ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जन आशीर्वाद यात्रा : पूर्व मंत्री पाण्डेय बोले- दुर्ग लोकसभा में फिर खिलेगा कमल, मोदी की गारंटी पर सबको विश्वास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedLoksabha Election 2024

जन आशीर्वाद यात्रा : पूर्व मंत्री पाण्डेय बोले- दुर्ग लोकसभा में फिर खिलेगा कमल, मोदी की गारंटी पर सबको विश्वास

By Mohan Rao
Published: May 4, 2024
Share
जन आशीर्वाद यात्रा
SHARE

भिलाई। दुर्ग लोकसभा अंतर्गत भिलाई नगर विधानसभा में शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय एवं भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के नेतृत्व में यह यात्रा सेक्टर -5 श्री गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई। यात्रा में हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं एवं भिलाईवासी सम्मिलित हुए और एक स्वर में दुर्ग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह आमजनों से किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर यात्रा का महिलाओं और युवाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। खास बात यह रही कि जिस भी मार्ग से काफिला निकला लोग जुड़ते चले गए और कारवां बनता चला गया। इसी क्रम में संध्याकाल में खुर्सीपार शिवालय से जनआशीर्वाद यात्रा प्रारंभ हुई जो विभिन्न वार्डों से होते हुए बजार चौक छावनी पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

यात्रा की शुरूआत सेक्टर -5 श्री गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई, जो सेक्टर -5 से होते हुए भिलाई टाउनशिप क्षेत्र के सभी सेक्टरों, हुडको तत्पश्चात खुर्सीपर छावनी के वार्डों का भ्रमण कर बाजार चौक छावनी पहुंची। इस दौरान श्री बघेल ने मतदाताओं का आर्शीवाद व समर्थन प्राप्त किया। आज के जनसैलाब को देखकर सहज ही यह अहसास हो  जाता है कि लोगों ने कमल खिलाने की ठान ली है। लोगों को मोदी की गारंटी पर विश्वास है औऱ दुर्ग लोकसभा में विजय की विजय निश्चित है। इस दौरान श्री पाण्डेय ने कहा कि देश में मोदी जी की गारंटी पर जन-जन को विश्वास है। उन्होंने कहा कि देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए, सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए, किसानों के सम्मान के लिए, सेना का हौसला बढ़ाने के लिए और भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की जरूरत है। इसी तरह दुर्ग लोकसभा के सर्वांगीण विकास के लिए भी यहां कमल खिलाते हुए विजय बघेल को जीताकर फिर से सांसद बनाना जरूरी है। श्री पाण्डेय ने भी बड़े- बुजुर्गों और महिलाओं से मतदान करने की अपील की।

मोदी को प्रधानमंत्री बनाने लोगों में उत्साह
दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा कि पूरे देश में मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों के मन मे उत्साह है। इस बार 400 पार का नारा निश्चित रूप से साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है। विधानसभा चुनाव में किए गए बड़े-बड़े वादों को 100 दिनो के भीतर पूरा करने का रिकार्ड भाजपा ने बनाया। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनी और मात्र 100 दिनों में महत्वपूर्ण बड़े-बड़े वादे जो मोदी की गारंटी के नाम से थे, उन्हें पूरा किया गया है। महतारियों बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की तीसरा किस्त भी जमा हो चुकी है। मोदी जी ने जो गारंटी दी है वो निश्चित ही पूरी होगी, इसलिए हम सब को यह सुनिश्चित करना है कि हम सभी भाजपा को प्रचण्ड मत देकर विजयी बनायें और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायें। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भिलाईवासी उपस्थित थे।

आर्ट ऑफ हैप्पी लिविंग: शिविर में बच्चों को खेल-खेल में सिखाया आध्यात्मिक संस्कार
गणतंत्र दिवस पर 10 हजार विशेष अतिथि बनेंगे परेड़ के साक्षी, ऐतिहासिक समारोह की तैयारी
Big Breaking : दुर्ग जिले में बढ़ रहा लंपी वायरस का खतरा… खुर्सीपार भिलाई के एक गाय में मिले लक्षण… मचा हड़कंप
शिवनाथ नदी महमरा घाट एनीकेट की टीम लगाकर कराई गई सफाई
पीएम मोदी ने देश को समर्पित की सौर परियोजना, कहा- रीवा ने रचा इतिहास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मतदाता जागरुकता के लिए पैरामिलट्री फोर्स के साथ दुर्ग पुलिस का फ्लैग मार्च, कलेक्टर भी हुई शामिल
Next Article बीएम शाह हॉस्पिटल के डॉक्टर व स्टाफ ने ली 100 फीसदी मतदान की शपथ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?