ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंजाब में सिद्धू के बाद अब राजस्थान में पायलट भरेंगे उड़ान? गहलोत के बयान से मिले संकेत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

पंजाब में सिद्धू के बाद अब राजस्थान में पायलट भरेंगे उड़ान? गहलोत के बयान से मिले संकेत

By @dmin
Published: November 11, 2021
Share
पंजाब में सिद्धू के बाद अब राजस्थान में पायलट भरेंगे उड़ान? गहलोत के बयान से मिले संकेत
पंजाब में सिद्धू के बाद अब राजस्थान में पायलट भरेंगे उड़ान? गहलोत के बयान से मिले संकेत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल के बाद अब शायद पार्टी हाईकमान का फोकस राजस्थान पर है। यहां बीते करीब तीन सालों से अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तलवारें खिंची हुई हैं। सचिन पायलट अकसर अपने करीबियों को कैबिनेट में जगह देने की मांग करते रहे हैं। अब तक कैबिनेट में फेरबदल को अशोक गहलोत टालते रहे हैं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि हाईकमान के दखल पर उन्हें झुकना होगा। गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के लिए दिल्ली पहुंचे अशोक गहलोत ने खुद इस बात के संकेत दिए हैं।

मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा, ‘कैबिनेट में फेरबदल को लेकर पार्टी हाईकमान की ओर से फैसला लिया जाएगा। अजय माकन को इस बारे में पूरी जानकारी है। हम चाहते हैं कि राज्य में अच्छे से सरकार चलती रहे और लोगों को बढिय़ा गवर्नेंस मिले। इससे पहले बुधवार की रात को राहुल गांधी के तुगलक लेन स्थित आवास पर प्रियंका गांधी से भी अशोक गहलोत की लंबी मुलाकात हुई थी। इस दौरान भी केसी वेणुगोपाल और अजय माकन जैसे सीनियर नेता मौजूद थे। इस मीटिंग को लेकर भी यही कहा जा रहा था कि प्रियंका गांधी ने राजस्थान में सुलह का फॉर्मूला तलाशने के लिए अशोक गहलोत को बुलाया है।

Delhi | We demand Central Govt to further cut petrol and diesel prices. If the Centre govt reduces fuel prices, then, it will be reduced in the States too: Rajasthan CM and Congress leader Ashok Gehlot pic.twitter.com/o2dc33j5hL

— ANI (@ANI) November 11, 2021

अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने पार्टी हाईकमान को राज्य के मौजूदा हालातों के बारे में पूरी जानकारी दी है। बता दें कि सचिन पायलट कई बार जोर-आजमाइश कर चुके हैं। बुधवार को भी सचिन पायलट का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन कार्यकर्ताओं को सरकार में जगह मिलनी चाहिए, जिन्होंने उसे लाने के लिए पसीना बहाया है। अब प्रदेश के चुनाव में महज दो साल का ही वक्त बचा है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस गुटबाजी और आंतरिक कलह को खत्म करने के लिए सुलह का रास्ता निकाल सकती है।

पेट्रोल और डीजल के रेट में कमी को लेकर फिर केंद्र के पाले में डाली गेंद
इस बीच अशोक गहलोत ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में कटौती का भी ऐलान कर दिया है। मंगलवार शाम को गहलोत ने वैट में कमी की बात कही थी, लेकिन अब तक यह नहीं कहा है कि यह कमी कब से और कितनी की जाएगी। इस बारे में एक बार फिर से केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा, ‘पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही है। केंद्र को राज्यों का सपोर्ट करना चाहिए। हम केंद्र से मांग करते हैं कि वह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और कमी करे। यदि केंद्र की ओर से कटौती की जाती है तो फिर राज्यों में भी कीमतें कम होंगी।

बिना अनुमति लगा रहा था एयरटेल का टॉवर, निगम की टीम ने की जप्ती की कार्यवाही
Bhilai Breaking : सुपेला पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के सौदागर, तीन आरोपी गिरफ्तार… बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयां जब्त
रिलीज हुआ छत्तीसगढ़ी वीडियो सांग मन मोर झूमे…
Breaking News : खुर्सीपार में सगे बेटे ने सो रहे पिता पर फावड़े से किया वार, बिस्तर पर निकल गई जान…  आरोपी गिरफ्तार
Weather in CG : मार्च के महीने में चढ़ गया पारा, छत्तीसगढ़ में होली के साथ ही हीटवेव जैसे हालात… रातें भी हुई गर्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नवाब मलिक के दामाद ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम फडणवीस को भेजा कानूनी नोटिस… मांगा पांच करोड़ का हर्जाना नवाब मलिक के दामाद ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम फडणवीस को भेजा कानूनी नोटिस… मांगा पांच करोड़ का हर्जाना
Next Article खुर्शीद ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, हिंदुत्व को बताया आईएस जैसा, पुुलिस में शिकायत खुर्शीद ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, हिंदुत्व को बताया आईएस जैसा, पुुलिस में शिकायत

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?