ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम साय ने हेल्थ अवार्ड में चिकित्सकों को किया सम्मानित, कहा-मेडिकल कॉलेज का 1200 बिस्तर अस्पताल में होगा उन्नयन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम साय ने हेल्थ अवार्ड में चिकित्सकों को किया सम्मानित, कहा-मेडिकल कॉलेज का 1200 बिस्तर अस्पताल में होगा उन्नयन

By Om Prakash Verma
Published: February 10, 2024
Share
सीएम साय ने हेल्थ अवार्ड में चिकित्सकों को किया सम्मानित, कहा-मेडिकल कॉलेज का 1200 बिस्तर अस्पताल में होगा उन्नयन
सीएम साय ने हेल्थ अवार्ड में चिकित्सकों को किया सम्मानित, कहा-मेडिकल कॉलेज का 1200 बिस्तर अस्पताल में होगा उन्नयन
SHARE

छत्तीसगढ़ में हो रहा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन ढांचा का निर्माण: मुख्यमंत्री साय
राज्य में इस बार स्वास्थ्य के बजट में 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में समाचार पत्र द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश के उत्कृष्ट चिकित्सकों एवं हॉस्पिटल को हेल्थ अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने अवार्ड से सम्मानित सभी चिकित्सकों को बधाई दी और सेवा कार्य के लिए उनकी सराहना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य का बेहतरीन ढांचा तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। जिससे लोगों को इलाज की सुगम सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि डॉक्टरी का पेशा सेवा का कार्य है। इसलिए हम डॉक्टरों को धरती में भगवान का रूप भी कहते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वास्थ्य हमारे लिए सबसे प्राथमिकता का सेक्टर है। अनेक प्रावधानों से हम छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा चुके हैं। हमने इस बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र में 37 प्रतिशत की वृद्धि की है। पिछले बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तत्कालीन सरकार ने 5497 करोड़ रूपए की राशि रखी थी। हमने इस बार 7552 करोड़ रूपए का बजट स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए रखा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमने आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य के साथ ही शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान योजना भी संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 01 हजार 526 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज रायपुर का 1200 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन किया जाएगा एवं 776 करोड़ रूपए की लागत से 700 बिस्तर अस्पताल का भवन निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही सिम्स बिलासपुर में 700 करोड़ रूपए की लागत से नवीन भवन का निर्माण और अंबिकापुर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान योजना आरंभ कर स्वास्थ्य सुविधा सबके लिए सुलभ कर दी है। अब गरीब आदमी भी आसानी से इलाज करा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी डॉक्टरों का एक दल अयोध्या धाम भी गया है। वे अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आये लोगों की सेवा का कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर पदम डॉ.पुखराज बाफना, डॉ. संदीप दवे, डॉ. सुनील खेमका सहित चिकित्सका के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया।

मंत्री अमरजीत भगत दिल्ली में खाद्य मंत्रियों की राष्ट्रीय बैठक में हुए शामिल, कम्यूनिटी किचन के बारे में दिए कई उपयोगी सुझाव
छत्तीसगढ़ में शतरंज ओलंपियाड के मशाल की मौजूदगी यहां के खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी, सभी स्कूलों में हो शतरंज खेलने की व्यवस्था : भूपेश बघेल
Gustakhi Maaf: रेवड़ी नहीं अब रेवड़ा बंट रहा
सीबीएसई: लखनऊ की दिव्यांशी जैन ने रचा इतिहास, हासिल किए 600 में से 600 नंबर
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा : नदी में गिरा टेंपो-ट्रेवलर… दो की मौत…. एक ही परिवार के 17 लोग थे सवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्रिकेटर आजिंक्य रहाणे ने की सीएम साय से मुलाकात, छत्तीसगढ़ में क्रिकेट में अच्छी संभावना बन रही-मुख्यमंत्री क्रिकेटर आजिंक्य रहाणे ने की सीएम साय से मुलाकात, छत्तीसगढ़ में क्रिकेट में अच्छी संभावना बन रही-मुख्यमंत्री
Next Article इंग्लैंड के खिलाफ बाकी तीन टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे कोहली, चोट के कारण अय्यर भी बाहर… गेंदबाज आकाश दीप को मौका

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?