ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा की बोलती बंद कर देने वाला होगा नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम-कांग्रेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

भाजपा की बोलती बंद कर देने वाला होगा नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम-कांग्रेस

By @dmin
Published: December 21, 2021
Share
कौशिक का बयान अधर्म की राजनीति का प्रमाण, वे रमनराज की दास्तान याद करें - कांग्रेस
कौशिक का बयान अधर्म की राजनीति का प्रमाण, वे रमनराज की दास्तान याद करें - कांग्रेस
SHARE

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नगरीय निकाय चुनाव के लिये 15 निकाय क्षेत्रों की जनता का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जनता के उत्साह से स्पष्ट है कि भूपेश सरकार के 3 साल के कामों के ऊपर मुहर लगाई है लोगों ने अपने निकाय क्षेत्रों में विकास की गंगा अनवरत बहती रहे इसलिये कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान किया है। सभी 4 नगर निगमों सहित 15 निकायों में जनता ने कांग्रेस के महापौर और अध्यक्ष बनाने के लिये मतदान किया है। इन चुनावों के परिणाम भाजपा की बोलती बंद कर देंगे। जिस तरह विधानसभा चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण, पंचायतीराज चुनाव, दंतेवाड़ा और मरवाही उपचुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी, वैसे ही इस चुनाव में भी भाजपा का सफाया तय है। जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तीन साल के कामकाज पर अपनी संतुष्टि और विश्वास की मुहर लगा दी है।

छत्तीसगढ़ भाजपा के चले हुए कारतूस काम नहीं आये तो उसके केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी को सड़क पर उतार दिया। वे भी भूपेश बघेल सरकार के कामों की आंधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसलों के तूफान में उड़ गए। राज्य की जनता ने तीन साल पहले डॉ. रमन सिंह का सत्ता मद लोभ का बुखार उतार दिया था। अब जनता ने नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और बड़बोले सह प्रभारी नितिन नबीन की भी भद्द पिटना सुनिश्चित कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में जनता ने महंगाई के कारण भाजपा का बहिष्कार करते हुए भूपेश बघेल के जनकल्याणकारी और अभूतपूर्व कामों पर मुहर लगाई है। प्रदेश में धर्मांतरण का झूठा राग अलापने वाली और साम्प्रदायिकता फैलाने वाली भाजपा के खिलाफ जनता ने एकजुट होकर मतदान किया है। मतदान से पहले ही भाजपा के नेताओं को इस बात का ज्ञान होने लगा था कि जनता उन्हें सिरे से खारिज करने वाली है और इसी बात की भड़ास भाजपा के नेता अपने बयानों और भाषणों में निकाल रहे थे।

राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में फैलता संचार नेटवर्क… इंटरनेट की सुविधा से ग्रामीण अब जानने लगे हैं देश और दुनिया की तरक्की
कम आपूर्ति के बावजूद छत्तीसगढ़ में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 42,903 लोगों का हुआ टीकाकरण… 75 लाख वैक्सीन का आर्डर, अब तक मिले 1.5 लाख डोज
दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय स्वागत
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने की वनडे से संन्यास की घोषणा, खेलते रहेंगे टी-20 मैच
मोरेटोरियम पर सुनवाई 2 नवंबर तक के लिए टली, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा- लोगों की दुर्दशा समझिए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी
Next Article आधार नंबर न देने पर नहीं बनेगा वोटर ID कार्ड? जानिए नए बिल में क्या हैं प्रावधान आधार नंबर न देने पर नहीं बनेगा वोटर ID कार्ड? जानिए नए बिल में क्या हैं प्रावधान

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?