ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जशपुर पुलिस ने तस्करों के चंगुल से छुड़ाए 20 गो वंश, एक आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedJashpur

जशपुर पुलिस ने तस्करों के चंगुल से छुड़ाए 20 गो वंश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao Published January 7, 2026
Share
गो तस्कर गिरफ्तार
SHARE

ऑपरेशन शंखनाद के तहत अब तक 144 प्रकरणों में 239 गौ तस्करों को किया गया गिरफ्तार कर

जशपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में वर्ष 2024 से गौ तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान ऑपरेशन शंखनाद चलाया जा रहा है, जिसके तहत जशपुर पुलिस निरंतर गौ तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस को गत दो दिनों में, सिटी कोतवाली जशपुर व थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत अलग अलग मामलों में 20 नग गौ वंशों को मुक्त कराने में सफलता मिली है, व तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप को भी जप्त किया गया है, साथ ही एक गौ तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

बता दें जशपुर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन शंखनाद जारी तिथि से अब तक 144 प्रकरणों में जहां 1400 से अधिक गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है, वहीं 239 गौ तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जशपुर पुलिस के द्वारा गौ तस्करी में प्रयुक्त 70 वाहनों को भी जप्त किया गया है, जिनमें से 24 वाहनों को राजसात किया जा चुका है , शेष वाहनों की राजसात प्रक्रिया, प्रक्रियाधीन है।

6 जनवरी की शाम करीबन 04.00 बजे सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबीर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी कि  एक व्यक्ति ग्राम डूमरटोली के जंगल के रास्ते काफी संख्या में गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए, पैदल झारखंड राज्य की ओर ले जा रहा है। मुखबिर के बताए स्थान डूमरटोली जंगल में जाकर देखा तो पाया कि एक व्यक्ति 10 नग गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक पीटते हुए, पैदल हांक कर जल्दी जल्दी ले जा रहा था। पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेरा बंदी कर गौ वंशों को सकुशल बरामद किया गया था। पुलिस को आता देख संदिग्ध गौ तस्कर जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गया था, पुलिस के द्वारा फरार आरोपी को चिन्हित कर लिया गया था, जिसकी पहचान ग्राम  डूमरटोली निवासी अजीत राम उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस के द्वारा उक्त फरार संदिग्ध आरोपी अजीत राम को  उसके घर में दबिश दे कर हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ पर आरोपी अजीत राम के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि उक्त सभी गौ वंशों को वह गोविंदपुर झारखंड ले जा रहा था, पुलिस के द्वारा उससे गौ वंशों से संबंधित दस्तावेजों की मांग करने पर उसके द्वारा कोई दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी अजीत राम के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

एक अन्य मामले में जशपुर पुलिस को गत रात्रि में जशपुर क्षेत्र से होकर पिकअप वाहन में गौ तस्करी की सूचना मिली थी, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में  रात्रि में संदिग्ध पिकअप वाहन को पकड़ने हेतु जिले की कई थानों की संयुक्त टीम के द्वारा, हाइवे पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पिकअप वाहन क्रमांक JH -02-BS -4348 आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा वाहन का पीछा किया जा रहा था। थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम पतराटोली के पास गौ तस्कर पिकअप वाहन को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस की टीम जब पिकअप वाहन के पास पहुंची और देखा पिकअप  में 10 नग गौ वंशों को रस्सी से बांध कर ठूस ठूस कर भरा गया था। पुलिस के  द्वारा पिकअप में लोड सभी 10 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर, पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। पिकअप वाहन क्रमांक JH -02-BS -4348 को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना लोदाम में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।

एसएसपी  शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत सिटी कोतवाली जशपुर व लोदाम क्षेत्रांतर्गत अलग अलग मामलों में 20 नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराया गया है, कोतवाली के मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है , वहीं लोदाम क्षेत्रांतर्गत मामले  में गौ तस्करी में प्रयुक्त पिकअप को जप्त किया गया है, व फरार आरोपी गौ तस्करों की पातासाजी की जा रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

Mohan Rao January 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गीतवितान कला केन्द्र की स्थापना के 33 वर्ष पूरे, सदस्यों ने किया सेलीब्रेट
Next Article Bhilai Breaking : ठीक से बाइक चलाने के लिए कहना बुजुर्ग को पड़ा भारी, बदमाश ने पीट-पीटकर ले ली जान
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?