ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वीरा सिंह स्मृति फ्लड लाइट फुटबॉल टूर्नामेंट: दुर्ग हीरोज को हरा रायपुर ऑलराउंडर्स बना चैंपियन…. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू हुए शमिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

वीरा सिंह स्मृति फ्लड लाइट फुटबॉल टूर्नामेंट: दुर्ग हीरोज को हरा रायपुर ऑलराउंडर्स बना चैंपियन…. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू हुए शमिल

By @dmin
Published: December 8, 2020
Share
Defense Minister Rajnath Singh arrives in Ladakh
Defense Minister Rajnath Singh arrives in Ladakh
SHARE

भिलाई। ट्रांसपोर्टर व समाज सेवी दलबीर सिंह उर्फ वीरा सिंह की स्मृति में सेक्टर-2 स्थित राजेश पटेल स्टेडियम में फ्लड लाइट फुटबॉल प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। 2 से 6 दिसंबर के बीच हुई इस स्पर्धा का रंगारंग समापन ुहआ। प्रतियोगिता में कुल 27 टीमों ने सहभागिता की। नॉकआउट पद्धति पर खेले गए इस प्रतियोगिता में रायपुर ऑलराउंडर्स व दुर्ग हीरोज के बीच फाइनल में मुकाबला खेला गया। रायपुर ऑलराउंडर्स ने दुर्ग हीरोज को 3-1 से हराया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू उपस्थित हुए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर व भिलाई नगर विधायग देवेन्द्र यादव ने की। इस अवसर पर विजेता टीम रायपुर ऑलराउंडर्स को कार्यकम के संयोजक इन्द्रजीत सिंह ने मोमेन्टों व 21 हजार रुपए नगद राशि प्रदान की। वहीं उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए व मोमेंटों दिया गया। इसके अलावा अच्छे गोलकीपरों और बेस्ट प्रस्तुति देने वाले खिलाडिय़ों का भी मोमेंटों के साथ ही मीडिया वालों का भी सम्मान किया।
समापन कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि दलबीर सिंह उर्फ वीरा भैय्या छत्तीसगढ अंचल के सबसे बडे ट्रांस्पोर्टर थे। उनका सभी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में समाज के लिए उनका बहुत बड़ा योगदान रहता था। वह बहुत मिलनसार व्यक्ति थे। गृहमंत्री ने इंद्रजीत सिंह की सराहना करते हुए कहा कि आज के युग में अपने माता पिता को याद रखना व उनके पदचिन्हों पर चलना बहुत ही मुश्किल है,उनके पुत्र इन्द्रजीत सिंह द्वारा अपने पिता के देहावसान के बाद उनकी स्मृति में आयेाजित ये फुटबॉल टुर्नामेंट कराया जा रहा है, इसके लिए मैं उनके पुत्र इन्द्रजीत सिंह और उनके टीम को बधाई देता हूं, और विश्वास करता हूं कि वे हर वर्ष इस प्रकार का आयेाजन कर उन्हें याद करेते रहेंगे।

Contents
  • खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन से संभव हुआ आयोजन
  • भव्य आतिशबाजी के साथ रंगारंग प्रस्तुति

खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन से संभव हुआ आयोजन

कार्यक्रम के संयोजक इन्द्रजीत सिंह ने कहा के इतना बड़ा आयोजन खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन से संभव हो सका है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक फुटबॉल क्लब के कुछ खिलाड़ी उनके पास आये और कहा कि वीरा अंकल से उनका बड़ा ही आत्मीय लगाव था, वे उनकी स्मृति में स्वयं के खर्च पर एक बड़ा फुटबॉल टुर्नामेंट का आयोजन करना चाहते है। खिलाडिय़ों की इस भावना का सम्मान करते हुए प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सहमति भी दी और हर संभव सहयोग हमारी कंपनी द्वारा किया गया। इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस सफल आयोजन के लिए मैं सभी खिलाडिय़ों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

भव्य आतिशबाजी के साथ रंगारंग प्रस्तुति

फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन के दिन आने वाले अतिथियों का भव्य आतिशबाजी के साथ स्वागत हुआ। इस दौरान छोटे बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर स्व वीरा सिंह के बचपन से लेकर पूरे जीवन में उनके द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों का प्रदर्शन एलईडी के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंगा सिंह, हरेन्द्र यादव, प्रभुनाथ मिश्रा, वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, अरूण सिंह सिसोदिया। इरफान खान, मलकीत सिंह लल्लू, गुरूमुख सिंह गाबू, भास्कर मुदलियार, बाचू, विक्की सिंह, शुभम सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं दर्शक मौजूद थे।

स्टॉल के माध्यम से नागरिकों तक पहुंचेंगे गोबर से बने दीये और मूर्ति
राजस्थान में बदलेगा मंत्रीमंडल: 15 नए मंत्री लेंगे शपथ… 11 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्य मंत्री…. यहां देखें पूरी सूची
भिलाई में फैले डायरिया से रिसाली निगम चौकन्ना, स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने का निर्देश, रोज होगी पानी की मॉनिटरिंग
राजधानी में 19 अप्रैल से तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव, सीएम बघेल करेंगे शुभारंभ
बिना पकाए कभी ना करें इन सब्जियों का सेवन, सेहत को होगा बड़ा नुकसान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत बायोटेक ने भी मांगी कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी भारत बायोटेक ने भी मांगी कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी
Next Article बड़ा फैसला: पीजी मेडिकल के विद्यार्थियों को तीन माह करनी ही होगी मरीजों की सेवा, तभी अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठने माना जायेगा योग्य किसानों के बाद डॉक्टर भी सरकार से नाराज, आज 10 हजार जगहों पर कर रहे विरोध-प्रदर्शन

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?