ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोकसभा चुनाव के बीच एक बार फिर ईवीएम पर बवाल…. डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- नतीजों से पहले ही कांग्रेस ने मानी हार :
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPoliticsRaipur

लोकसभा चुनाव के बीच एक बार फिर ईवीएम पर बवाल…. डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- नतीजों से पहले ही कांग्रेस ने मानी हार :

By Mohan Rao
Published: May 28, 2024
Share
डिप्टी सीएम अरुण साव और दीपक बैज
SHARE

पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया पलटवार

भिलाई। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 6 चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अभी सातवें व अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होना है। इसके बाद 4 जून को नतीजे आएंगे। नतीजे आने से पहले की कांग्रेस पार्टी के बड़े लीडर अभी से ईवीएम का रोना रोने लगे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज लगातार ईवीएम को लेकर बयान बाजी कर रहे हैं और इलेक्शन कमीशन से इस शंका का समाधान करने की मांग भी कर चुके हैं। इधर पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार किया है। अरुण साव ने कहा है कि नतीजों से पहले ही कांग्रेस हार मान चुकी है इसलिए अभी से ईवीएम का रोना रो रही है।

बता दें ईवीएम को लेकर विपक्ष का रोना कुछ नया नहीं है। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही विपक्षी पार्टियां खासकर कांग्रेस पार्टी ईवीएम का रोना रो रही है। 2014 तक केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी और कांग्रेस के अनुसार जिसकी सरकार होती है इलेक्शन कमीशन उनके इशारों पर काम करता है तो 2014 के चुनाव में कांग्रेस की हार कैसे हुई। इस सवाल का जवाब देने के बजाय कांग्रेस नेता पूरे देश में यह भ्रम फैलाने में लग गए कि ईवीएम से छेड़छाड़ की गई। बटन कहीं भी दबाओ वोट कमल को ही जाता है। बहरहाल विपक्षी पार्टियों के इन आरोपों को इलेक्शन कमीशन लगातार नकारते आ रहा है। इलेक्शन कमीशन ने तो खुला चैलेंज दे रखा है कि वे आएं और ईवीएम को हैक कराए। इलेक्शन कमीशन के चैलेंज के अभी तक कांग्रेस तो क्या किसी भी पार्टी ने एक्सेप्ट नहीं किया है। इसके पीछे भी कारण है यदि वे इलेक्शन कमीशन का चैलेंज स्वीकार करते हैं और ईवीएम हैक नहीं होता तो उनकी इज्जत का फालूदा हो जाएगा।

जानिए क्या कहा था पीसीसी चीफ बैज ने
लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने ईवीएम को लेकर सवाल खड़ा किया और कहा कि भारत निर्वाचन आयोग को इस शंका का समाधान करना चाहिए। इससे पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी ईवीएम को लेकर बात करते रहे हैं। कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ ही छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी ईवीएम को लेकर बयान दे चुके हैं। कांग्रेस के साथ की आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और राजद के तेजस्वी यादव भी ईवीएम को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम साव ने कहा- हार का बहाना ढूंढ रही कांग्रेस
लगातार ईवीएम पर सवाल उठाने पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस ने हार का बहाना ढूंढ लिया है। साव ने कहा कि अंतिम चरण में विपक्षी गठबंधन का सफाया होता दिख रहा है, इसलिए इन्हें अब कुछ नहीं मिल रहा है तो ईवीएम पर प्रश्न चिन्ह उठा रहे हैं। विपक्ष लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी लगातार हार का बहाना ढूंढ रहे हैं। इसलिए यह लोग ईवीएम का सहारा ले रहे हैं। अरुण साव ने कहा कि न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है कि ईवीएम में छेड़छाड़ नहीं हुई है। यही नहीं इलेक्शन कमीशन ने विपक्ष के नेताओं को उनके ईवीएम को हैक करने का खुला चैलेंज दे रखा है।

विपक्षी दलों की मानसिक स्थिति खराब
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपक बैज के बयान भाजपा नेता व पीएम मोदी की मानसिक स्थिति खराब हो गई वाले बयान पर पलटवार किया है। अरुण साव ने कहा है कि मानसिक स्थिति तो विपक्षी दलों की खराब हो गई है। इसीलिए जो मुद्दे जनता के बीच नहीं है उन्हें भी लाने की कोशिश कर रहे हैं। अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की ही मानसिक स्थिति खराब है इसलिए इनके नेता उलजुलूल बयानबाजी करते रहते हैं। नक्सलवाद पर डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने नक्सलियों को छत्तीसगढ़ में पालने पोसने का काम किया है। अब छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार आने के बाद नक्सलियों की कमर टूट रही है। एनकाउंटर से लेकर गिरफ्तारियां हो रही हैं और डर के कारण बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं।

अमित शाह ने कहा 4 को राहुल बाबा लेंगे प्रेस कॉन्फ्रेस
चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 4 जून को दोपहर 12 बजे के बाद राहुल बाबा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि हमें ईवीएम ने हराया है। अमित शाह ने कहा कि विपक्षी हमेशा ईवीएम को दोष देते हैं। कर्नाटक में भाजपा की सरकार थी अब कांग्रेस की सरकार बनी तो क्या वहां ईवीएम ठीक थे। तेलंगाना में कांग्रेस ने सरकार बनाई वहां भी ईवीएम ठीक थे। अमित शाह ने कहा जहां भारतीय जनता पार्टी की जीत होती है वहीं पर ईवीएम खराब होता है। अमित शाह ने कहा के देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर से पीएम बनाने का फैसला कर लिया है और 4 जून को यह साफ हो जाएगा। कांग्रेस पार्टी को 40 से भी कम सीटें आएंगी।

हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय व उनके भाई शशिकांत राय गिरफ्तार… कुछ दिन पहले पिंकी राय की कार पर चली थी गोली… शांति व्यवस्था के नाम पर जेल… जाने क्यों हुई दोनों की गिरफ्तारी
मुख्यमंत्री ने बालगंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर किया नमन
भिलाई स्टील प्लांट में जलकर खाक हुआ एक टन गांजा, 3 करोड़ से ज्यादा का नशीला सामान नष्ट
राजिम माघी पुन्नी मेला में पहुंचे फ्रांस के विदेशी सैलानी, साधु-संतो को आर्शीवाद मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है
तीसरे मोर्चे की तैयारी में जुटे चौटाला, पिता की जयंती पर कर सकते हैं बड़ा ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लापरवाही: बेबी केयर अग्निकांड के बाद जांच में खुलासा, 900 अस्पतालों ने नहीं लिया फायर एनओसी लापरवाही: बेबी केयर अग्निकांड के बाद जांच में खुलासा, 900 अस्पतालों ने नहीं लिया फायर एनओसी
Next Article Bhilai Breaking : आमने सामने से भिड़े दो बाइक…. तीन युवकों की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?