ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केरल में हथिनी की हत्या से देश में रोष: केंद्र ने मांगी रिपोर्ट, कहा- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

केरल में हथिनी की हत्या से देश में रोष: केंद्र ने मांगी रिपोर्ट, कहा- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

By @dmin
Published: June 4, 2020
Share
केरल में हथिनी की हत्या से देश में रोष: केंद्र ने मांगी रिपोर्ट, कहा- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
केरल में हथिनी की हत्या से देश में रोष: केंद्र ने मांगी रिपोर्ट, कहा- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केरल के साइलेंट वैली फॉरेस्ट में एक गर्भवती हथिनी के मुंह में पटाखे से भरा अनानास खिलाया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले पर अब केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने गुरुवार को कहा, ‘केंद्र सरकार ने केरल में हथिनी की मौत को गंभीरता से लिया है। हम सही तरीके से जांच करने और अपराधियों को पकडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह भारतीय संस्कृति नहीं हैं कि जानवरों को पटाखे खिलाकर मारो।

Contents
  • केरल सरकार ने जांच के आदेश दिए, केंद्र ने मांगी रिपोर्ट
  • मेनका गांधी ने केरल को बताया सबसे हिंसक राज्य
  • दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: मंत्री

Central Government has taken a very serious note of the killing of an elephant in Kerala. We will not leave any stone unturned to investigate properly and nab the culprit(s). This is not an Indian culture to feed fire crackers and kill: Prakash Javadekar, Union Forest Minister pic.twitter.com/xuhIynS7db

— ANI (@ANI) June 4, 2020

केरल सरकार ने जांच के आदेश दिए, केंद्र ने मांगी रिपोर्ट

केरल सरकार ने कहा कि हथनी की निर्मम हत्या मामले की जांच वन्यजीव अपराध जांच दल करेगा। वहीं केंद्र सरकार ने इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए राज्य से रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि पलक्कड जिले के मन्नारकड़ वन मंडल में हथनी की मौत मामले में प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस को घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घटना पर गंभीर रुख अपनाते हुए कहा कि केंद्र ने इस पर पूरी रिपोर्ट मांगी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि यह मामला केरल में 27 मई को घटित हुई जब गर्भवती हथिनी भोजन की तलाश में जंगल से बाहर आ गई थी। वह गांव में भटक गई। कुछ स्थानीय लोगों ने उसके साथ शरारत करते हुए अनानास में पटाखे भरकर उसे खिला दिया। कुछ देर बाद उसके पेट के अंदर पटाखे फटने लगे। इससे हथिनी के मसूड़े बुरी तरह फट गए और वह खा भी नहीं पा रही थी। बाद में उसकी मौत हो गई। बेजुबान जानवर के साथ हुई इस क्रूरता को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।

मेनका गांधी ने केरल को बताया सबसे हिंसक राज्य

हथिनी की मौत के संबंध में मेनका गांधी ने कहा कि ये हत्या है। यह देश का सबसे हिंसक राज्य है। उदाहरण के लिए यहां लोग सड़कों पर जहर फेंक देते हैं जिससे 300 से 400 पक्षी और कुत्ते एक साथ मर जाएं।

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: मंत्री

केरल के वन मंत्री के राजू ने मेनका गांधी की टिप्पणी पर कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह घटना मलप्पुरम में नहीं पलक्कड़ में हुई थी। साथ ही यह भी कहना चाहता हूं कि हथिनी की हत्या के लिए जिम्मेदार दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Raipur : बिल्डिंग के चौथे माले से कूदा शख्स, सिर फटने से मौत… सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ लाइव फुटेज
चाय के साथ बिस्किट खाना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं
रेलवे  के 101 अफसरों को मिला अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार, एसईसीआर के दो अफसर भी हुए सम्मानित
पीएम मोदी आज रखेंगे नए संसद भवन की आधार शिला: 971 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा नया भवन
70 साल की वृद्धा से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पाटन पुलिस…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Scientists claim: Kovid-19 virus reached India in November-December itself वैज्ञानिकों ने किया दावा: नवंबर-दिसबंर में ही भारत पहुंच गया था कोविड-19 वायरस
Next Article कोरोना महामारी के बीच बीएम शाह अस्पताल की पहल: 100 रुपए किया ओपीडी शुल्क

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?