ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर ने होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम मे ली अधिकारियों की बैठक: आपात स्थिति में बिना एक पल गंवाये एंबुलेंस रवाना करने दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कलेक्टर ने होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम मे ली अधिकारियों की बैठक: आपात स्थिति में बिना एक पल गंवाये एंबुलेंस रवाना करने दिए निर्देश

By @dmin
Published: September 25, 2020
Share
Collector took meeting of officials in Home isolation control room
Collector took meeting of officials in Home isolation control room
SHARE

दुर्ग। कोविड मरीजों के आक्सीजन लेवल पर नजर रखनी है। उन्हें इस बात की ताकीद देनी है कि आक्सीमीटर में आक्सीजन का स्तर 95 से नीचे नहीं आना चाहिए। यदि यह स्थिति आती है तो हॉस्पिटल ले जाने कंट्रोल रूम में फोन करने के संबंध में हर फोन काल पर जानकारी दी जाए। आपात स्थिति में जरूरत होने पर एंबुलेंस व्यवस्था बिल्कुल मुकम्मल हो। होम आइसोलेशन के प्रभारी अधिकारी डॉ. रविराज ठाकुर द्वारा जानकारी देते ही बिना एक पल गंवाये एंबुलेंस को गंतव्य स्थल पर रवाना किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में निगम आयुक्त तथा ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम इस मामले में सुनिश्चित करेंगे कि रिस्पांस टाइम बहुत अच्छा हो। कलेक्टर ने कहा कि कोविड संक्रमण की स्थिति में सही समय में आक्सीजन सपोर्ट मिल पाने पर मरीज को स्टेबल करने में काफी मदद मिल जाती है। पूरे अमले को इस बात का ध्यान रखना है कि कोई भी इमरजेंसी काल आने पर बिना समय गंवाये काम में जुट जाना है। उन्होंने होम आइसोलेशन कंट्रोल टीम की प्रशंसा भी की कि उनके पास आये इस तरह के फोन पर वे कोशिश कर रहे हैं कि न्यूनतम समय पर नागरिक तक एंबुलेंस पहुंच सके।
कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से इस संबंध में मॉनिटरिंग की जरूरत है। आक्सीमीटर को नियमित देखने एवं इसमें आक्सीजन लेवल के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श की जरूरत के संबंध में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की जरूरत है। इस संबंध में स्वास्थ्य टीम की बड़ी भूमिका है। आपात स्थिति में मरीजों को कोविड हास्पिटल तक पहुंचाने के कार्य में एसडीएम भी समन्वय करेंगे। कलेक्टर ने मेडिसीन किट के बारे में भी पूछा। अधिकारियों ने बताया कि किट मौके पर ही दी जा रही है।
कलेक्टर ने बताया कि वे कल सुपेला गये थे और यहां उन्होंने देखा कि फार्मासिस्ट को-मार्बिड की जानकारी भी ले रहे हैं और उसके पश्चात चिकित्सकीय परामर्श अनुरूप मेडिकल किट मरीजों को उपलब्ध करा रहे हैं। को-मार्बिड की जानकारी लेने से चिकित्सकों को उचित दवा का निर्णय लेने में आसानी होती है और मरीजों की रिकवरी भी तेज होती है। कलेक्टर ने मेडिसीन के स्टाक सहित अन्य बातों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित हो कि होम आइसोलेशन में रह रहे सभी लोगों के घरों के बाहर इस संबंध में स्टीकर चस्पा हो। आयुक्त और एसडीएम मौके पर जाकर इस बात की यादृच्छिक रूप से जांच भी करें। कलेक्टर ने कहा कि वे स्वयं इस बात की जांच करेंगे। बैठक में भिलाई नगर निगम कमिश्नर ऋतुराज रघुवंशी, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, बीबी पंचभाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

1581 लोगों का आइसोलेशन पीरिएड पूरा
होम आइसोलेशन में रह रहे 1581 लोगों का आइसोलेशन पीरिएड पूरा हो चुका है। इन्हें अवधि समाप्त करने का सर्टिफिकेट व्हाटसएप के माध्यम से भेजा जा रहा है। अभी 1352 मरीजों की होम आइसोलेशन की अवधि चल रही है। कंट्रोल रूम द्वारा इनके स्वास्थ्य की लगातार मानिटरिंग की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में पैर पसार रहा कोरोना, आवासीय विद्यालय में 14 छात्राओं समेत 16 लोग संक्रमित
गुस्ताखी माफ: राजनीति के दलदल में सभी भांड और आइटम गर्ल
मोर महापौर,मोर द्वार शिविर: बुर्जुग और बालक को सुनने में थी दिक्कत, महापौर ने दिलाया श्रवण यंत्र
गर्मी की आहट: एक छोटी सी चिंगारी ने बर्बाद किए 12 एकड़ में फैले सागौन की बाड़ी
कोरोनावायरस के कारण 14 करोड़ लोगों की नौकरियां खतरे में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Youth Congress leader Amit Chandrakar raised questions on Kisan Bills युवा कांग्रेस नेता अमित चंद्राकर ने किसान विधेयकों पर उठाए सवाल: कहा- बहुमत के बाद भी एमएसपी पर कानून नहीं बना सके तो क्या फायदा
Next Article State Level Medical Oxygen Control Room for the easy delivery and transport of oxygen…. District level control room will also be created ऑक्सीजन के सुलभ वितरण व परिवहन के लिए बना राज्य स्तरीय मेडिकल ऑक्सीजन कंट्रोल कक्ष…. जिला स्तरीय कंट्रोल कक्ष भी बनेगा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?