ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुर्शीद ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, हिंदुत्व को बताया आईएस जैसा, पुुलिस में शिकायत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

खुर्शीद ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, हिंदुत्व को बताया आईएस जैसा, पुुलिस में शिकायत

By @dmin
Published: November 11, 2021
Share
खुर्शीद ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, हिंदुत्व को बताया आईएस जैसा, पुुलिस में शिकायत
खुर्शीद ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, हिंदुत्व को बताया आईएस जैसा, पुुलिस में शिकायत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अभ चंद महीने बाकी हैं और कांग्रेस यहां अपनी स्थिति मजबूत करने की लगातार कोशिश कर रही है। इसी बीच पूर्व कानून मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की एक किताब ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। खुर्शीद ने यह किताब अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर लिखी है। खुर्शीद ने अपनी किताब में एक तरफ अयोध्या पर फैसले को सही ठहराते हुए इस मुद्दे से आगे बढऩे की सलाह दी है तो दूसरी तरफ उन्होंने इसमें हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से कर दी है। इस तुलना से विवाद इतना गहरा गया है कि किताब बुधवार देर शाम ही लॉन्च हुई और 24 घंटे से भी कम समय में खुर्शीद के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज हो गई है।

यह शिकायत विवेक गर्ग नाम के वकील ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की है और केस दर्ज करने की अपील की है। खुर्शीद पर हिंदुत्व को बदनाम करने का आरोप लगाया गया है।

किताब में सलमान खुर्शीद ने कहा है कि ‘हिंदुत्व का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए होता है, चुनाव प्रचार के दौरान इसका ज्यादा जिक्र किया जाता है। किताब में उन्होंने कहा कि ‘सनातन धर्म या क्लासिकल हिंदुइज्म को किनारे करके हिंदुत्व को आगे बढ़ाया जा रहा है। किताब में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि हिंदुत्व साधु-सन्तों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगा रहा है, जो कि हर तरीके से आईएसआईएस और बोको हरम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों जैसा है।

khurshid compares hindutva with isis and boko haram

कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं की भी आलोचना
किताब में देश में हिंदुत्ववादी राजनीति के प्रभाव की चर्चा करते हुए सलमान खुर्शीद लिखते हैं, मेरी अपनी पार्टी, कांग्रेस में, चर्चा अक्सर इस मुद्दे की तरफ मुड़ जाती है। कांग्रेस में एक ऐसा तबका है, जिन्हें इस बात पर पछतावा है कि हमारी छवि अल्पसंख्यक समर्थक पार्टी की है। यह तबका हमारी लीडरशीप की जनेऊधारी पहचान की वकालत करता है। इन्होंने अयोध्या पर आए फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए यह घोषणा कर दी कि अब इस स्थल पर भव्य मंदिर बनाया जाना चाहिए। इस रुख ने निश्चित तौर पर सर्वोच्च न्यायलय की ओर से दिए गए आदेश के उस हिस्से की अनदेखी की, जिसमें मस्जिद के लिए भी जमीन देने का निर्देश दिया गया था।

बीजेपी ने की आलोचना
सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हराम से कर दी जाती है। यह आज कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है। यह सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर बार-बार होता है। वहीं, बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘सलमान खुर्शीद ने यह किताब विवाद खड़ा करने के लिए ही छापी होगी। वे तुष्टीकरण की राजनीति का समर्थन करते हैं। कांग्रेस नेता और गांधई परिवार टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक हैं। वे देश को जाति के आधार पर बांटना चाहते हैं।

दिग्विजय सिंह ने भी दिया था हिंदुत्व पर बयान
पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ के विमोचन के मौके पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी हिंदुत्व को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘हिंदुत्व’ शब्द का हिंदू धर्म और सनातनी परंपराओं से कोई लेनादेना नहीं है। दिग्विजय सिंह ने यह भी दावा किया किविनायक दामोदर सावरकर जी कोई धार्मिक व्यक्ति नहीं थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि गऊ को माता क्यों मानते हो? वह हिंदू को परिभाषित करने के लिए हिंदुत्व शब्द लाए। इससे लोग भ्रम में पड़ गए। आरएसएस अफवाह फैलाने में माहिर है। अब तो सोशल मीडिया के रूप में उन्हें बड़ा हथियार मिल गया है।

‘बिहान’ कार्यकर्ताओं की हड़ताल: आठ सूत्रीय मांगों को लेकर छह हजार महिलाएं सड़क पर उतरीं, कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली
बंगाल में बवाल: कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा, आगजनी और लाठीचार्ज
लोकसभा चुनाव के बीच एक बार फिर ईवीएम पर बवाल…. डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- नतीजों से पहले ही कांग्रेस ने मानी हार :
कंगना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, जाहिर की खुशी
कलेक्टर ने होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम मे ली अधिकारियों की बैठक: आपात स्थिति में बिना एक पल गंवाये एंबुलेंस रवाना करने दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पंजाब में सिद्धू के बाद अब राजस्थान में पायलट भरेंगे उड़ान? गहलोत के बयान से मिले संकेत पंजाब में सिद्धू के बाद अब राजस्थान में पायलट भरेंगे उड़ान? गहलोत के बयान से मिले संकेत
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 27 # 11 november 2021
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?