ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मैं वो काम करूंगी जिसे करके खुश रहूं ताकि अपना हंर्डेड पर्सेंट दे सकूं: अवंतिका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

मैं वो काम करूंगी जिसे करके खुश रहूं ताकि अपना हंर्डेड पर्सेंट दे सकूं: अवंतिका

By @dmin
Published: February 8, 2022
Share
SHARE

भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दासानी अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वे करियर की शुरुआत वेब सीरीज ‘मिथ्याÓ से कर रही हैं। सीरीज से शुरुआत करने से लेकर अपने सपनों के बारे में अवंतिका ने बताया है।

Contents
  • करियर की शुरुआत फिल्मों से न करके सीरीज से क्यों की?
  • इंडस्ट्री में क्या मुकाम हासिल करने का सपना है?
  • इंडस्ट्री में आने से पहले क्या मां भाग्यश्री ने कोई शर्त रखी थी?
  • रिया राजगुरु का किरदार आपकी झोली में कैसे आया?
  • अवंतिका और रिया में क्या समानताएं हैं?

करियर की शुरुआत फिल्मों से न करके सीरीज से क्यों की?

आज का समय और ऑडियंस देखें, तब बहुत अलग समय है। कोविड के टाइम में बहुत इंटरेस्टिंग कंटेंट ओटीटी पर आ रहा है। ऑडियंस को भी ओटीटी का कंटेंट बहुत पसंद आ रहा है। परफॉर्मेंस की बात करें, तब बड़े स्टार्स भी ओटीटी साइन कर रहे हैं। नीरज पांडे, विशाल भारद्वाज, संजय लीला भंसाली बड़े-बड़े डायरेक्टर अपनी मूवी लेकर आ रहे हैं। मुझे फिल्मों के दो-तीन ऑफर भी मिले, पर कोई एक्साइटेड नहीं लगा। ‘मिथ्या का ऑफर मिला, तब इसका कैरेक्टर दिलचस्प और दमदार लगा। ऐसा लगा कि इसके साथ करियर स्टार्ट करना चाहिए।

इंडस्ट्री में क्या मुकाम हासिल करने का सपना है?

अभी के लिए बतौर एक्टर वर्सेटिलिटी बहुत इंपॉर्टेंट चीज है। मैं बहुत अलग तरीके से अलग-अलग एक्टर और अलग-अलग डायरेक्टर्स के साथ काम करना चाहती हूं। एक एक्टर की तरह पहचान बनाना चाहती हूं। अपने आपको एक एक्टर की तरह बिल्ड करना चाहती हूं। ऐसा काम करना चाहूंगी, जिसके लिए खुद एक्साइटिंग होगी। मैं वो काम करूंगी, जिसे करके खुश रहूं ताकि अपना हंर्डेड पर्सेंट दे सकूं। अभी तो पूरा ध्यान इन्हीं चीजों पर है, क्योंकि ये चीजें मेरे लिए सबसे बड़ी होगी।

इंडस्ट्री में आने से पहले क्या मां भाग्यश्री ने कोई शर्त रखी थी?

डेफिनेटली, मेरे और भैया (अभिमन्यु दसानी) के लिए डिग्री लेना बहुत इंपोर्टेंट था। हमारी एज्युकेशन पहले खत्म होनी चाहिए। मैंने लंदन से बिजनेस और मार्केटिंग किया है। मम्मी और पापा ने बोला था कि यह जो काम है, बहुत अच्छा है, पर आपका बैकअप तो होना ही चाहिए। लाइफ में जो भी करो, उसमें एज्युकेशन हेल्प ही करती है। पढ़ाई पूरी करने का उनका यह डिसीजन हमारे लिए बहुत इंपोर्टेंट था।

रिया राजगुरु का किरदार आपकी झोली में कैसे आया?

इसके लिए मैंने ऑडिशन दिया था, जो डायरेक्टर-प्रोड्यूसर को बहुत पसंद आया। लेकिन ऑडिशन के समय ज्यादा इंफॉर्मेशन नहीं मिलती। लेकिन जब स्टोरी और अपने कैरेक्टर रिया राजगुरु के बारे में पढ़ा, तब बहुत एक्साइटिंग लगा। इस तरह मैंने यह रोल करने के लिए हां बोला। रिया बहुत इमोशनली लड़की है, उसे कोई भी अपने झांसे में ले सकता है। वह ऊपर से बहुत निडर और हार्ड है, पर अंदर से एक बच्ची है। उसकी जिंदगी में बहुत कुछ हुआ है। लेकिन, रिया दुनिया को कभी नहीं दिखाना चाहती कि वह नाजुक है। वह अपने मन का ही करती है और अपने मन की सुनती है। काम पहले करती है और उसके परिणाम के बारे में बाद में सोचती है।

अवंतिका और रिया में क्या समानताएं हैं?

दोनों बहुत अलग हैं। सही हो या गलत, रिया उसे करती है। उसे अपनी फैमिली से बड़ा लगाव है, पर दिखाने का तरीका अलग है। वह स्मार्ट है, उसमें एक सेंस ऑफ रिस्पांसिबिलिटी है। उसे पता है कि लोगों को कैसे घुमाना है, जबकि मुझ में यह चीज अनफॉर्चूनेटली इतनी स्ट्रांग नहीं है। होता तो आई थिंक लाइफ बहुत इंटरेस्टिंग होती। उसे पता है कि लोगों को कैसे घुमाना है। मैं रिया की तरह चीजों को ओवर नहीं करती हूं, इसलिए हम दोनों में बहुत डिफरेंस है। मैं रियल लाइफ में जो नहीं हूं, बतौर एक्टर रिया की इन सब चीजों को कैसे आगे लाऊं, उसे कैसे प्ले करूं, जो कन्विंसिंग भी लगे। यही मजेदार बात थी।

बीएसपी के खिलाफ हल्ला बोल: आंदोलन की रणनीति तैयार….युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी से मिले राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद
कैलाश-मानसरोवर: भारी बारिश के बाद रूट बंद, सेना के लिए भी बनी मुसीबत
प्रदेश में 5वीं तक के स्कूल हो सकते हैं बंद: स्कूलों में फैल रहे संक्रमण ने बढ़ाई चिंता, ऑनलाइन होगी पढ़ाई
शिवनाथ में डूबने 12 साल के बच्चे की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था एनिकट… नहाने के दौरान हुआ हादसा
CG Cabinet: सीएम-डिप्टी सीएम के बाद अब नई केबिनेट का इंतजार, जल्द शपथ ले सकते हैं 10 मंत्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेंदुए की खाल बोरी में भरकर निकले थे बेचने, 3 गिरफ्तार
Next Article देश में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने मिशन इंद्रधनुष के चौथे चरण का शुभारंभ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?