ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उपलब्धि: राष्ट्रीय स्तर पर एक और पुरस्कार, ‘छत्तीसगढ़ डीएमएफ ऑनलाईन पोर्टल’ ई-गवर्नेस के क्षेत्र में ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ के लिए चयन
Share
Notification Show More
Latest News
महानदी केवल हमारी जीवनदायिनी नहीं, छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और सभ्यता की अविरल धारा : मुख्यमंत्री साय
October 15, 2026
सरकारी योजनाओं में लापरवाही पर 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, 2 सचिव निलंबित
October 15, 2026
शिवरीनारायण में महानदी पर 63 करोड़ से बनेगा नया पुल, सीएम साय की घोषणा
October 15, 2026
खनिज के अवैध परिवहन पर सख्ती, जीपीएम में रेत से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त
October 15, 2026
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

उपलब्धि: राष्ट्रीय स्तर पर एक और पुरस्कार, ‘छत्तीसगढ़ डीएमएफ ऑनलाईन पोर्टल’ ई-गवर्नेस के क्षेत्र में ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ के लिए चयन

By Om Prakash Verma Published February 6, 2023
Share
उपलब्धि: राष्ट्रीय स्तर पर एक और पुरस्कार, 'छत्तीसगढ़ डीएमएफ ऑनलाईन पोर्टल' ई-गवर्नेस के क्षेत्र में 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' के लिए चयन
उपलब्धि: राष्ट्रीय स्तर पर एक और पुरस्कार, 'छत्तीसगढ़ डीएमएफ ऑनलाईन पोर्टल' ई-गवर्नेस के क्षेत्र में 'अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस' के लिए चयन
SHARE

नई दिल्ली में 25 मार्च को आयोजित समारोह में दिया जाएगा अवार्ड
रायपुर। छत्तीसगढ़ को ई-गवर्नेस के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक और पुरस्कार के लिए चुना गया है। ‘छत्तीसगढ़ डीएमएफ ऑनलाईन पोर्टल’ को कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इण्डिया सीएसआई, एसआईजी, ई-गवर्नेस अवार्ड-2022 के तहत परियोजना केटेगेरी के अंतर्गत ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार 25 मार्च 2023 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस उपलब्धि के लिए खनिज साधन विभाग के सचिव, संचालक, भौमिकी तथा खनिकर्म, एनआईसी एवं डीएमएफ से संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इण्डिया (सीएसआई) द्वारा प्रतिवर्ष ई-गवर्नेस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर समीक्षा कर ई-गवर्नेस के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ नवाचार का ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’ के लिए चयन किया जाता है। वर्ष 2022 के लिए ‘छत्तीसगढ़ डीएमएफ ऑनलाईन पोर्टल’ को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ देश में डीएमएफ के तहत अंशदान प्राप्ति में द्वितीय स्थान पर है। अब तक डीएमएफ मद में राज्य को 10 हजार करोड़ से अधिक का अंशदान प्राप्त हुआ है। खनन से प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ देश में प्रथम स्थान पर है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश में जिला खनिज संस्थान न्यास के कार्यों में पारदर्शिता एवं विभिन्न योजनाओं की ऑनलाईन स्वीकृति एवं रियलटाईम भुगतान की व्यवस्था के लिए खनिज विभाग द्वारा एनआईसी के माध्यम से डीएमएफ पोर्टल तैयार कराया गया है, जिसका वर्ष 2020 से सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। पोर्टल में डीएमएफ मद के विभिन्न निर्माण, कार्य एजेंसियों को पंजीकृत करने तथा योजनानुसार उनके विनिर्दिष्ट बैंक, कोषालय के माध्यम से ऑनलाईन भुगतान का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय निगरानी समिति में प्राप्त अनुमोदन के अनुसार खनिज विभाग द्वारा निर्धारित क्षेत्र एवं वित्तीय सीमा में खनन से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रभावित विभिन्न योजनाओं में स्वीकृति की पारदर्शिता एवं प्रमाणिकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस पोर्टल के नवीन वर्जन डीएमएफ 2.0 पर कार्य किया जा रहा है। इसके तहत निर्माण कार्यों की जियो टैगिंग, मौके पर प्रगति मूल्यांकन आधारित ऑनलाईन पेमेंट, मोबाईल एप्प इत्यादि प्रावधान नए वर्जन में शामिल किए गए हैं।

You Might Also Like

महानदी केवल हमारी जीवनदायिनी नहीं, छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और सभ्यता की अविरल धारा : मुख्यमंत्री साय

सरकारी योजनाओं में लापरवाही पर 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, 2 सचिव निलंबित

शिवरीनारायण में महानदी पर 63 करोड़ से बनेगा नया पुल, सीएम साय की घोषणा

खनिज के अवैध परिवहन पर सख्ती, जीपीएम में रेत से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

Om Prakash Verma February 6, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पति-पत्नी के विवाद में दो साल के मासूम की हत्या, हैवान पिता ने जमीन पर पटककर मार डाला
Next Article भूकंप से तुर्की में भारी तबाही : अब तक 2000 से ज्यादा की मौत, इधर भारत सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?