकम्पा नियुक्तियां… मई में शिथिल किया गया था 10 प्रतिशत सीमा का बंधन

By @dmin
Published: October 7, 2021
Share
Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पिछले 5 महीनों के दौरान चलाए गए विशेष अभियान में अब तक 44 विभागों के 2069 पात्र आवेदकों को अनुकम्पा नियुक्ति दी जा चुकी हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए बघेल ने नियमों को शिथिल करते हुए सभी विभागों को अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों में तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इस निर्देश के बाद 44 विभागों के आवेदकों को लाभ हुआ है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 18 मई 2021 को आयोजित केबिनेट की बैठक में तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए 10 प्रतिशत के सीमा बंधन को 31 मई 2022 तक के लिए शिथिल किया गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभागों के इस कदम से न केवल कोरोना में असामयिक निधन होने के कारण आसराहीन हो चुके परिवारों को, बल्कि अनेक वर्षों से लंबित प्रकरणों में भी अनुकंपा की राह देख रहे परिवारों को राहत मिली है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सबसे अधिक 1293 आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान कर दी है। इसके बाद गृह (पुलिस) विभाग में 125, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 107, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में 101, ऊर्जा विभाग में 75, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में 51, उच्च शिक्षा विभाग में 43, पशुधन विकास विभाग में 33, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग में 28, लोकनिर्माण विभाग में 27, जलसंसाधन विभाग में 29 आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है।

इसी प्रकार कृषि एवं किसान कल्याण (संचालनालय कृषि) में 17, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 16, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार में 16, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग में 16, वित्त विभाग में 13, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में 10, सामान्य प्रशासन विभाग में 10, खनिज साधन विभाग में 07, महिला एवं बाल विकास विभाग में 06, विधि एवं विधायी कार्य विभाग में 06, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में 05, सहकारिता विभाग में 05, ग्रामोद्योग विभाग में 05, मछली पालन विभाग में 05, चिकित्सा शिक्षा विभाग में 05, आवास एवं पर्यावरण विभाग में 04, समाज कल्याण विभाग में 03, वाणिज्यिक कर विभाग में 02, परिवहन विभाग में 02, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग में 01, पर्यटन विभाग में 01, संस्कृति विभाग में 01 और छत्तीसगढ़ विभानसभा सचिवालय में 01 आवेदक को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।

सर्दियों में भूलकर भी गरम पानी से न धोएं चेहरा, हो सकते हैं ये पांच नुकसान
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 57,982 मामले, 1,065 लोगों की हुई मौत….. कुल संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 26 लाख के करीब
छायाचित्र प्रदर्शनी: स्कूली बच्चों ने जाना आजादी के संघर्ष में छत्तीसगढ़ को योगदान
छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में होगा स्वदेशी मेले का आयोजन, सीएम साय ने किया ब्रोशर को विमोचन
कलेक्टर जनदर्शन में आए गैंदू राम को मिला नि:शुल्क बैटरी चलित ट्रायसाइकिल…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Discussion on tea: MLA Devendra Yadav, who reached Sector 10, discussed the well being चाय पर चर्चा : सेक्टर 10 पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव आमजनो से भिलाई की भलाई पर की चर्चा… बुजुर्गों ने आशीर्वाद देते हुए कहा आप विधायक नहीं हमारे बेटे जैसे है
Next Article पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल मासूमों का कत्ल नहीं भूलेगी सरकार, घाटी से आतंकियों का सफाया करने अमित शाह ने भेजी एक्सपट्र्स की टीम

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?